Advertisment

Tata Tiago EV: अब 10 लाख से कम में खरीदें टाटा की नई इलेक्ट्रिक कार ! 10 अक्टूबर से शुरू होने वाली है बुकिंग

इलेक्ट्रिक कारों के सेगमेंट में एक और मॉडल टाटा टिआगो ईवी (Tata Tiago EV) को लॉन्च कर दिया है।

author-image
Bansal News
Tata Tiago EV: अब 10 लाख से कम में खरीदें टाटा की नई इलेक्ट्रिक कार ! 10 अक्टूबर से शुरू होने वाली है बुकिंग

Tigor EV Launched: नवरात्रि का त्योहार जहां पर चल रहा है वहीं पर अब फेस्टिव सीजन की शुरूआत हो गई है जिसे देखते हुए हाल ही में टाटा मोटर्स ने अपने ग्राहकों को गाड़ियों की धमाकेदार रेंज में फायदा दिया है जिसके साथ ही इलेक्ट्रिक कारों के सेगमेंट में एक और मॉडल टाटा टिआगो ईवी (Tata Tiago EV) को लॉन्च कर दिया है, जिसे इस दशहरे पर 10 लाख से कम कीमत 8.49 लाख रुपए में खरीद सकते है।

Advertisment

10 अक्टूबर से होगी बुकिंग शुरू

आपको बताते चलें कि, इस टाटा टियागो इलेक्ट्रिक कार को 10 अक्टूबर से बुक किया जा सकता है जिसकी डिलीवरी आपको आने वाले साल 2023 में मिलेगी।

जाने Tata Tiago EV की खासियत

आपको इस कार की खासियत से रूबरू करते हुए बताते चलें तो, टाटा का ये मॉडल धमाकेदार रिस्पॉन्स देता है जो इसकी खासियत में है।

  • Tiago EV नई एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक कार है जिसमें Tigor EV जैसे पावरट्रेन का इस्तेमाल किया गया है.
  • नई Tiago EV में बेहतर रेंज और परफॉर्मेंस के लिए Ziptron EV आर्किटेक्चर दिया गया है.
  • Tiago EV में 24kWh का लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया गया है, जो 315 किलोमीटर तक की रेंज देता है. यह बैटरी पैक इसके XT, XZ+, XZ+ Tech LUX, वेरिएंट्स में मिलता है.
  • साथ ही इसमें एक छोटे 19.2 kWh के बैटरी पैक का भी विकल्प मिलता है, जो 250km की रेंज देने में सक्षम है. यह बैटरी पैक इसके XE और XT वैरिएंट में दिया गया है.
  • इसमें कई रीजेन मोड दिए गए हैं जो सिंगल पेडल ड्राइविंग में मदद करते हैं और अधिक रेंज भी देते हैं.
  • इस कार को एसी चार्जर और पारंपरिक चार्जिंग प्लग पॉइंट के साथ डीसी फास्ट चार्जर की मदद से भी चार्ज किया जा सकता है.
  • टाटा का दावा है कि 7.2kW एसी चार्जर के साथ इस कार को फुल चार्ज करने में 3 घंटे 36 मिनट का समय लगता है.
  • डिज़ाइन के लिए अनुसार हर तरफ ब्लू हाइलाइट्स दिए गए हैं, जो डिज़ाइन को अलग लुक देते हैं.
  • फीचर के रूप में इसमें लेदर सीट, क्लाइमेट कंट्रोल, 8-स्पीकर हरमन ऑडियो सिस्टम, रेन सेंसिंग वाइपर, ऑटो हेडलैंप और मिरर, क्रूज कंट्रोल, कनेक्टेड कार टेक के साथ बहुत कुछ शामिल किया गया है।
Advertisment
टाटा टिआगो ईवी लुक टाटा टिआगो ईवी प्राइस टाटा टिआगो ईवी इमेजेस टाटा टिआगो ईवी टाटा टिआगो Tata Tiago EV Specification Tata Tiago EV Price in India Tata Tiago EV Look Tata Tiago EV Images Tata Tiago EV Features Tata Tiago EV tata tiago
Advertisment
चैनल से जुड़ें