Advertisment

Swar and Chanbe assembly by-election 2023: छानबे में 33 फीसदी-स्वार में 34 फीसदी हुआ मतदान, जाने पूरी अपडेट

आपको बताते चले कि, उपचुनाव में 3 बजे तक 32.64 प्रतिशत मतदान हो चुका है तो वही पर स्वार उपचुनाव में 3 बजे तक 33.66% मतदान हुआ है।

author-image
Bansal News
Swar and Chanbe assembly by-election 2023: छानबे में 33 फीसदी-स्वार में 34 फीसदी हुआ मतदान, जाने पूरी अपडेट

रामपुर/मिर्जापुर।  Swar and Chanbe assembly by-election 2023 उत्तर प्रदेश की स्वार और छानबे विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान बुधवार सुबह सात बजे शुरू हो गया। आपको बताते चले कि, उपचुनाव में 3 बजे तक 32.64 प्रतिशत मतदान हो चुका है तो वही पर स्वार उपचुनाव में 3 बजे तक 33.66% मतदान हुआ है।

Advertisment

छानबे में 3 बजे तक 32.64 प्रतिशत मतदान 

आपको बताते चले कि, यूपी की छानबे विधानसभा पर हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान जारी है जहां पर इस उपचुनाव में 3 बजे तक 32.64 प्रतिशत मतदान हो चुका है तो वहीं पर छानबे में बीजेपी की सहयोगी अपना दल(एस) ने दिवंगत विधायक राहुल कोल की पत्नी रिंकी कौल मैदान में हैं।

स्वार उपचुनाव में 3 बजे तक 33.66% मतदान

रामपुर की स्वार विधानसभा उपचुनाव मतदान की प्रक्रिया जारी है जहां पर स्वार उपचुनाव में 3 बजे तक 33.66% मतदान हुआ है. वोटिंग के लिए अब 3 घंटे शेष बचे हैं. इस सीट पर सुबह 9 बजे तक 7.93 प्रतिशत, 11 बजे तक 18.40 प्रतिशत, 1 बजे तक 27.30 प्रतिशत और 3 बजे तक 33.66 प्रतिशत मतदान हुआ है।

शाम 6 बजे होगा मतदान

मतदान शाम छह बजे तक जारी रहेगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इन सीटों पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच सीधा मुकाबला होता नजर आ रहा है। मतगणना 13 मई को होगी।

बसपा ने उपचुनाव से बनाई दूरी

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की अगुवाई वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने इस उपचुनाव से दूरी बना रखी है। वहीं, कांग्रेस ने सिर्फ छानबे सीट पर ही अपना उम्मीदवार उतारा है। स्वार सीट सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम खां को एक मामले में सजा सुनाए जाने के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द होने के चलते रिक्त हुई है। छानबे सीट भाजपा की सहयोगी पार्टी अपना दल (सोनेलाल) के विधायक राहुल कोल के निधन की वजह से खाली हुई है। समाजवादी पार्टी ने स्वार सीट से अनुराधा चौहान और अपना दल (सोनेलाल) ने शफीक अहमद अंसारी को उम्मीदवार बनाया है।

Advertisment

छानबे सीट पर इस प्रत्याशी को उतारा

उधर, छानबे सीट पर अपना दल (सोनेलाल) ने दिवंगत विधायक राहुल कोल की पत्नी रिंकी कोल को मैदान में उतारा है, तो सपा ने कीर्ति कोल को मैदान में उतारा है। प्रदेश की 403 सदस्यीय विधानसभा में सत्तारूढ़ भाजपा के 255 विधायक हैं। उसके सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) और निषाद पार्टी के क्रमशः 11 और छह विधायक हैं। समाजवादी पार्टी के 109 विधायक हैं जबकि उसके सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल के नौ विधायक हैं।

bjp UP News Samajwadi Party Swar and Chanbe assembly by-election 2023
Advertisment
चैनल से जुड़ें