/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/T-20-World-Cup.jpg)
हाइलाइट्स
टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान
टी-20 टीम में चुने गए खिलाड़ियों में कितना दम
टी-20 क्रिकेट में कैसा रहा खिलाड़ियों का प्रदर्शन
T-20 World Cup: IPL के बाद टीम इंडिया के सामने एक ही टारगेट होगा, टी-20 वर्ल्ड कप अपने नाम करना। BCCI ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में 15 खिलाड़ियों वाली टीम का ऐलान कर दिया है। हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को उप-कप्तान होंगे। करोड़ों फैंस की उम्मीदें लेकर मैदान में उतरने वाले भारतीय सितारों में कितना दम है। हम आपको बता रहे हैं कि वर्ल्ड कप टीम में चुने खिलाड़ियों ने अब तक टी-20 इंटरनेशनल में कैसा प्रदर्शन किया है।
रोहित शर्मा ( कप्तान )
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/rohitsharmaap-one_one-300x300.jpg)
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अब तक 151 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। उनके नाम 143 पारियों में 3 हजार 974 रन हैं। रोहित के नाम 5 शतक और 29 फिफ्टी हैं। उन्होंने 139.98 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।
विराट कोहली
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/viratkohlimahelaap-one_one-300x300.jpg)
विराट कोहली ने अब तक 117 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। 109 पारियों में उन्होंने 4037 रन बनाए हैं। विराट ने एक सेंचुरी और 37 फिफ्टी लगाई हैं। उन्होंने 138.16 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।
यशस्वी जायसवाल
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/WhatsApp-Image-2024-05-02-at-9.59.42-PM-300x300.jpeg)
यशस्वी जायसवाल ने 17 टी-20 इंटरनेशनल मैच की 16 पारियों में 502 रन बनाए हैं। जायसवाल ने एक शतक और 4 फिफ्टी लगाई हैं। यशस्वी ने 161.94 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।
सूर्यकुमार यादव
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/doSdYa8e_400x400-300x300.jpg)
सूर्यकुमार यादव टी-20 के नंबर-1 बल्लेबाज हैं। वे 861 रेटिंग के साथ टॉप पर हैं। सूर्यकुमार ने 60 टी-20 इंटरनेशनल मैच की 57 पारियों में 2 हजार 141 रन बनाए हैं। सूर्या के नाम 4 शतक और 17 फिफ्टी हैं। उन्होंने 171.55 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।
हार्दिक पांड्या ( उप-कप्तान )
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/WhatsApp-Image-2024-05-02-at-10.05.19-PM-300x300.jpeg)
टीम इंडिया के उप-कप्तान हार्दिक पांड्या ने 92 टी-20 की 71 पारियों में 1348 रन बनाए हैं। उनके नाम 3 फिफ्टी हैं। पांड्या का स्ट्राइक रेट 139.83 का रहा है। हार्दिक ने 92 टी-20 की 81 पारियों में 73 विकेट चटकाए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 16 रन देकर 4 विकेट रहा। वहीं इकॉनमी 8.16 रही।
रिषभ पंत
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/15.webp-300x300.webp)
रिषभ पंत लंबे वक्त बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करेंगे। वे एक्सीडेंट के बाद से क्रिकेट से दूर थे, अब IPL में खेल रहे हैं। रिषभ के नाम 66 टी-20 इंटरनेशनल की 56 पारियों में 987 रन हैं। उन्होंने 3 फिफ्टी लगाई हैं। पंत ने 126.54 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।
संजू सैमसन
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/WhatsApp-Image-2024-05-02-at-10.08.43-PM-300x300.jpeg)
संजू सैमसन ने 25 टी-20 इंटरनेशन की 22 पारियों में 374 रन बनाए हैं। उन्होंने एक फिफ्टी लगाई है। सैमसन का स्ट्राइक रेट 133.1 का रहा।
रविंद्र जडेजा
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/WhatsApp-Image-2024-05-02-at-10.17.42-PM-300x300.jpeg)
रविंद्र जडेजा ने 66 टी-20 की 36 पारियों में 480 रन बनाए हैं। उनके नाम एक भी फिफ्टी नहीं है। वहीं 64 पारियों जडेजा के नाम 53 विकेट हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 15 रन देकर 3 विकेट है। इकॉनमी 7.1 रही।
अक्षर पटेल
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/WhatsApp-Image-2024-05-02-at-10.20.08-PM-300x300.jpeg)
अक्षर पटेल ने 52 टी-20 इंटरनेशनल की 31 पारियों में 361 रन बनाए हैं। उनके नाम एक फिफ्टी है। स्ट्राइक रेट 144.4 का रहा। अक्षर ने 50 पारियों में 49 विकेट भी चटकाए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 9 रन देकर 3 विकेट है। 7.27 की इकॉनमी रही।
शिवम दुबे
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/WhatsApp-Image-2024-05-02-at-10.22.15-PM-300x300.jpeg)
शिवम दुबे ने 21 टी-20 इंटरनेशनल मैच की 14 पारियों में 276 रन बनाए हैं। उनके नाम 3 फिफ्टी हैं। स्ट्राइक रेट 145.26 का रहा। दुबे ने 19 पारियों में 8 विकेट भी लिए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 30 रन देकर 3 विकेट है। इकॉनमी 9.86 रही।
जसप्रीत बुमराह
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/WhatsApp-Image-2024-05-02-at-10.23.37-PM-300x300.jpeg)
यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह ने 62 टी-20 इंटरनेशनल की 61 पारियों में 74 विकेट लिए हैं। बुमराह का बेस्ट प्रदर्शन 11 रन देकर 3 विकेट है। उनकी इकॉनमी 6.56 रही।
मोहम्मद सिराज
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/WhatsApp-Image-2024-05-02-at-10.25.07-PM-300x300.jpeg)
मोहम्मद सिराज ने 10 टी-20 इंटरनेशनल की 10 पारियों में 12 विकेट लिए हैं। सिराज का बेस्ट प्रदर्शन 17 रन देकर 4 विकेट है। उनकी इकॉनमी 8.79 रही।
अर्शदीप सिंह
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/WhatsApp-Image-2024-05-02-at-10.26.50-PM-300x300.jpeg)
अर्शदीप सिंह ने 44 टी-20 इंटरनेशनल की 44 पारियों में 62 विकेट अपने नाम किए। उनका बेस्ट प्रदर्शन 37 रन देकर 4 विकेट रहा। इकॉनमी 8.64 रही।
कुलदीप यादव
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/WhatsApp-Image-2024-05-02-at-10.28.19-PM-300x300.jpeg)
कुलदीप यादव ने 35 टी-20 इंटरनेशनल की 34 पारियों में 59 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 17 रन देकर 5 विकेट रहा। इकॉनमी 6.75 रही।
युजवेंद्र चहल
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/WhatsApp-Image-2024-05-02-at-10.29.36-PM-300x300.jpeg)
युजवेंद्र चहल ने 80 टी-20 इंटरनेशनल की 79 पारियों में 96 विकेट लिए। उनका बेस्ट प्रदर्शन 25 रन देकर 6 विकेट रहा। इकॉनमी 8.19 रही।
टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, रिषभ पंत, हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), रविंद्र जडेजा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल।
बैकअप
शुभमन गिल, रिंकू सिंह, आवेश खान, खलील अहमद।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us