Advertisment

भोपाल में कोयला तंदूर पर पाबंदी: होटल-ढाबों- रेस्त्रां में कोयले के तंदूर पर प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी चालानी ‌कार्रवाई

Tandoor Ban Bhopal: राजधानी की हवा को खराब करने में शहर में जल रहे तंदूर और भट्टी भी एक मुख्य कारण रहे हैं।

author-image
Rohit Sahu
भोपाल में कोयला तंदूर पर पाबंदी: होटल-ढाबों- रेस्त्रां में कोयले के तंदूर पर प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी चालानी ‌कार्रवाई

Tandoor Ban Bhopal: राजधानी की हवा को खराब करने में शहर में जल रहे तंदूर और भट्टी भी एक मुख्य कारण रहे हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए नगर निगम ने तंदूर और भट्टी पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस संबंध में अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह ने आदेश जारी कर दिए हैं। इसके बाद होटल और रेस्टोरेंट संचालकों में हड़कंप मच गया है।

Advertisment

publive-image

मैरिज गार्डन से लेकर होटलों तक पे होगी कार्रवाई

अगर जारी आदेश का पालन नहीं किया गया, तो होटल, रेस्टोरेंट और मैरिज गार्डन के संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम ने इसकी निगरानी के लिए एक टीम भी गठित कर दी है। निगम के अधिकारी और एचओ वार्ड दरोगा इस पर नजर बनाए रखेंगे। आदेश का उल्लंघन करने पर चालानी कार्रवाई के साथ-साथ मौके पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।

अलाव नहीं जलाएगा निगम

शहर की बिगड़ती वायु गुणवत्ता (एयर क्वालिटी इंडेक्स) को ध्यान में रखते हुए इस बार नगर निगम अलाव नहीं जलाएगा। आम जनता को भी अलाव जलाने से रोका जाएगा। अगर कोई ऐसा करते हुए पाया गया, तो उस पर स्पॉट फाइन लगाया जाएगा। इसके साथ ही, हवा की गुणवत्ता में सुधार लाने के प्रयास के तहत शहर के बंद पड़े 47 फाउंटेन को फिर से चालू करने की योजना बनाई जा रही है। निगम के उपायुक्त चौहान ने बताया कि 20 से ज्यादा फॉगर मशीनों के जरिए पेड़ों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: हाईकोर्ट ने युवक को दी 50 पौधे लगाने की सजा: अदालत के खिलाफ अनर्गल टिप्पणी करने पर सुनाया फैसला, पत्नी ने की थी शिकायत

Advertisment
Tandoor Toxic Smoke National Green Tribunal (NGT) Bhopal Banned Tandoor in Bhopal Ban on Tandoor Air pollution Bhopal
Advertisment
चैनल से जुड़ें