Advertisment

Tata Electric Cycle: भारत में लॉन्च हुई यह इलेक्ट्रिक साइकिल, एक बार चार्ज करने पर चलेगी 30km

Tata Electric Cycle: धरती पर बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग और खत्म होते पेट्रोलियम रिसोर्सेज के कारण, आए दिन बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल..

author-image
Akarsh Mishra
Tata Electric Cycle: भारत में लॉन्च हुई यह इलेक्ट्रिक साइकिल, एक बार चार्ज करने पर चलेगी 30km

Tata Electric Cycle: धरती पर बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग और खत्म होते पेट्रोलियम रिसोर्सेज के कारण, आए दिन बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है। ज्यादातर लोग अपने इलेक्ट्रिक कार और इलेक्ट्रिक बाइक खरीदना पसंद कर रहे हैं। ऐसे में कई कंपनियां अब नई-नई साइकिलें बाजार में उतार रही हैं, इसी क्रम में टाटा ने हाल ही में एक नई इलेक्ट्रिक साइकिल लॉन्च की है। लॉन्च हुए इस नए इलेक्ट्रिक साइकिल का नाम है टाटा स्ट्राइडर जीटा प्लस। आइए जानते हैं इस साइकिल के बारे में..

Advertisment

कीमत

टाटा कंपनी द्वारा लॉन्च की गई इस साइकिल के कीमत की अगर बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत 26,995 रुपये बताई जा रही है। हालांकि यह कीमत सिर्फ लॉन्चिंग ऑफर के तहत दिया जा रहा है, कुछ समय बाद इसकी प्राइस में 6 हजार से 10 हजार तक इजाफा किया जा सकता है। यानी कुछ समय बाद इस इलेक्ट्रिक साइकिल की कीमत 32,995 रुपये होगी, जिसे आप आधिकारिक वेबसाइट से ऑर्डर कर खरीद सकते हैं।

वारंटी

हाल ही में लॉन्च हुई इस इलेक्ट्रिक साइकिल Tata Stryder Zeta Plus E को टाटा कंपनी के साथ डिजाइन किया गया है। अगर आप इस साइकिल को अभी खरीदते हैं तो आपको इस साइकिल पर दो साल की वारंटी भी मिल सकती है।

फीचर्स

टाटा कंपनी ने इस साइकिल में पावरफूल 250W BLDC मोटर का इस्तेमाल किया है जो इसके व्हील्स को नचाता है। साथ ही मोटर को पावर देने के लिए इस साइकिल में 36V-6Ah का दमदार बैटरी पैक दिया गया है जो 216 WH का पावर आउटपुट देता है।

Advertisment

माइलेज और स्पीड

इस साइकिल टाटा स्ट्राइडर जीटा प्लस को एक बार चार्ज करने पर यह 30 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है। तो वहीं इसकी टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा है। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक साइकिल में डुअल डिस्क ब्रेक दिए हैं।

ये भी पढ़ें: 

MP News: ‘स्कूल चलें अभियान’ आज से, CM शिवराज करेंगे पहले “सीएम राइज स्कूल” का लोकार्पण

Study Metro Student Programme: प्री-ग्रेजुएशन सेरेमनी में छात्रों की सफलता का सम्मान, निखरेगा भविष्य

Advertisment

Bihar Jail Clash: पटना जेल में कैदियों और जेल अधिकारियों के बीच झड़प, पूर्व विधायक ने हत्या की साजिश रचने का लगाया आरोप

Kerla Crime: सावधान आप भी हो सकते है वॉट्सऐप वीडियो कॉल से इस ठगी का शिकार, AI के जरिए लग सकता है हजारों का चूना

Dehradun News: देहरादून में भूमि अभिलेखों में फर्जीवाड़े की शिकायतों की जांच करेगी SIT, जानें क्या है पूरा मामला

Advertisment

Tata Electric Cycle, Tata Stryder Zeta Plus E, Electric Cycle, Tata, Tata Company Electric Cycle, Global Warming, टाटा स्ट्राइडर जीटा प्लस, टाटा कंपनी, टाटा इलेक्ट्रिक साइकिल, इलेक्ट्रिक साइकिल, इलेक्ट्रिक बाइक, इलेक्ट्रिक कार, ग्लोबल वार्मिंग, पेट्रोलियम रिसोर्सेज

पेट्रोलियम रिसोर्सेज टाटा स्ट्राइडर जीटा प्लस टाटा कंपनी टाटा इलेक्ट्रिक साइकिल ग्लोबल वार्मिंग इलेक्ट्रिक साइकिल इलेक्ट्रिक बाइक इलेक्ट्रिक कार Tata Stryder Zeta Plus E Tata Electric Cycle Tata Company Electric Cycle Tata global warming electric cycle
Advertisment
चैनल से जुड़ें