Advertisment

Suryakumar Yadav: दुनिया के नंबर -1 टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज बने सूर्या ! चल रहे शानदार फॉर्म

author-image
Bansal News
Suryakumar Yadav:  दुनिया के नंबर -1 टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज बने सूर्या ! चल रहे शानदार फॉर्म

दुबई। Suryakumar Yadav भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव पिछले कुछ समय में अपनी शानदार फॉर्म की बदौलत बुधवार को जारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की नवीनतम टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज बन गए।

Advertisment

सूर्यकुमार ने पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को पछाड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया। वह सिर्फ दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं जो टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग के शीर्ष पर पहुंचे हैं। पिछले साल मार्च में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण के बाद से सूर्यकुमार ने भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की करने के अलावा विश्व क्रिकेट में अपनी पहचान खेल के सबसे छोटे प्रारूप के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक के रूप में बनाई है।

सूर्यकुमार ने भारत के लिए 37 टी20 मुकाबले खेलते हुए एक शतक और 11 अर्धशतक जड़े हैं। उन्होंने 13 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है। सूर्यकुमार के 863 जबकि रिजवान के 842 अंक हैं। न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे 792 अंक के साथ शीर्ष तीन में शामिल हैं।

suryakumarr yadav no 1 t20 suryakumar yadav sixes suryakumar yadav no 1 suryakumar yadav last six suryakumar yadav interview suryakumar yadav exclusive suryakumar yadav bowling suryakumar yadav best sixes suryakumar yadav batting suryakumar yadav 68 runs suryakumar yadav 117 runs highlights suryakumar yadav 100 vs eng suryakumar yadav 100 Suryakumar Yadav surya kumar yadav batting surya kumar yadav rizwan on suryakumar yadav pak media on suryakumar yadav
Advertisment
चैनल से जुड़ें