Advertisment

IND Vs SL: सूर्यकुमार चोटिल होने के कारण श्रीलंका के खिलाफ टी20 श्रृंखला से बाहर

IND Vs SL: सूर्यकुमार चोटिल होने के कारण श्रीलंका के खिलाफ टी20 श्रृंखला से बाहर suryakumar-ruled-out-of-t20i-series-against-sri-lanka-due-to-injury

author-image
Bansal Desk
IND Vs SL: सूर्यकुमार चोटिल होने के कारण श्रीलंका के खिलाफ टी20 श्रृंखला से बाहर

लखनऊ। बेहतरीन फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव हाथ में चोट लगने के कारण श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में नहीं खेल पाएंगे।

Advertisment

श्रृंखला गुरुवार से शुरू होगी और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने बयान जारी करके बताया कि सूर्यकुमार और तेज गेंदबाज दीपक चाहर इसमें नहीं खेल पाएंगे। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बयान में कहा, ‘‘तेज गेंदबाज दीपक चाहर और बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव श्रीलंका के खिलाफ आगामी टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से बाहर हो गये हैं।’’

बयान के अनुसार, ‘‘वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार को कोलकाता में खेले गये तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान गेंदबाजी करते समय दीपक के दायें पांव की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था जबकि सूर्यकुमार क्षेत्ररक्षण करते समय चोटिल हो गये थे। ’’ चाहर और सूर्यकुमार अपनी चोटों के आगे के उपचार के लिये अब बेंगलुरू स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में जाएंगे। बीसीसीआई ने इन दोनों चोटिल खिलाड़ियों के स्थान पर किसी खिलाड़ी का चयन नहीं किया है क्योंकि टीम में पहले से विकल्प मौजूद हैं।

भारतीय टीम इस प्रकार है : रोहित शर्मा (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, इशान किशन (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), आवेश खान

Advertisment
IPL 2022 ipl 2022 news t20 world cup 2022 21 feb 2022 news ind squad for sl 2022 ind vs sl 1st t20 2022 ind vs sl 2022 ind vs sl 2022 live ind vs sl 2022 squad ind vs sl 2022 squads ind vs sl 2022 test ind vs sl squad 2022 ind vs sl squads 2022 ind vs sl t20 2022 india test squad 2022 india vs sl 2022 ipl 2022 all details ipl 2022 venues sl tour of india 2022 sl vs aus 2022 sl vs ind 2022 sl vs ind 2022 squad sl vs ind 2022 t20 surya kumar
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें