WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें
Bansal news

ऐप डाउनलोड करें:

Download Our App Download Our App
  • होम
  • टॉप न्यूज
  • टॉप वीडियो
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • ग्वालियर
    • चंबल
    • जबलपुर
    • रीवा
    • शहडोल
    • नर्मदापुरम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • बिलासपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • सरगुजा
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • रायगढ़
    • जगदलपुर
    • भिलाई
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • कानपुर
    • मेरठ
    • गौतम बुद्धनगर (नोएडा)
    • आगरा
    • मथुरा
    • अयोध्या
    • प्रयागराज
    • गोरखपुर
    • वाराणसी
    • मुरादाबाद
    • बरेली
  • भारत
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
    • बिहार
    • पंजाब-हरियाणा
    • जम्मू-कश्मीर
    • प.बंगाल
    • गुजरात
  • भारत
  • राशिफल-शुभ मुहूर्त
    • आज का राशिफल
    • ज्योतिष
    • पंचांग-शुभ मुहूर्त
  • वेब स्टोरी
  • शॉर्ट्स
  • यूटिलिटी
  • लाइफस्टाइल
  • MORE
    • एजुकेशन-करियर
    • करियर टिप्स
    • बजट 2025
    • जॉब्स अपडेट
    • रिजल्ट्स
    • बंसल न्यूज एक्सक्लूसिव
    • धर्म-अध्यात्म
    • बिज़नेस-फायनेंस
    • एक्सप्लेनर
    • टेक-ऑटो
    • ट्रैवल-टूर
    • चुनाव 2025
    • खेल
    • खाना-खजाना
    • विचार मंथन
    • फोटो गैलरी
    • महाकुंभ 2025
  • होम
  • टॉप न्यूज
  • टॉप वीडियो
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • ग्वालियर
    • चंबल
    • जबलपुर
    • रीवा
    • शहडोल
    • नर्मदापुरम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • बिलासपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • सरगुजा
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • रायगढ़
    • जगदलपुर
    • भिलाई
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • कानपुर
    • मेरठ
    • गौतम बुद्धनगर (नोएडा)
    • आगरा
    • मथुरा
    • अयोध्या
    • प्रयागराज
    • गोरखपुर
    • वाराणसी
    • मुरादाबाद
    • बरेली
  • भारत
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
    • बिहार
    • पंजाब-हरियाणा
    • जम्मू-कश्मीर
    • प.बंगाल
    • गुजरात
  • भारत
  • राशिफल-शुभ मुहूर्त
    • आज का राशिफल
    • ज्योतिष
    • पंचांग-शुभ मुहूर्त
  • वेब स्टोरी
  • शॉर्ट्स
  • यूटिलिटी
  • लाइफस्टाइल
  • MORE
    • एजुकेशन-करियर
    • करियर टिप्स
    • बजट 2025
    • जॉब्स अपडेट
    • रिजल्ट्स
    • बंसल न्यूज एक्सक्लूसिव
    • धर्म-अध्यात्म
    • बिज़नेस-फायनेंस
    • एक्सप्लेनर
    • टेक-ऑटो
    • ट्रैवल-टूर
    • चुनाव 2025
    • खेल
    • खाना-खजाना
    • विचार मंथन
    • फोटो गैलरी
    • महाकुंभ 2025
Bansal news

ऐप डाउनलोड करें:

Download Our App Download Our App

हिंदू परिवार में जन्म, मुस्लिम परिवार में परवरिश: जानें तानसेन के संगीत की खासियत और उनसे जुड़े रोचक किस्से

तानसेन मुगल बादशाह अकबर के नवरत्नों में शामिल थे, लेकिन उनका दरबार का हिस्सा बनने का सफर इतना सरल नहीं था। अकबर के दौर में ग्वालियर के संगीत घराने का बहुत उच्च स्थान था। तानसेन ग्वालियर के एक छोटे से गाँव बेहट में जन्मे थे।

Shashank Kumar by Shashank Kumar
December 15, 2024
in ग्वालियर, टॉप न्यूज, फोटो गैलरी, भारत, मध्यप्रदेश
Tansen Interesting Facts
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

Tansen Interesting Facts: तानसेन मुगल बादशाह अकबर के नवरत्नों में शामिल थे, लेकिन उनका दरबार का हिस्सा बनने का सफर इतना सरल नहीं था। अकबर के दौर में ग्वालियर के संगीत घराने का बहुत उच्च स्थान था। तानसेन ग्वालियर के एक छोटे से गाँव बेहट में जन्मे थे।

यह कहा जा सकता है कि मुगल बादशाह अकबर के दरबार में ग्वालियर के संगीत घराने का इतना सम्मान था कि उनके दरबार में 18 गायक थे, जिनमें से 11 ग्वालियर से संबंध रखते थे। और इन सभी 18 गायकों के गुरु तानसेन ही थे।

ब्राह्मण परिवार में हुआ जन्म

किताब ‘सलातीन-ए-देहली व शाहान-ए-मुग़लिया का ज़ौक़-ए-मौसीक़ी’ में प्रोफेसर मोहम्मद असलम लिखते हैं कि तानसेन का जन्म ग्वालियर के एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनके पिता मकरंद पांडे, प्रसिद्ध सूफी संत हज़रत मोहम्मद ग़ौस का बहुत सम्मान करते थे।

शादी के बाद जब उनके कोई संतान नहीं हुई, तो उन्होंने हज़रत मोहम्मद ग़ौस से दुआ की कि अल्लाह उन्हें संतान दे। उनकी दुआ का असर हुआ और तानसेन का जन्म हुआ। बचपन में तानसेन का नाम रामतनु पांडे रखा गया था।

Tansen Interesting Facts

तानसेन की सूफी परवरिश

Tansen Interesting Facts: जब तानसेन पांच साल के थे, उनके पिता उन्हें हज़रत मोहम्मद ग़ौस के पास लेकर गए और उनसे प्रार्थना की कि तानसेन संगीत में नाम रोशन करें। उस वक्त हज़रत मोहम्मद ग़ौस पान चबा रहे थे। पान चबाते हुए उन्होंने अपनी लार तानसेन के मुंह में डाल दी। यह देखकर मकरंद पांडे ने कहा कि अब इसे आपके चरणों में ही जगह दे दीजिए क्योंकि यह हमारे धर्म से बाहर निकल गया है।

ये भी पढ़ें: Tansen Sangeet Samaroh 2023: ग्वालियर में बनेगा विश्व रिकॉर्ड, 1600 तबला वादक एक साथ देंगे प्रस्तुति; शतायु होती संगीत परम्परा को नमन

इसके बाद हज़रत मोहम्मद ग़ौस ने तानसेन की परवरिश अपने बेटे की तरह की। उन्होंने तानसेन को ग्वालियर के प्रमुख संगीतज्ञों से संगीत की शिक्षा दिलवाई। तानसेन ने सुल्तान आदिल शाह के सामने अपनी प्रस्तुति दी और बाद में दक्षिण में नायक बख्शू की बेटी से रागों को गहराई से समझा। गौरतलब है कि तानसेन को ‘संगीत सम्राट’ की पदवी उनके गुरु मोहम्मद गौस ने दी थी, जो एक प्रसिद्ध सूफी संत थे।

तानसेन के संगीत की विशेषता

तानसेन के संगीत की अद्वितीयता का सबसे बड़ा उदाहरण ‘राग मल्हार’ है। माना जाता है कि इस राग में इतनी शक्ति थी कि तानसेन अपने सुरों से बारिश भी करा सकते थे। यह राग उनकी विशेषता के रूप में जाना जाता है और उनकी संगीत प्रतिभा की मिसाल है। तानसेन ने अपने अद्वितीय संगीत ज्ञान और रचनात्मकता से भारतीय शास्त्रीय संगीत में नए आयाम जोड़े।

एक लोकप्रिय कहानी के अनुसार, उन्होंने एक बार अपने संगीत से बिना हाथ लगाए दीप जलाए थे। इसके अलावा, तानसेन को उनकी महाकाव्य ध्रुपद रचनाओं और कई नए रागों की रचना के लिए याद किया जाता है। उन्होंने उस जमाने में संगीत पर दो क्लासिक किताबें लिखी, जिवका नाम श्री गणेश स्तोत्र और संगीता सार है।

तानसेन ने छेड़ी तान, टेढ़ा हो गया मंदिर

Tansen

जानकारी के लिए बता दें, ब्राह्मण परिवार में जन्मे होने के बावजूद, तानसेन बकरियां चराते थे और रोजाना झिलमिल नदी के किनारे स्थित भगवान शिव के मंदिर में बकरी का दूध चढ़ाते थे। एक बार का किस्सा है कि जब वे भगवान शिव पर दूध चढ़ाना भूल गए, लेकिन जब शाम को खाना खाते समय उन्हें यह याद आया, तो वे तुरंत व्याकुल हो उठे और खाना छोड़कर मंदिर की ओर दौड़ पड़े।

कहा जाता है कि उनकी इस भक्ति से भगवान शिव इतने प्रसन्न हुए कि उन्होंने तानसेन को साक्षात दर्शन दिए और उनसे संगीत सुनने की इच्छा प्रकट की। भगवान शिव के कहने पर तानसेन ने ऐसी तान छेड़ी कि मंदिर ही टेढ़ा हो गया।

तानसेन ने सीखा पशु-पक्षियों की आवाज निकालना

तानसेन जब गाते थे, तो झिलमिल नदी की मछलियों से लेकर सभी पशु-पक्षी उनके आसपास इकट्ठा हो जाते थे। इसी प्रकार, तानसेन ने पशु-पक्षियों की आवाज निकालना भी सीख लिया था। जिस स्थान पर वह अपने संगीत का रियाज करते थे, आज वहां एक चबूतरा बना दिया गया है।

धीरे-धीरे उनकी ख्याति बढ़ती गई और उन्हें दूर-दूर से बुलावे आने लगे। उनकी अद्वितीय संगीत प्रतिभा के कारण उन्हें ‘सुरों के सेनापति’ अर्थात ‘तानसेन’ की उपाधि भी मिली।

भक्त के लिए दुबारा झुके भगवान

कहते हैं कि भक्त भगवान से आस्था रखते हैं, लेकिन जब भगवान खुद भक्त से जुड़ जाए, तो किसी भी चमत्कार की संभावना हो सकती है। एक प्रचलित किंवदंती (Tansen Interesting Facts) के अनुसार, एक बार तानसेन ने अकबर को टेढ़े मंदिर का किस्सा सुनाया। अकबर ने जिद पकड़ ली और तानसेन को साथ लेकर बेहट के उसी मंदिर पहुंचे। वहाँ उन्होंने मंदिर को सही करने का आदेश दिया।

इसके बाद अकबर ने तानसेन से कहा कि यदि उन्होंने इस मंदिर को सीधा नहीं किया तो उनका सर कलम कर दिया जाएगा। राजा के इस रवैये से तानसेन अचरज में पड़ गए, लेकिन मजबूर होकर उन्होंने ध्रुपद राग गाना शुरू किया और ऐसी तान छेड़ी कि मंदिर का झुकाव उसी दिशा में हो गया, जिस दिशा में बैठकर तानसेन गा रहे थे। आज भी यह मंदिर उसी स्थिति में है।

तानसेन की गायकी का दिलचस्प किस्सा

Tansen Music

तानसेन के जीवन से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा (Tansen Interesting Facts) तब हुआ जब एक लड़की ने उनकी गायकी को चुनौती दी। दरअसल, ग्वालियर के हजरत मोहम्मद गौस ने तानसेन को जाने-माने संगीतज्ञों से शिक्षा दिलाई थी। अगले दौर की शिक्षा प्राप्त करने के लिए तानसेन ने दक्षिण का रुख किया।

पाँच साल की शिक्षा लेने के बाद तानसेन दक्षिण के प्रसिद्ध संगीतज्ञ बख्शू की बेटी से रागों की शिक्षा लेने पहुंचे। तानसेन ने सुन रखा था कि बख्शू की बेटी रागों की बेहतरीन शिक्षा दे सकती हैं। जब तानसेन उनके पास पहुंचे, तो उन्होंने कुछ सुनाने को कहा। तानसेन ने अपना गीत गाया, लेकिन वह उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आया और उन्होंने कहा, “अभी कुछ और सीखो।”

ये भी पढ़ें: Tansen Music Ceremony: शिवालय में साधना से सिद्ध हुए तानसेन, शतायु होती तानसेन संगीत परम्परा को नमन

यह सुनने के बाद तानसेन वापस लौट आए और उन्होंने अपने गुरु को पूरी घटना बताई। उनके गुरु ने धैर्य रखने की सलाह दी और कहा, “धीरज रखो, एक दिन ऐसा आएगा जब वह तुम्हारी गायकी की कद्र करेंगी।”

सपना जो बदलाव लेकर आया

तानसेन के मन में वही बातें घूमती रहीं जो बख्शू की बेटी ने कही थी। वे सो गए और उन्हें एक सपना आया। सपने में उन्होंने देखा कि एक बुजुर्ग व्यक्ति उन्हें कई विशेष ध्रुपदें याद करा रहा है। वह सब उन्हें इतना अच्छी तरह याद हो गया कि सोकर उठने के बाद भी उन्हें याद रहा। उनके गुरु ने कहा, “ऐसा लगता है कि बख्शू ने तुम्हें गायकी में महारथ सौंप दी है।”

जब तानसेन को खुद पर भरोसा हो गया कि वह इस काबिल हो गए हैं कि बख्शू की बेटी के सामने खड़े हो सकते हैं, तो वे दक्षिण वापस पहुंचे और उनके समक्ष गीत सुनाया। गीत सुनने के बाद वह दंग रह गईं।

इस तरह तानसेन ने वह शिक्षा प्राप्त की जिसकी उन्हें चाहत थी। रागों की शिक्षा पूरी करने के बाद तानसेन की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। यह घटना तानसेन की संगीत यात्रा और उनके समर्पण की मिसाल है। उनके धैर्य और कठिन परिश्रम ने उन्हें संगीत के शिखर पर पहुंचाया।

ग्वालियर में मनाया जा रहा तानसेन शताब्दी वर्ष

Tansen

तानसेन समारोह का इस साल शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। ऐसे में इस बार तानसेन समारोह के मुख्य मंच की थीम महेश्वर के किले पर रखी गई है।

इसकी सुंदरता और भव्यता को दर्शाने के लिए 5D लुक में 40 वाय 80 का भव्य मंच तैयार किया जाएगा। इसमें विभिन्न प्रस्तुतियों दी जाएंगी। कई सभाओं का आयोजन किया जाएगा। एक सभा बेहट में भी की जाएगी।

 

ये भी पढ़ें: Tansen Samaroh Gwalior: ग्वालियर में बना तबला वादन का वर्ल्ड रिकॉर्ड, सीएम यादव का ऐलान- 25 दिसंबर को मनाया जाएगा तबला दिवस

Shashank Kumar

Shashank Kumar

मूल रूप से बिहार के गोपालगंज जिले से हूँ और वर्तमान में बंसल न्यूज़, भोपाल के छत्तीसगढ़ डेस्क पर वेब कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूँ। बिहार का होने के नाते राजनीति को समझने में सक्षम हूं। क्रिकेट के बारे में विशेष रुचि है और MP-UP समेत बिजनेस-यूटिलिटी जैसी कैटेगरी की खबरों पर भी नजर बनाए रखता हूँ। मीडिया क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए, निरंतर कुछ नया सीखने, गढ़ने और नए स्किल विकसित करने के लिए प्रयासरत रहता हूँ।

Related Posts

ग्वालियर

तानसेन शताब्दी समारोह: सम्मानित कलाकारों का अपमान, निमंत्रण देकर दो दिन पहले कार्यक्रम किया निरस्त

December 14, 2024
ग्वालियर

Tansen Music Ceremony: शिवालय में साधना से सिद्ध हुए तानसेन, शतायु होती तानसेन संगीत परम्परा को नमन

November 14, 2024
ग्वालियर

Tansen Sangeet Samaroh 2023: ग्वालियर में बनेगा विश्व रिकॉर्ड, 1600 तबला वादक एक साथ देंगे प्रस्तुति; शतायु होती संगीत परम्परा को नमन

August 12, 2024
मध्यप्रदेश

Tansen Celebration 2022 : “संगीतधानी” होगी सुरमय, होने वाली है सुरताल की बारिश, पद्म श्री हंसराज हंस के सुरों ने बांधा समा

December 19, 2022
Load More
Next Post
MP Weather cold indore gwalior bhopal pachmari temperature imd update

MP Weather Update: मध्यप्रदेश के 4 जिलों में पड़ेगा पाला, कोल्ड वेव का अलर्ट, ज्यादातर जिलों में कड़ाके की ठंड

Ganpati Visarjan 6 September Indore Dhar Gwalior up pet exam hindi news
उत्तर प्रदेश

Latest Updates: देशभर में गणपति विसर्जन, इंदौर, धार और ग्वालियर में बारिश की वजह से स्कूल बंद, यूपी में PET की परीक्षा

September 6, 2025
Prayagraj School Timings
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बदले जाएंगे स्कूल टाइमिंग्स: सुबह की पाली में चलेंगे प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय, DPI ने भेजा प्रस्ताव

September 6, 2025
cg bjp
छत्तीसगढ़

बिलासपुर BJP ग्रामीण की नई कार्यकारिणी घोषित: केंद्रीय राज्य मंत्री और डिप्टी CM अरुण साव सहित वरिष्ठ नेताओं को मिली जगह

September 6, 2025
CGMSCL Albendazole Tablets Notice
छत्तीसगढ़

दवाओं की गुणवत्ता पर जीरो टॉलरेंस: CGMSCL ने अल्बेंडाजोल टैबलेट्स सप्लाई वाली कंपनी को जारी किया ब्लैकलिस्टिंग का नोटिस

September 6, 2025
इंदौर

इंदौर में भारी बारिश से हालात बिगड़े: 6 सितम्बर को सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केन्द्र बंद, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

September 5, 2025
छत्तीसगढ़

टॉयलेट जाने पर मिली सजा: सरगुजा के डीपीएस स्कूल में कक्षा 2 की बच्ची से कराया 100 बार उठक-बैठक, अस्पताल में भर्ती

September 6, 2025
Whatsapp Icon चैनल से जुड़ें

पढ़ें

देखें

  • टॉप न्यूज
  • टॉप वीडियो
  • मध्यप्रदेश
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियरर
  • चंबल
  • सागर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • शहडोल
  • नर्मदापुरम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • बस्तर
  • सरगुजा
  • कोरबा
  • अंबिकापुर
  • रायगढ़
  • जगदलपुर
  • भिलाई
  • अन्य राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • महाराष्ट्र
  • दिल्ली
  • बिहार
  • पंजाब-हरियाणा
  • जम्मू-कश्मीर
  • प.बंगाल
  • गुजरात
  • शॉर्ट्स
  • वेब स्टोरी
  • महाकुंभ 2025
  • देश-विदेश
  • राशिफल-शुभ मुहूर्त
  • आज का राशिफल
  • ज्योतिष
  • पंचांग-शुभ मुहूर्त
  • एजुकेशन-करियर
  • करियर टिप्स
  • जॉब्स अपडेट
  • रिजल्ट्स
  • यूटिलिटी
  • बंसल न्यूज एक्सक्लूसिव
  • धर्म-अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस-फायनेंस
  • एक्सप्लेनर
  • टेक-ऑटो
  • ट्रैवल-टूर
  • खेल
  • खाना-खजाना
  • विचार मंथन
  • फोटो गैलरी
  • चुनाव 2024
  • बजट 2024

खोजें

bansal logo
  • About us
  • Terms & Conditions
  • Advertise With Us
  • Contact us
  • Grievance Redressal Policy
  • Privacy Policy
  • Site Map
  • होम
  • टॉप न्यूज
  • टॉप वीडियो
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • ग्वालियर
    • चंबल
    • जबलपुर
    • रीवा
    • शहडोल
    • नर्मदापुरम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • बिलासपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • सरगुजा
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • रायगढ़
    • जगदलपुर
    • भिलाई
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • कानपुर
    • मेरठ
    • गौतम बुद्धनगर (नोएडा)
    • आगरा
    • मथुरा
    • अयोध्या
    • प्रयागराज
    • गोरखपुर
    • वाराणसी
    • मुरादाबाद
    • बरेली
  • भारत
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
    • बिहार
    • पंजाब-हरियाणा
    • जम्मू-कश्मीर
    • प.बंगाल
    • गुजरात
  • भारत
  • राशिफल-शुभ मुहूर्त
    • आज का राशिफल
    • ज्योतिष
    • पंचांग-शुभ मुहूर्त
  • वेब स्टोरी
  • शॉर्ट्स
  • यूटिलिटी
  • लाइफस्टाइल
  • MORE
    • एजुकेशन-करियर
    • करियर टिप्स
    • बजट 2025
    • जॉब्स अपडेट
    • रिजल्ट्स
    • बंसल न्यूज एक्सक्लूसिव
    • धर्म-अध्यात्म
    • बिज़नेस-फायनेंस
    • एक्सप्लेनर
    • टेक-ऑटो
    • ट्रैवल-टूर
    • चुनाव 2025
    • खेल
    • खाना-खजाना
    • विचार मंथन
    • फोटो गैलरी
    • महाकुंभ 2025

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.