Advertisment

Aarya 2 को लेकर चर्चा में हैं Sushmita Sen, Salman Khan ने एक्ट्रेस की तारीफ में कही यह बात

Aarya 2 को लेकर चर्चा में हैं Sushmita Sen, Salman Khan ने एक्ट्रेस की तारीफ में कही यह बात Sushmita Sen is in discussion about Aarya 2, Salman Khan said this in praise of the actress

author-image
Bansal News
Aarya 2 को लेकर चर्चा में हैं Sushmita Sen, Salman Khan ने एक्ट्रेस की तारीफ में कही यह बात

मुंबई। अभिनेता सलमान खान ने हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज 'आर्या' के दूसरे सीजन Aarya 2 में शानदार अभिनय के लिए अपनी दोस्त सुष्मिता सेन Sushmita Sen की तारीफ की है। सलमान ने कहा है कि वह सुष्मिता के लिए काफी खुश हैं। सलमान और सुष्मिता ‘बीवी नंबर 1’ और ‘मैंने प्यार क्यों किया’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। 'आर्या' में अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने प्रमुख किरदार निभाया है। इस सीरीज़ को 2021 के अंतरराष्ट्रीय एमी पुरस्कारों में भारत की ओर से कई श्रेणियों में नामित किया गया था।

Advertisment

सलमान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर सुष्मिता को बधाई दी। सलमान ने आर्या का एक पोस्टर साझा करते हुए लिखा, “ अरे वाह सुष्मिता आप कितनी खूबसूरत दिखाई दे रही हो। बेजोड़ अभिनय। आपके लिए बेहद खुश हूं।“

यह है कहानी 

राम माधवानी द्वारा निर्देशित 'आर्या' लोकप्रिय डच क्राइम-ड्रामा 'पेनोज़ा' का आधिकारिक रीमेक है। सीरीज़ के पहले सीजन की कहानी सुष्मिता सेन (46) द्वारा निभाई गई आर्या नाम की एक खुशहाल विवाहित महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी उस समय एक नया मोड़ लेती है, जब उसके पति एवं दवा कारोबारी तेज सरीन (चंद्रचूड़ सिंह) की गोली मार कर हत्या कर दी जाती है।

Advertisment

इसके बाद तेज के मादक पदार्थों की अवैध तस्करी में कथित रूप से शामिल होने को लेकर आर्या और उसके बच्चों के जीवन पर खतरा मंडराने लगता है। शो के दूसरे सीजन में आर्या की आगे की जिंदगी को दिखाया गया है। इस बार एक मां के रूप में आर्या अपराध की दुनिया और दुश्मनों से अपने परिवार और बच्चों की सुरक्षा करती हुई नजर आएगी।

इस सीरीज का निर्माण एंडेमॉल शाइन इंडिया और राम माधवानी फिल्म्स ने किया है। 'आर्या' के दूसरे सीज़न में सुष्मिता सेन के अलावा सिकंदर खेर, विकास कुमार, मेयो सराव, अंकुर भाटिया, आकाश खुराना और दिलनाज़ ईरानी जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं।

Salman khan aarya Aarya season 2 Sushmita Sen sushmita sen aarya sushmita sushmita sen hot sushmita sen interview sushmita sen movies sushmita sen songs aarya 2 aarya season 2 official trailer aarya season 2 release date aarya season 2 trailer aarya season 2 trailer hotstar aarya season 2 update aarya 2 cast aarya 2 review aarya 2 sushmita sen aarya 2 sushmita sen trailer aarya 2 trailer aarya season 2 review aarya season 2 review starring sushmita aarya season 2 sushmita sen aarya sushmita sen aarya sushmita sen full movie aarya sushmita sen review aarya sushmita sen season 2 aarya web series sushmita sen renee sen talks about priyanka and shahrukh renee sen talks about priyanka chopra renee sen talks about shahrukh khan salman khan and sushmita sen season 2 aarya south indian movies dubbed in hindi full movie 2016 new sushmita sen aankh marey dance sushmita sen aarya 2 sushmita sen aarya season 2 sushmita sen and chandar chur singh sushmita sen in aarya sushmita sen on priyanka chopra sushmita sen priyanka aishwarya sushmita sen priyanka chopra sushmita sen priyanka chopra aishwarya rai sushmita sen web series aarya sushmita sen webseries aarya
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें