Advertisment

Tanzania plane crash: तंजानिया में बड़ा हादसा, लैंडिंग के वक्त विक्टोरिया झील में गिरा विमान

author-image
Bansal news
Tanzania plane crash: तंजानिया में बड़ा हादसा, लैंडिंग के वक्त विक्टोरिया झील में गिरा विमान

डोडामा (तंजानिया): पूर्वी अफ्रीकी देश तंजानिया में रविवार को  यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में  कितने लोग सवार थे,और कितने लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। इसकी  अभी पुष्टी नहीं हो पाई है।  प्रेसिजन एयर का एक यात्री विमान तंजानिया के विक्टोरिया झील में गिरने से यह हादसा हुआ है। तंजानिया ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (TBC) ने रविवार को बताया कि विमान के बुकोबा में एक एयरपोर्ट पर लैंड करने की कोशिश करते समय विमान विक्टोरिया झील में दुर्घनाग्रस्त हो गया है।

Advertisment

टीबीसी ने मुताबिक, अब तक 15 यात्रियों को  बचाया गया है, लेकिन अभी तक इस बारे में कोई सूचना  नहीं मिली है, कि कितने लोगों की मौत हुई है प्लेन में कितने लोग सवार थे। टीबीसी ने कहा  कि, विमान राजधानी दार एस सलाम से रवाना हुआ था और तूफान और भारी बारिश की वजह से लैंड करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान लैंडिंग के  समय विक्टोरिया झील में जा गिरा।

अफ्रीका की सबसे बड़ी झील है विक्टोरिया

बुकोबा हवाई अड्डा अफ्रीका की सबसे बड़ी झील विक्टोरिया झील के किनारे पर है। हादसे के बाद राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। विमान में फंसे अन्य लोगों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। प्रिसिजन एयर तंजानिया की सबसे बड़ी निजी स्वामित्व वाली एयरलाइन है। वहीं हादसे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रही इन तस्वीरों में  विमान का कुछ हिस्सा डूबा हुआ नजर आ रहा है।

world news plane crash Precision Air Plane Crash Tanzania Lake Victoria Plane Crash Tanzania Plane Crash Tanzania Precision Air Plane
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें