Advertisment

Womens IPL: टाटा के नाम हुआ वूमेंस IPL के टाइटल राईट्स, इस दिन से खेला जाएगा टूर्नामेंट

Womens IPL: टाटा ने जीता वूमेंस IPL का टाइटल राईट्स, इस दिन से खेला जाएगा टूर्नामेंट Womens IPL: Tata won the title rights of Women's IPL, the tournament will be played from this day

author-image
Bansal News
Womens IPL: टाटा के नाम हुआ वूमेंस IPL के टाइटल राईट्स, इस दिन से खेला जाएगा टूर्नामेंट

Womens IPL: जहां टाटा समूह ने आईपीएल 2022 के टाइटल राइट्स के अधिकार जीते थे। जिस वजह से वीवो आईपीएल की बजाए टाटा आईपीएल कहलाने लगा। वहीं वूमेंस प्रीमियर लीग में भी टाटा ने बाजी मार ली है। यानी टाटा ने वूमेंस प्रीमियर लीग ने टाइटल राईट्स जीत लिए है।

Advertisment

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि टाटा समूह ने मुंबई में 4 मार्च से शुरू होने वाली पहली महिला प्रीमियर लीग के टाइटल अधिकार हासिल कर लिए।

रिपोर्ट के मुताबिक, टाटा ने वूमेंस प्रीमियर लीग के पांच साल के लिए टाइटल अधिकार हासिल कर लिए हैं। बता दें कि लीग की शुरुआत 4 मार्च को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच ब्लॉकबस्टर मुकाबले के साथ होगी। सारे मुकाबले मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम और ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले जाएंगे। लीग स्टेज का आखिरी मैच यूपी वारियर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 21 मार्च को ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। जबकि एलिमिनेटर 24 मार्च को डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। फाइनल की बात करें तो 26 मार्च को ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।

Advertisment

नीलामी की बात करें तो भारत की स्मृति मंधाना सबसे महंगी बिकी। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा। टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस ने 1.80 करोड़ रुपये में खरीदा, जबकि भारत और दुनिया भर के बाकी सितारों ने भी पांच फ्रेंचाइजी में से एक में जगह बनाई। ICC U19 T20 विश्व कप विजेता कप्तान को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा। Womens IPL 2023 में दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और यूपी वारियर्स सहित पांच टीमें हिस्से ले रही है।

WPL 2023 WPL Womens Premier League Tata Group jay shah IPL BCCI
Advertisment
चैनल से जुड़ें