Advertisment

Tata Tiago NRG : आने वाली है नई XT वैरिएंट कार, कॉस्मेटिक टच के साथ मिलेगा इसमें सब कुछ, जानें खबर

सबसे बड़ी कंपनी टाटा मोटर्स ने टियागो NRG के एक नए वैरिएंट का टीजर जारी कर नई गाड़ी के आने की जानकारी दी है जिसके आने वाले हफ्तों में लॉन्च होने की जानकारी मिल रही है।

author-image
Bansal News
Tata Tiago NRG : आने वाली है नई XT वैरिएंट कार, कॉस्मेटिक टच के साथ मिलेगा इसमें सब कुछ, जानें खबर

Tata Tiago NRG: टेक्नो फ्रेंडली शौकीनों के लिए बड़ी खबर सामने आई है जहां पर सबसे बड़ी कंपनी टाटा मोटर्स ने टियागो NRG के एक नए वैरिएंट का टीजर जारी कर नई गाड़ी के आने की जानकारी दी है जिसके आने वाले हफ्तों में लॉन्च होने की जानकारी मिल रही है।

Advertisment

जानें क्या टाटा टियागो के फीचर्स

आपको बताते चलें कि, इस नए वैरिएंट के साथ आने वाली कार में टियागो NRG को केवल टॉप-स्पेक XZ के साथ ही पेश किया जाता है। टियागो NRG का अपकमिंग XT वैरिएंट टॉप-स्पेक वैरिएंट से ज्यादा किफायती होगा। वहीं पर इस कार में आपको एडिशनल बॉडी क्लैडिंग के साथ रफ एंड टफ स्टांस मिलता है तो वहीं पर इसमें ग्राउंड क्लियरेंस 181mm दिया गया है तो वहीं पर टियागो का ग्राउंड क्लियरेंस 170mm है। एक्सट्रा 11 मिमी ग्राउंड क्लियरेंस खराब सड़कों से बेहतर तरीके से निपटने में हैचबैक की मदद करता है। टियागो NRG XT की ज्यादा जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। इस कार में आपको टॉप-स्पेक NRG की तरह कॉस्मेटिक टच मिलने के अलावा डी क्लैडिंग और ग्राउंड क्लियरेंस भी मिलता है।

जानें क्या हो सकती है कीमत

आपको इस कार के अन्य फीचर्स की बात की जाए तो, इसमें 1.2-लीटर, नैचुरली एस्पिरेटेड, थ्री-सिलेंडर पेट्रोल इंजन देखने को मिलेगा, जो मौजूदा मॉडल में आता है। यह इंजन मैक्सिमम 84 bhp की पावर और 113 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। यह 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या 5-स्पीड AMT के साथ आता है।

Advertisment
चैनल से जुड़ें