/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/Tamilnadu-News.jpg)
Tamilnadu Heavy Rain: देश के तमिलनाडु में भारी बारिश का कहर बरपा है जहां पर रेलवे स्टेशन और थूथुकुडी के कई इलाकों में बारिश की वजह से जलभराव हुआ है। इस भीषण बारिश के चलते आज तमिलनाडु सरकार ने छुट्टी की घोषणा की है।
इन इलाकों में बारिश से सब बंद
आपको बताते चलें, तमिलनाडु के थूथुकुडी के कई इलाकों में बारिश की वजह से जलभराव देखने को मिला। वहीं पर कई हिस्से डूब क्षेत्र में आ गए है। इतना ही नहीं तमिलनाडु सरकार ने भारी बारिश के कारण 18 दिसंबर को तिरुनेलवेली, थूथुकुडी, कन्याकुमारी और तेनकासी जिलों में सभी स्कूलों, कॉलेजों, निजी संस्थानों, बैंकों और वित्तीय संस्थानों के लिए छुट्टी की घोषणा की है।
https://twitter.com/i/status/1736592030607007787
दिल्ली में ठंड का टेम्प्रेचर हाई
दिल्ली बढ़ती ठंड से बचने के लिए बेघर लोग रैन बसेरे का सहारा ले रहे हैं। वीडियो AIIMS शेल्टर होम से है।दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह कोहरा छाया दिखा। राष्ट्रीय राजधानी में शीतलहर और घना कोहरा देखने को मिला।
https://twitter.com/i/status/1736568106544501058
कश्मीर में सबसे ठंडा रहा गुलमर्ग
उत्तर कश्मीर के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया तथा यह घाटी में रात में सबसे ठंडा स्थान रहा। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि श्रीनगर में बादल छाए रहने के कारण तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है।
श्रीनगर में रविवार को रात में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस, कोकरनाग में 1.1 डिग्री सेल्सियस और कुपवाड़ा में शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने घाटी में अगले कुछ दिनों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है।
ये भी पढ़ें
CG News: खुले में मीट बेचने पर होगी कार्रवाई, 18-19 तारीक को मांस-मटन बिक्री पर लगाया बेन
CG News: कोरबा में अव्यवस्थाओं के बीच फंसा किसान, कई सालों से कर रहे नए धान केंद्र की मांग
Tamilnadu Heavy Rain, Weather Update, Delhi Weather Update, IMD Alert
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें