Advertisment

T20 World Cup Final 2022: क्या फिर दोहराएगा 1992 का दौर ! इन 10 आंकड़ों से समझे किसका होगा विश्व कप ?

author-image
Bansal News
T20 World Cup Final 2022: क्या फिर दोहराएगा 1992 का दौर ! इन 10 आंकड़ों से समझे किसका होगा विश्व कप ?

मेलबर्न। T20 World Cup Final 2022  पाकिस्तान की टीम ने 1992 में मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर इंग्लैंड को हराकर अपना पहला वैश्विक खिताब जीता था। मौजूदा टी20 विश्व कप के फाइनल में उसके पास इस परिणाम को दोहराने का मौका होगा तो वहीं इंग्लैंड की टीम 30 साल पहले की कसक को पूरा करना चाहेगी। दोनों टीमों ने टी20 विश्व कप खिताब को एक-एक बार जीता है।  

Advertisment

साल 2009 और 2010 की चैम्पियन टीमों के बीच होने वाले मुकाबले से पहले से कुछ आंकड़े इस प्रकार -

1) इंग्लैंड और पाकिस्तान 30 साल बाद फिर से विश्व कप फाइनल में भिड़ेंगे।

2) एमसीजी के इसी मैदान पर पाकिस्तान ने 1992 में इंग्लैंड को 22 रन से हराकर अपना इकलौता एकदिवसीय विश्व कप जीता था।

Advertisment

3) पाकिस्तान की टीम 1992 विश्व कप की तरह इस बार भी न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में पहुंची है।

4) टी20 विश्व कप में, इंग्लैंड और पाकिस्तान ने दो बार एक-दूसरे का सामना किया है। दोनो मौके पर इंग्लैंड ने जीत का स्वाद चखा है।

5) एकदिवसीय विश्व कप में दोनों के बीच हुए 10 मुकाबलों में जीत के मामले में पाकिस्तान  5-4 से आगे है। एक मैच कोई नतीजा नहीं निकला।

Advertisment

6) दोनों टीमों को सुपर 12 चरण में कमजोर टीमों से हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान को जिम्बाब्वे जबकि इंग्लैंड को आयरलैंड ने हराया था।

7) टी20 जीत हार के मामले में इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान से 18-9 से आगे है। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला।

8) प्रतिष्ठित मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर दोनों टीमों ने कोई भी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं जीता है।

Advertisment

9) खेल के इस सबसे छोटे अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में इंग्लैंड के विरुद्ध पाकिस्तान का सर्वोच्च स्कोर 232 और न्यूनतम स्कोर 89 रन का है। पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड का सर्वश्रेष्ठ 221 न्यूनतम 135 रन है।

10) कप्तान बाबर आजम (560) ने इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान के लिए सबसे अधिक टी20 अंतरराष्ट्रीय रन बनाये हैं। इस टीम के खिलाफ उनका सर्वोच्च स्कोर इस साल सितंबर में कराची में 66 गेंदों में नाबाद 110 रन का है।

11) इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ ने सबसे ज्यादा (14) विकेट लिए हैं। इंग्लैंड की ओर से ग्रीम स्वान और आदिल राशिद  17-17 विकेट लेकर तालिका में शीर्ष पर आगे हैं।

Advertisment
australia vs england women's cricket t20 world cup final 2022 can india qualify for t20 world cup semi final 2022 cricket t20 world cup 2022 final icc t20 world cup 2022 final squad icc t20 world cup 2022 semi final highlights icc t20 world cup 2022 women's final highlights icc women's t20 world cup final match 2022 highlights pak t20 world cup final squad 2022 pakistan t20 world cup 2022 semi final chance pakistan win t20 world cup final 2022 sri lanka winning t20 world cup final 2022 t 20 world cup 2022 final india vs west indies highlights t20 asia cup 2022 final ceremony t20 asia cup final 2022 t20 asia cup final 2022 highlights t20 world cup 2022 asia cup final t20 world cup 2022 final match highlights t20 world cup 2022 final match highlights pak vs australia t20 world cup 2022 final schedule t20 world cup 2022 final squad t20 world cup 2022 final squad india t20 world cup 2022 final squad pakistan t20 world cup 2022 final winner t20 world cup 2022 last scene t20 world cup 2022 semi final t20 world cup 2022 semi final chances t20 world cup 2022 semi final criteria t20 world cup final 2022 t20 world cup final 2022 date t20 world cup final 2022 highlights t20 world cup final 2022 kab hai t20 world cup final 2022 live t20 world cup final women's 2022 t20 world cup semi final 2022 t20 world cup semi final schedule 2022 wcc3 t20 world cup final 2022 women's cricket t20 world cup 2022 final women's t20 world cup 2022 final highlights women's t20 world cup semi final 2022
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें