Advertisment

TCS Big Breaking: छह लाख कर्मचारियों को टीसीएस का मिला फॉर्म 16, जाने पूरी खबर

देश में निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी नियोक्ता फर्म टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने अपने छह लाख कर्मचारियों के लिए 45 दिन पहले ही फॉर्म 16 भेज दिया है।

author-image
Bansal News
TCS Big Breaking: छह लाख कर्मचारियों को टीसीएस का मिला फॉर्म 16, जाने पूरी खबर

मुंबई।  TCS Big Breaking देश में निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी नियोक्ता फर्म टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने अपने छह लाख कर्मचारियों के लिए 45 दिन पहले ही फॉर्म 16 भेज दिया है ताकि वे समय पर आयकर रिटर्न जमा कर सकें।

Advertisment

टीसीएस ने दी जानकारी

टीसीएस के उप मुख्य वित्त अधिकारी लक्ष्मीनारायणन जी एस ने यह जानकारी देते हुए कहा कि 27 अप्रैल तक कर्मचारियों के लिए फॉर्म 16 जारी किए गए और सभी मौजूदा एवं पूर्व कर्मचारियों को ये फॉर्म भेजे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी सेवा कंपनी टीसीएस के कर्मचारियों को बेहतर अनुभव देने के लिए यह पहल की गई है जिसमें प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर मानवीय हस्तक्षेप को कम किया गया है।

सितंबर 2022 से शुरू हुई थी कवायद

इस काम को आउटसोर्स करने के बजाय अंदरूनी स्तर पर ही अंजाम दिया गया। कंपनी के कॉरपोरेट वित्त विभाग में वैश्विक कर्मचारी सेवाओं की प्रमुख अश्विनी केनेडी ने कहा कि निर्धारित समय से 45 दिन पहले ही फॉर्म 16 तैयार करने की कवायद सितंबर, 2022 से ही शुरू कर दी गई थी।

TCS Big Breaking form 16
Advertisment
चैनल से जुड़ें