Advertisment

T20 World Cup 2022: शानदार जीत के बाद सेमीफाइनल में पहुंची इंग्लैंड ! 4 विकेट से श्रीलंका को दी करारी मात

author-image
Bansal News
T20 World Cup 2022: शानदार जीत के बाद सेमीफाइनल में पहुंची इंग्लैंड ! 4 विकेट से श्रीलंका को दी करारी मात

 T20 World Cup 2022: खेल के गलियारे से धमाकेदार फिल्म सामने आ रही है जहां पर आज शनिवार को श्रीलंका के साथ मुकाबले में इंग्लैंड ने 4 विकेट से अपने नाम जीत हासिल कर ली है बताया जा रहा है कि, आज के खेल के बाद इंग्लैंड ने सेमीफाइनल के मुकाबले में जगह बना ली है।

Advertisment

ऑस्ट्रेलिया का सपना हुआ चूर-चूर

यहां पर आपको बताते चलें कि, इंग्लैंड की जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना चूर-चूर हो गया। आज के मैच की बात की जाए तो, सिडनी में श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए 142 रनों का लक्ष्य दिया. इसके जवाब में इंग्लैंड ने 6 विकेट के नुकसान के साथ मैच जीत लिया। इंग्लैंड की टीम में टीम के लिए बेन स्टोक्स और एलेक्स हेल्स ने मैच विनिंग पारी खेली तो वहीं पर एलेक्स हेल्स और बेन स्टोक्स का अहम योगदान दिया. श्रीलंका के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम के लिए हेल्स ने दमदार पारी खेली. जबकि स्टोक्स ने 36 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 42 रन बनाए. उन्होंने 2 चौके लगाए. स्टोक्स ने आखिरी ओवर की पहली गेंद पर 2 रन लिए. इसके बाद अगली गेंद पर 1 रन लिया. स्टोक्स ने तीसरी गेंद खाली छोड़ दी और चौथी गेंद पर चौका लगाकर जीत दिला दी।

Image

श्रीलंका का कैसा रहा खेल

यहां पर आपको श्रीलंका के खेल की बात की जाए तो, श्रीलंका ने शानदार पारी की शुरूआत में पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान के साथ 141 रन बनाए. इस दौरान टीम को पथुम निसंका ने अच्छी शुरुआत दी. उन्होंने 45 गेंदों का सामना करते हुए 67 रन बनाए. निसंका की इस पारी में 5 छक्के और 2 चौके शामिल रहे. लेकिन इनके बाद कोई भी खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर सका. कुसल मेंडिस 14 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए. भानुका राजपक्षे ने 22 गेंदों का सामना करते हुए 22 रन बनाए. उन्होंने 3 चौके भी लगाए. धनंजया डी सिल्वा 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे. कप्तान शनाका महज 3 रन बनाकर आउट हुए।

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका Wanindu Hasaranga T20 World Cup 2022 Semi-Final Matches t20 world cup 2022 England Vs Sri Lanka T20 World Cup 2022 England Vs Sri Lanka England Semi Final England ben stokes Alex Hales
Advertisment
चैनल से जुड़ें