Advertisment

Tata Steel Chess India Championship: स्टार खिलाड़ी प्रज्ञानानंदा की बड़ी बहन नहीं खेलेगी चैंपियनशिप, जानें मामला

महिला ग्रैंडमास्टर एम आर वैशाली गुरुवार से यहां शुरू हो रही टाटा स्टील शतरंज इंडिया चैंपियनशिप से हट गई हैं।

author-image
Bansal News
Tata Steel Chess India Championship: स्टार खिलाड़ी प्रज्ञानानंदा की बड़ी बहन नहीं खेलेगी चैंपियनशिप, जानें मामला

कोलकाता। Tata Steel Chess India Championship भारत के उभरते हुए स्टार खिलाड़ी आर प्रज्ञानानंदा की बड़ी बहन और महिला ग्रैंडमास्टर एम आर वैशाली गुरुवार से यहां शुरू हो रही टाटा स्टील शतरंज इंडिया चैंपियनशिप से हट गई हैं।

Advertisment

प्रज्ञानानंदा के करियर में निभाई भूमिका

प्रज्ञानानंदा को 18 साल की उम्र में विश्व कप का सबसे कम उम्र का उप विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाने वाली वैशाली की जगह टूर्नामेंट में महिला ग्रैंडमास्टर दिव्या देशमुख लेंगी। दिव्या पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन हैं और 2020 में फिडे ऑनलाइन शतरंज ओलंपियाड टीम की सदस्य रहीं।

आयोजकों ने बताई ये जानकारी

आयोजकों ने कहा, ‘‘अपरिहार्य कारणों से आर वैशाली टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगी लेकिन हम टूर्नामेंट में दिव्या देशमुख का स्वागत करने को लेकर उत्सुक हैं। दिव्या की हौसलाअफजाई करें।’’ वैशाली को शुरुआत में महिलाओं के वर्ग में जगह मिली थी जिसमें चीन की स्टार खिलाड़ी गत विश्व चैंपियन वेनजुन जू और उप विजेता टिंगजेई लेई भी शामिल हैं। इसके अलावा टाटा स्टील इंडिया रेपिड 2022 की विजेता यूक्रेन की अन्ना उशेनिना और एकमात्र अमेरिकी महिला ग्रैंडमास्टर इरीना क्रूश भी टूर्नामेंट का हिस्सा हैं।

चार सितंबर से शुरू होगे मुकाबले

महिला वर्ग में भारत की ओर से कोनेरू हंपी, हरिका द्रोणावल्ली, सविता श्री और वंतिका अग्रवाल भी चुनौती पेश करेंगी। ओपन वर्ग के मुकाबले चार सितंबर से शुरू होंगे जिसमें भारतीय चुनौती की अगुआई प्रज्ञानानंदा करेंगे। विश्व कप क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाले डी गुकेश, विदित गुजराती और अर्जुन एरिगेसी भी टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे।

Advertisment

ओपन वर्ग में विदेशी खिलाड़ियों की सूची जारी

ओपन वर्ग में विदेशी खिलाड़ियों की सूची में फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव (विश्व ब्लिट्ज चैंपियन 2021), रूस के एलेक्सांद्र ग्रिश्चुक, अजरबेजान के तैमूर रादजाबोव (विश्व कप 2019 विजेता), उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसतारोव (विश्व रेपिड चैंपियन 2021) और जर्मनी के विन्सेंट केमर (विश्व रेपिड चैंपियनशिप के उप विजेता) शामिल हैं।

ये भी पढ़ें

Aditya L1 Mission ISRO: चंद्रयान-3 की सफलता के बाद सूर्य मिशन के लिए तैयार है भारत, जानिए कितना करीब जाएगा ‘सूर्ययान’

Satna: सतना जिले के उचेहरा स्टेशन पर गाड़ियों के स्टोपेज की मांग, जानें पूरी खबर

Advertisment

29 August History: हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्म आज, जानिए क्या है आज की महत्वपूर्ण घटनाएं

Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन पर भाई से पहले इन पांच देवताओं को बांधे राखी, जीवन भर करेंगे रक्षा

Biggest Rakhi Of World: इंदौर के इस मंदिर को बंधेगी विश्व की सबसे बड़ी राखी, 36/24 इंच की होगी ये राखी

Advertisment
Tata Chess Championship praggnanandhaa Gukesh Arjun Erigaisi Adhiban and Vaishali
Advertisment
चैनल से जुड़ें