Advertisment

T20 World Cup 2022: पाकिस्तान की हार पर शोएब अख्तर से लेकर मियांदाद तक, दिग्गजों ने इस बात पर उठाए सवाल

author-image
Bansal News
T20 World Cup 2022: पाकिस्तान की हार पर शोएब अख्तर से लेकर मियांदाद तक, दिग्गजों ने इस बात पर उठाए सवाल

कराची। पाकिस्तान की जिंबाब्वे के हाथों शर्मनाक हार के बाद पूर्व क्रिकेटरों ने ‘औसत मानसिकता’ और खराब टीम चयन के लिए टीम की आलोचना की है। पाकिस्तान अपने से कम रैंकिंग के जिंबाब्वे के खिलाफ 130 रन का लक्ष्य भी हासिल नहीं कर पाया था। पाकिस्तान की टीम पहले मैच में भारत से हार गई थी और उसके लिए अब टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाने की राह कठिन हो गई है।

Advertisment

पाकिस्तान की एक रन से हार के बाद पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा,‘‘ बेहद शर्मनाक और निराशाजनक। सच्चाई यह है कि जिंबाब्वे जैसी टीम को हराने के लिए भी आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। हमारा चयन औसत रहा और हमारी मानसिकता औसत रही जिसके कारण पाकिस्तान क्रिकेट आज संकट में पड़ गया।’’

पूर्व सलामी बल्लेबाज मोहसिन खान ने कहा,‘‘ क्या यही हमारी क्रिकेट है। हम जिंबाब्वे जैसी कम रैंकिंग वाली टीम के खिलाफ 130 रन भी नहीं बना सकते। अगर यही हमारी बल्लेबाजी है तो फिर खुदा हमारी क्रिकेट की मदद करे।’’ अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज जावेद मियांदाद ने भी टीम के चयन पर सवाल उठाए। मियांदाद ने कहा,‘‘ जब आप अच्छे बल्लेबाजों को बाहर करके खराब प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को टीम में बनाए रखते हैं तो यही हाल होता है।’’ पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज सलमान बट ने भी टीम के प्रदर्शन की आलोचना की और बाबर आजम की कप्तानी पर सवाल उठाए।

उन्होंने कहा,‘‘ ये खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह से सक्षम नहीं थे। जब मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम नहीं चलते हैं तो हमारी मुश्किलें बढ़ जाती हैं।’’ बट ने कहा, ‘‘मैं हमेशा से कहता रहा हूं कि ऐसे खिलाड़ी को कप्तान ना बनाएं जो राष्ट्रीय टीम की तरफ से खेलते हुए कप्तानी के गुर सीखे। किसी को भी कप्तान तभी बनाना चाहिए जबकि आपको लगे उसके पास अन्य खिलाड़ियों का नेतृत्व करने के लिए नेतृत्व क्षमता है।’’

Advertisment
T20 World Cup world cup 2022 t20 world cup 2022 icc t20 world cup 2022 t20 world cup 2022 schedule T20 World Cup 2022 Live t20 world cup 2022 points table icc t20 world cup 2022 highlights points table t20 world cup 2022 icc t20 world cup 2022 points table today icc world cup 2022 india vs netherlands t20 world cup 2022 latest t20 world cup points table 2022 pakistan vs zimbabwe t20 world cup 2022 t20 worlcup 2022 world cup 2022 schedule
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें