Advertisment

Tamil Nadu News: तमिलनाडु सरकार का फैसला, राशन की दुकानों में मिलेंगे टमाटर

तमिलनाडु सरकार ने मंगलवार को शहर की 82 उचित दर यानी राशन की दुकानों पर 60 रुपये प्रति किलो के भाव पर इसकी बिक्री शुरू की।

author-image
Bansal news
Tamil Nadu News: तमिलनाडु सरकार का फैसला, राशन की दुकानों में मिलेंगे टमाटर

चेन्नई। टमाटर की आसमान छूती कीमतों से लोगों को राहत देने के लिए तमिलनाडु सरकार ने मंगलवार को शहर की 82 उचित दर यानी राशन की दुकानों पर 60 रुपये प्रति किलो के भाव पर इसकी बिक्री शुरू की।

Advertisment

60 रुपये किलो मिलेगा टमाटर

सहकारिता मंत्री के आर पेरियाकरुप्पन ने कहा कि जरूरत पड़ने पर इस पहल को राज्य के अन्य हिस्सों में भी बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कदम चेन्नई, कोयम्बटूर, सलेम, इरोड और वेल्लोर की पन्नई पसुमाई (फार्म फ्रेश) दुकानों पर टमाटर की बिक्री 60 रुपये किलो के भाव पर करने के अतिरिक्त है।

बैठक में हुआ फैसला

सचिवालय में सोमवार को मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में राशन की दुकानों के जरिये टमाटर को उपलब्ध कराने का फैसला किया गया। बैठक में बताया गया कि पड़ोसी राज्यों से टमाटर की आपूर्ति में देरी के कारण कीमतों में इजाफा हुआ है।

प्रतिदिन मिलेगा 1 किलो टमाटर

सहकारिता विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि एक परिवार को प्रतिदिन एक किलो टमाटर उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है। पहले चरण में इसे उत्तर चेन्नई में 32 स्थानों और मध्य एवं दक्षिण चेन्नई में 25 उचित दर दुकानों पर बेचा जाएगा।

Advertisment

बाजार में 110 रुपये प्रति किलो है टमाटर

एक सूत्र के अनुसार, कोयमबेडु थोक बाजार में टमाटर का खुदरा भाव   जबकि शहर के कुछ हिस्सों में यह इससे भी ऊंची कीमत पर बिक रहा है। टमाटर के अलावा हरी मिर्च, लहसुन, धनिया और अदरक की कीमतें भी ऊंचाई पर हैं और इनके दाम 150 से 200 रुपये प्रति किलो पर पहुंच चुके हैं।

तमिलनाडु सरकार का फैसला तमिलनाडु न्यूज tomatoes will be available in ration shops tamil nadu news Tamil Nadu government's decision
Advertisment
चैनल से जुड़ें