Advertisment

Surya Nakshtra Parivartan: कर्क में ग्रहों की उठा पटक, सूर्य, शुक्र, मंगल मचाएंगे उत्पाद, 16 जुलाई क्या दे रहा संकेत

Surya Nakshtra Parivartan Punarvasu July 2024: कर्क में ग्रहों की उठा पटक, सूर्य, शुक्र, मंगल मचाएंगे उत्पाद, 16 जुलाई क्या दे रहा संकेत surya nakshatra parivartan in pushya on 20 july gochar effect on 12 zodic sign and monsoon 2024 mangal shukra gochar ka asar in hindi news pds

author-image
Preeti Dwivedi
Surya Nakshtra Parivartan: कर्क में ग्रहों की उठा पटक, सूर्य, शुक्र, मंगल मचाएंगे उत्पाद, 16 जुलाई क्या दे रहा संकेत

हाइलाइट्स

16 जुलाई को सूर्य का गोचर

मंगल भी बदलेंगे चाल

ग्रहों का बड़ा फेरबदल मचाएगा धमाल

Surya Nakshtra Parivartan Punarvasu July 2024: हर महीने बदलती ग्रहों की चाल आम व्यक्ति के साथ-साथ कई चीजों पर असर डालती है। इस महीने यानी जुलाई में भी ग्रहों में (July Grah Gochar 2024) तीन बड़े बदलाव होने जा रहे हैं।

Advertisment

इन ग्रहों के परिवर्तन (Grah Gochar Effect in hindi) का असर भी बड़ा होने वाला है। इस परिवर्तन से एक ओर मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। 15 दिनों तक भारी बारिश होगी। तो वहीं चार जातक ऐसे हैं जिन्हें 15 दिन बेहद सतर्क रहना होगा।

[caption id="attachment_357933" align="alignnone" width="668"]Surya-Nakshatra-Parivartan-2024 Surya-Nakshatra-Parivartan-2024[/caption]

शीतल ग्रह की राशि में सूर्य का प्रवेश बढ़ाएगा उमस

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार हर महीने की तरह इस महीने भी सूर्य अपनी राशि |(Surya Rashi parivartan july 2024) बदलने जा रहे हैं। ज्योतिषीय गणित के अनुसार सूर्य हर 30 से 31 दिन में राशि परिवर्तन करते हैं।

Advertisment

इस महीने 16 जुलाई का सूर्य मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश कर रहे हैं। कर्क राशि चंद्र की राशि है और सूर्य उष्ण ग्रह हैं यानी एक शीतल ग्रह की राशि में सूर्य का गोचर होने जा रहा हैं। विपरीत प्र​कृति वाले ग्रहों का मिलन मौसम में बदलाव लाएगा। इस दौरान एक बार फिर उमस बढ़ेगी। लेकिन अच्छी बारिश के योग बनेंगे।

16 जुलाई को कर्क में सूर्य का गोचर

जुलाई के तीसरे सप्ताह में 16 तारीख को सूर्य मिथुन राशि से कर्क राशि में गोचर (Surya Gochar in Kark 2024) कर जाएंगे। जो 15 अगस्त तक इसी राशि में रहेंगे। इस दौरान कुछ जातकों को सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि सूर्य का गोचर राशिचक्र की 12 राशियों में से चार राशियों को बेहद हानिकारक हो सकता है।

[caption id="attachment_310996" align="alignnone" width="662"]Surya-Gochar-2024 vrish Surya-Gochar-2024 vrish[/caption]

Advertisment

6 जुलाई को कर्क में शुक्र का गोचर

कर्क राशि में ही बीते दिनों यानी 6 जुलाई को शुक्र प्रवेश (Shukra Gochar)  कर गए हैं। यानी अभी कर्क में पहले से शुक्र विराजमान हैं। 12 दिन बाद 16 जुलाई को सूर्य भी कर्क राशि में गोचर (Kark rashi me surya ) कर जाएंगे। इन दोनों ग्रहों की युति से मौसम में बदलाव होगा।

पुष्य नक्षत्र में स्त्री पुरुष योग

जलचल नक्षत्र में सूर्य के गोचर की शुरुआत 22 जून से हो चुकी है। इस दिन आद्रा नक्षत्र (Ardra Nakshtra) में प्रवेश करने के बाद सूर्य ने 6 जुलार्ई को पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश (Surya Punarvasu Nakshatra 2024) कर लिया है। हालांकि इस दौरान बना स्त्री-स्त्री योग खंड बारिश करा रहा है।

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार सूर्य एक बार 20 जुलाई को नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। जब ये पुष्य नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे।

Advertisment

पुष्य नक्षत्र में सूर्य का गोचर इस बार स्त्री-पुरुष योग बनाएगा। ज्योतिष के अनुसार जब स्त्री-पुरुष योग (Surya Nakshtra Effect on Monsoon) बनता है तो बारिश अच्छी होती है।

वैसे तो मानसून की एंट्री के बाद लगभग सभी राज्यों में बारिश होने लगी है। उत्तराखंड, महाराष्ट्र में बारिश से बाढ़ के हालात बने हुए हैं। इस दौरान अमरनाथ यात्रा पर भी रोक लगा दी गई थी। लेकिन पुष्य नक्षत्र में बन रहा स्त्री पुरुष योग पूरे भारत को बारिश से तरबतर कर देगा।

मंगल मचाएगा उथल पुथल

13 जुलाई को मंगल वृष राशि में (Mangal Gochar in Vrish) पहुंच रहा है। ज्योतिष में कहा जाता है कि जब मंगल राशि (Mars Planet) बदलता है तो बारिश के योग बनते हैं। इसे लेकर एक कहावत भी है चलत अंगार के वृष्टि कारक:...15 से 20 दिनों में ग्रहों का भारी फेरबदल होने से 15 दिनों तक अच्छी बारिश के योग बन रहे हैं।

कर्क में द्विग्रही योग

16 जुलाई को सूर्य कर्क राशि में प्रवेश (Surya ka Kark Rahsi me Pravesh) करेगा। कर्क राशि में शुक्र भी पहुंच रहा है। तो वहीं सूर्य पुष्य नक्षत्र में पहुंचकर स्त्री-पुरुष योग बना रहा है। ऐसे में अच्छी बारिश के योग बनते हैं। ये सभी जलचर राशियां हैं।

[caption id="attachment_361232" align="alignnone" width="639"]Surya-Shukra-yoti-in-kark-2024 Surya-Shukra-yoti-in-kark-2024[/caption]

सूर्य के गोचर से ये रहें सतर्क

सूर्य के राशि परिवर्तन (Surya Nakshtra Parivartan Punarvasu July 2024) से 12 राशियों में से कुछ जातकों को बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। जिन जातकों की कुंडली में सूर्य चौथे, आठवें और बारहवें भाव में पड़ेंगे उन्हें इस दौरान बेहद सतर्क रहना होगा। साथ ही जिन जातकों की कुंडली में सूर्य नीच राशि में हैं उन्हें भी संभलकर रहना होगा।

सूर्य गोचर से किसे होगा लाभ

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार जिन जातकों की कुंडली में सूर्य उच्च राशि ये स्वराशि में है उन्हें इस दौरान लाभ होगा। आपको बता दें सूर्य की उच्च राशि (Surya ki Uchha Rashi) मेष और सिंह उसकी स्वराशि है। इसलिए सूर्य का कर्क राशि में गोचर का असर (Surya Gochar ka Asar) इन जातकों के लिए शुभ रहेगा।

कर्क में सूर्य के गोचर से ये रहें सतर्क

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार कर्क राशि में सूर्य के गोचर (Surya Gochar Effect in Hindi) से मेष, धनु और सिंह राशि वालों को सतर्क रहना होगा, क्योंकि सूर्य का गोचर मेष राशि को चौथा, धनु का आठवां और सिंह राशि वालों को बारहवां रहेगा। इसलिए इनके कैरियर में रुकावट आ सकती है। कामों में रुकावटें आ सकती हैं।

[caption id="attachment_197571" align="alignnone" width="306"]Pandit Ramgovind Shashtri Pandit Ramgovind Shashtri[/caption]

यह भी पढ़ें:

Weekly Lucky Date 8-14 July: मेष, कर्क, तुला, मकर के​ लिए इस हफ्ते ये दो तारीखें हैं लकी, इस करेंगे काम, मिलेगी सफलता!

Shani Vakri: सावधान! शनि की चाल पर इन पांच राशियों पड़ेगी भारी, संकट भरे बीतेंगे 126 दिन!

Ashadh Tuesday Upwaas: आषाढ़ मंगलवार का रख रहें हैं व्रत तो फलहार में बनाएं ये 3 रेसिपी, झटपट तरीके से होंगी तैयार

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें