Advertisment

First Indian Car : भारत की पहली स्वदेशी कार कौनसी है, कब लॉन्च हुई और क्या थी इसकी कीमत?

First Indian Car : भारत की पहली स्वदेशी कार कौनसी है, कब लॉन्च हुई और क्या थी इसकी कीमत?, Tata Motors: Which is India's first indigenous car, when was it launched and what was its price?

author-image
Bansal News
First Indian Car : भारत की पहली स्वदेशी कार कौनसी है, कब लॉन्च हुई और क्या थी इसकी कीमत?

First Indian Car क्या आप जानते हैं भारत की पहली स्वदेशी कार कौनसी है, कब लॉन्च हुई और भारत की इस पहली कार की कीमत क्या रखी गई थी। आज यहां आपको इस बारे में कुछ जानकारी दे दे रहे हैं। बता दें कि भारत की पहली पूर्णत: स्वदेशी कार की लॉन्चिंग साल 1998 में की गई थी। वह भी टाटा समूह ने। भारत में टाटा समूह के वर्तमान अध्यक्ष रतन टाटा हैं। जो भारत की सबसे बड़े व्यापारिक समूह को संभाल रहे हैं। इस कंपनी का इतिहास भी भारत के लिए कई मायनों में महत्वपूर्ण है। कंपनी की स्थापना जमशेदजी टाटा ने की और आगे उनके परिवार ने इसे संभाला। Tata Motors

Advertisment

publive-image

रतन नवल टाटा ने 30 दिसंबर 1998 को भारत देश में पहली पूर्णत: स्वदेशी कार टाटा इंडिका Tata Indica की लॉन्चिंग की थी। तब इस कार की कीमत 2.6 लाख रुपए रखी गई थी। उसक वक्त की खास बात यह रही कि एक सप्ताह के अंदर ही कंपनी के लिए इस कार के 1.15 लाख ऑर्डर मिल चुके थे। कुछ दिन पहले ही रतन टाटा ने अपनी इस पहली कार को याद करते हुए इसके साथ एक फोटो भी शेयर की थी, जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया था। यह देश की पहली डीजल हैचबैक कार भी मानी जाती है, जो रतन टाटा के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

 वर्तमान कीमत

अब यदि वर्तमान में टाटा की कारों की प्राइस की बात करें तो इनकी कीमत 5.45 लाख रुपए से शुरू होती है। टाटा की सबसे महंगी कार की बात करें तो वह नेक्सन ईवी मैक्स है, जो 18.99 लाख रुपए में मिल रही है। इसके साथ ही लाइनअप लेटेस्ट मॉडल में टाटा की नेक्सन ईवी मैक्स है। इसकी कीमत 16.49 - 18.99 लाख रुपए रखी गई है।

टाटा का मतलब

कुछ जानकारी के मुताबिक टाटा शब्द को पारसी पादरियों के नाम से जुड़ा माना जाता है, जिसमें "तात्" का मतलब पिता होता है। वहीं संस्कृत में भी तात् को पिता कहा जाता है। जमशेदजी तात् (टाटा) का जन्म भी गुजरात के नवसारी जिले में 3 मार्च 1839 को एक पारसी पादरी नासेरवांजी के यहां हुआ था।

Advertisment
टाटा मोटर्स which is India's first indigenous car when launched what price tata words Tata Motors Tata Group tat Ratan Tata ratan naval tata pastor parsi nexon ev max naserwanji lineup latest model launching launch jamshedji tata jamshedji tat indigenous cars india History founding first indigenous car first car price car price car business
Advertisment
चैनल से जुड़ें