Advertisment

T20 World Cup 2024 : अब ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को मिल सकती है जिम्मेदारी ! पूर्व कृष्णमाचारी श्रीकांत ने कही बात

author-image
Bansal News
T20 World Cup 2024 : अब ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को मिल सकती है जिम्मेदारी ! पूर्व कृष्णमाचारी श्रीकांत ने कही बात

नई दिल्ली। T20 World Cup 2024  राष्ट्रीय चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष कृष्णमाचारी श्रीकांत ने कहा कि 2024 में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को सबसे छोटे प्रारूप का पूर्णकालिक कप्तान नियुक्त किया जाना चाहिए और भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला से टीम के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए। भारत हाल में समाप्त हुए टी20 विश्वकप के सेमीफाइनल से बाहर हो गया था जहां उसे चैंपियन बने इंग्लैंड ने 10 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। भारत की यह छह विश्वकप में नॉकआउट में पांचवीं हार है।

Advertisment

श्रीकांत ने स्टार स्पोर्ट्स के एक कार्यक्रम में कहा,‘‘ यदि मैं चयन समिति का अध्यक्ष होता तो फिर कहता कि हार्दिक पंड्या को विश्व कप 2024 के लिए कप्तान होना चाहिए। मैं सीधे तौर पर यह फैसला करता।’’ उन्होंने कहा,‘‘ और टीम के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया आज से ही शुरु होनी चाहिए। यह काम न्यूजीलैंड श्रृंखला से शुरू होना चाहिए जो कि एक सप्ताह के अंदर शुरू होगी।’’ श्रीकांत ने कहा,‘‘ आपको आज से ही शुरुआत करनी होगी। विश्वकप की तैयारियों के लिए आपको चीजों को समझना होता है और इसकी तैयारी दो साल पहले शुरू करनी होती है। इसलिए आप जो कुछ भी करना चाह रहे हैं, चाहे वह किसी तरह का प्रयोग हो या कुछ और, उसे एक साल के अंदर कर दें और फिर 2023 तक टीम तैयार कर दें और यह सुनिश्चित करें कि यह टीम विश्व कप में खेलेगी।’’ भारत शुक्रवार से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली श्रृंखला में तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और इतने ही वनडे मैच खेलेगा।

रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में हार्दिक पंड्या सबसे छोटे प्रारूप में टीम की अगुवाई करेंगे। पूर्व भारतीय कप्तान श्रीकांत ने कहा कि भारत को 2024 में होने वाले विश्वकप से पहले अधिक तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर की खोज करनी होगी। उन्होंने कहा,‘‘ आपको अधिक तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर की जरूरत है। आप 1983 के विश्वकप, 2011 के विश्वकप और 2007 के टी20 विश्व कप पर गौर करिए। हमने इनमें क्यों जीत दर्ज की, क्योंकि हमारे पास अधिक तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर थे और कुछ ऐसे खिलाड़ी थे जो बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी भी कर सकते थे।’’ उन्होंने कहा,‘‘ इसलिए ऐसे खिलाड़ियों की पहचान करो जैसे कि दीपक हुड्डा। उनके जैसे कई अन्य खिलाड़ी भी होंगे।’’

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज इरफान पठान ने कहा कि भारत को केवल एक कप्तान पर निर्भर नहीं रहना चाहिए और टीम में कई खिलाड़ियों को नेतृत्व करने लायक बनाना चाहिए। इरफान ने कहा,‘‘ मैं यह नहीं कह रहा हूं कि अगर आप कप्तान बदलते हैं तो आप परिणाम बदल सकते हैं। इस तरह से आप परिणाम नहीं बदल सकते। हार्दिक पंड्या के मामले में आपको यह समझना चाहिए कि वह तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर है और उसके साथ चोटों का भी मसला है।’’ उन्होंने कहा,‘‘ मेरे कहने का मतलब है कि अगर आपका कप्तान विश्वकप से पहले चोटिल हो जाता है और आपके पास नेतृत्व करने वाला कोई दूसरा खिलाड़ी नहीं है तो फिर परेशानी होगी।’

Advertisment
T20 World Cup World Cup t20 world cup 2022 2024 t20 world cup all qualified team t20 world cup 2024 all qualified teams t20 world cup 2024 icc t20 world cup 2024 t20 world cup 2024 t20 world cup 2024 all teams t20 world cup 2024 dates t20 world cup 2024 host t20 world cup 2024 host country t20 world cup 2024 live t20 world cup 2024 qualifiers t20 world cup 2024 teams t20 world cup 2024 us t20 world cup 2024 usa t20 world cup 2024 venue
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें