Advertisment

CG Loharadih hatyakand: जेल में बंद कवर्धा लोहारडीह हत्‍याकांड के आरोपी की मौत, ग्रामीणों का पुलिस पर बर्बरता का आरोप

CG Loharadih hatyakand: जेल में बंद कवर्धा लोहारडीह हत्‍याकांड के आरोपी की मौत, ग्रामीणों का पुलिस पर बर्बरता का आरोप

author-image
Sanjeet Kumar
CG Loharadih hatyakand

CG Loharadih hatyakand

CG Loharadih hatyakand: छत्‍तीसगढ़ के कवर्धा लोहारडीह हत्‍याकांड का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना के आरोपी जेल में बंद हैं। इनमें से एक आरोपी की जेल में संदिग्‍ध मौत हो गई । इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

Advertisment

वहीं ग्रामीणों ने पुलिस (CG Loharadih hatyakand) पर आरोपी के साथ बर्बरता का आरोप लगाया है। इधर पुलिस ने इस केस में 160 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। इसमें से 69 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

ग्रामीणों का पुलिस पर बर्बरता का आरोप

कवर्धा लोहारडीह हत्याकांड (CG Loharadih hatyakand) मामले में पुलिस ने कई आरोपियों के अरेस्‍ट किया है। इसी हत्‍याकांड में जेले में बंद एक आरोपी की जेल में संदिग्ध मौत हो गई है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान हैं। शव को मर्चुरी रूम में पोस्‍टमार्टम के लिए रखा गया है। आरोपी की मौत के बाद ग्रामीणों ने पुलिस पर बर्बरता का आरोप लगाया है।

160 लोगों पर नामजद की गई एफआईआर

Lohardih murder case police active

कवर्धा जिले के रेंगाखार थाना क्षेत्र के लोहारीडीह (CG Loharadih hatyakand) में रविवार 15 सितंबर को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी। इसमें गांव के ही रघुनाथ साहू को जिंदा जलाकर मौत के घाट उतार दिया था। घटना के बाद से पुलिस ने 160 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है और 69 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: Pre-Karwachauth Skin Care: करवा चौथ से पहले इन टिप्स से अपने चेहरे पर लाएं निखार, व्रत में दिखेंगी सबसे सुंदर

रेंगाखार गांव में पसरा सन्‍नाटा

लोहारीडीह गांव में चारों ओर सन्नाटा (CG Loharadih hatyakand) पसरा हुआ है। सिर्फ बुजुर्ग और बच्चे ही मौजूद हैं। वहीं बंसल न्यूज की टीम जब मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों ने बड़ा खुलासा किया। उन्‍होंने पुलिस पर बर्बरता करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में जो लोग मेहमान के रूप में आए थे, उन लोगों को पुलिस ने उठा लिया। उन निर्दोष लोगों को पुलिस ने जेल में बंद कर दिया।

तीन दिनों से भूखे बच्‍चे

Lohardih murder case police active

वहीं एक महिला राजनांदगांव कोहका से लोहारीडीह (CG Loharadih hatyakand) अपने माता-पिता को देखने गई थीं। जो शाम को 6 बजे पहुंचे, वे घटना में शामिल नहीं थे। इसके बावजूद उसको घर से पुलिस उठाकर ले गई। वहीं एक दिव्यांग महिला ने बताया कि उसका पति और 13 साल का बेटा भी लापता है।

Advertisment

परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। तीन दिनों से भूखे प्यासे हैं। वहीं एक महिला का पति पेशे से ग्राम पंचायत सचिव घर में खाना खा रहा था, घटना में शामिल नहीं था, जिसको गंभीर बिमारी है। उसे हर दो घंटे में दवाई देना पड़ता है। अगर उनको कुछ होगा तो प्रशासन और शासन जिम्मेदार होंगे। ऐसे उसके परिजनों का कहना है।

ये खबर भी पढ़ें: Yashasvi Jaiswal: इस देश में रहती हैं यशस्वी की रूमर्ड गर्लफ्रेंड Maddie! दोनों सोशल मीडिया पर बटोर रहे हैं सुर्खियां

chhattisgarh news hindi news CG news Bansal News CG Politics cg politics news CG Loharadih hatyakand Lohardih massacre Kawardha Loharadih murder case
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें