Advertisment

T20 World Cup 2022: इस श्रीलंकाई गेंदबाज को खेलना होगा मुश्किल , मुरलीधरन ने चेताया

T20 World Cup 2022: इस श्रीलंकाई गेंदबाज को खेलना होगा मुश्किल , मुरलीधरन ने चेताया T20 World Cup 2022: This Sri Lankan bowler will have a tough time playing, warns Muralitharan

author-image
Bansal news
T20 World Cup 2022: इस श्रीलंकाई गेंदबाज को खेलना होगा मुश्किल , मुरलीधरन ने चेताया

T20 World Cup 2022: श्रीलंका टीम के महान स्पिनर गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन (Muttiah Muralitharan) ने अगले महीनें होने वाले T-20 world Cup 2022 से पहले सभी टीमों को आगाह किया है। उन्होंने कहा कि वनिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) से बल्लेबाजों को सावधान रहना होगा। गौरतलब है कि श्रीलंका के मिस्ट्री स्पिनर वनिंदु हसरंगा ने हाल ही में खत्म हुए एशिया कप में नौ विकेट झटके थे और टीम को चैंपियन बनाने में अपना अहम योगदान दिया था।

Advertisment

हसरंगा के लिए एशिया कप रहा शानदार

बता दें कि एशिया कप- 2022 में हसरंगा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 विकट झटकें थे। मुरलीधरन ‘लीजेंड्स लीग क्रिकेट’के दूसरे सीजन में खेल रहे है। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि, "टी20 फॉर्मेट के शानदार गेंदबाज हैं। पिछले दो-तीन वर्षों में उन्होंने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है।" उन्होंने आगे कहा, "ऑस्ट्रेलिया की परिस्थियों में फिंगर्स स्पिनरों की तुलना में लेग स्पिनर को ज्यादा मदद मिलती है। वह बल्लेबाजों के लिए मुश्किल चुनौती पेश करेंगे। टी20 विश्व कप में हसरंगा के प्रदर्शन पर नजरें होंगी। "

आगे हसरंगा को खतरनाक बताते हुए मुरलीधरन ने कहा कि बल्लेबाजों को उनके खिलाफ सानधान रहना होगा। वहीं शेन वार्न के सवाल पर इस स्पिनर ने कहा कि मुझे लगता है कि वह मुझसे बेहतर थे, जब मैं खेल रहा था तो मैं उनसे प्रेरणा लेता था।

ICC T20 World Cup t20 world cup 2022 Muralitharan hasaranga Muralitharan reaction on wanindu hasaranga Muttiah Muralitharan Muttiah Muralitharan on hasarnga Muttiah Muralitharan on t20 world cup 2022 Muttiah Muralitharan on wanindu hasaranga Wanindu Hasaranga
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें