Advertisment

Surya Ka Gochar (Makar Sankranti Muhurta) 2022 : क्या आपके लिए शुभ होगा, मकर संक्रांति का त्रिग्रही योग, पढ़ें अपनी राशि

Surya Ka Gochar (Makrak Sankranti Muhurta) 2022 : क्या आपके लिए शुभ होगा, मकर संक्रांति का त्रिग्रही योग, पढ़ें अपनी राशि surya-ka-gochar-makrak-sankranti-muhurta-2022-will-it-be-auspicious-for-you-trigrahi-yoga-of-makar-sankranti-read-your-zodiac-pd

author-image
Preeti Dwivedi
Surya Ka Gochar (Makar Sankranti Muhurta) 2022 : क्या आपके लिए शुभ होगा, मकर संक्रांति का त्रिग्रही योग, पढ़ें अपनी राशि

नई दिल्ली। साल के पहले त्योहार Surya Ka Gochar (Makar Sankranti Muhurta) 2022 के रूप में मकर संक्रांति से ही शुरुआत होती है। लेकिन इस बार की मकर संक्रांति खास रहने वाली है। ज्योति​षाचार्यों की मानें तो इस बार की संक्रांति दो मायनों में खास होने वाली है। पहला तो ये कि इस बार संक्रांति का शुभ स्नान दिन नहीं बल्कि रात में 9 बजे होगा। वो इसलिए क्योंकि इसी समय सूर्य धनु से मकर में प्रवेश करेंगे। सूर्य का गोचर समय ही इस दिन खास महत्व रखता है। दूसरा ये कि इस दिन त्रिग्रही योग भी बन रहा है। जो इस दिन को, और अधिक खास बनाएगा।

Advertisment

इस बार मकर संक्रांति की प्रारंभ तिथि और स्नान मुहूर्त को लेकर पंचांगों में मतभेद नजर आ रहा है। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो कुछ पंचांग 14 जनवरी को दोपहर में शुभ मुहूर्त तो वहीं कुछ पंचांग 14 जनवरी की रात 9:8 मिनिट पर शुभ मुहूर्त की गणना कर रहे हैं। इसी समय किया गया स्नान आपको रोगों से दूर करेगा। इस विशेष पुण्यकाल का समय 15 जनवरी को दोपहर 1:8 मिनट तक रहेगा। यानि सूर्योदय से सूर्यास्त तक पुण्यकाल माना जाएगा। आइए जानते हैं इसके शुभ—अशुभ फल।

इन्हें मिलेगा शुभ फल —

कर्क (Cancer) —
कर्क राशि के जातकों के लिए ये त्रिग्रही योग प्रमोशन दिला सकता है। तो वहीं व्यापार क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी लाभकारी साबित होगा।

सिंह (Leo) —
सिंह राशि वालों को कोई गिफ्ट मिल सकता है। लाभ के अवसर बनते दिख रहे हैं। अभी तक चल रहे विवादों से छुटकारा मिल सकता है।

Advertisment

तुला (Libra) —

तुला राशि वाले विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। अगर आपका पैसा कहीं रुका हुआ है तो हो सकता है वह वापस मिल जाए। धन लाभ के योग बनते दिख रहे हैं।

वृश्चिक (Scorpio) —
अगर आप नौकरी पेशा हैं तो आपको पदोन्नति मिल सकती है। व्यापार में भी लाभ के अवसर बनते दिख रहे हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

कुंभ (Aquarius) —
कुंभ राशि वालों की सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपके विदेश यात्रा के योग बनते दिख रहे हैं। धनलाभ हो सकता है।

Advertisment

Surya Ka Gochar (Makar Sankranti Muhurta) 2022 : मकर संक्रांति पर त्रिग्रही योग! रात 9:8 बजे सूर्य का मकर में प्रवेश, देखें पंचांग में कहां है सही समय

ये रहे सावधान —

मेष (Aries) —
मेष राशि वालों को कार्यक्षेत्र में परेशानी आ सकती है। हो सकता है आपको ट्रांसर्फर हो जाए। आपकी कुंडली के दशम भाव में सूर्य और बुध की मौजूदगी शुभ संकेत नहीं दे रही है। व्यापार में सतर्क रहना होगा।

वृषभ (Taurus) —
आपकी कुंडली के नवमें भाव में बैठे सूर्य आपके लिए अशुभ संकेत दे रहे हैं। इस दौरान आपको विशेष सावधान रहने की जरूरत है। परिवार में स्थितियां बिगड़ सकती हैं। इसलिए सावधान रहें।

Advertisment

मिथुन (Gemini) —
अष्टम भाव में सूर्य और शनि आपकी लंबी यात्रा करा सकता है। हो सकता है आपकी सेहत में भारी उतार—चढ़ाव आए। इस दौरान आपको सतर्क रहना होगा।

कन्या (Virgo) —
कन्या राशि वालों में विद्यार्थी वर्ग का पढ़ाई में मन कम लगेगा। हो सकता है आप संतान पक्ष की ओर से थोड़े चिंतित रहें। ये योग आपके लिए लगभग सामान्य रहेगा।

धनु (Sagittarius) —
धनु राशि के लिए ये योग परिवार में तनाव पैदा कर सकता है। हो सकता है पैसों संबंधी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़े।

Advertisment

मकर (Capricorn) —
मकर राशि वालों को हो सकता है इस दौरान स्वास्थ्य संबंधी चिंता सताए। सावधान व सतर्क रहें। कहीं गंभीर बीमारी न घेर ले।

मीन (Pisces) —
मीन राशि वालों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी व चुनौतियांमिल सकती हैं। पारिवारिक माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। अत: संयम से काम लेने की सलाह आपको दी जा रही है।

नोट : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Advertisment
Zodiac change 2021 which planets will change their movement in December which planets will change in December which planets will change in April Which Planet Transit in December 2021 transit of Mercury surya rashi parivartan 2021 Surya Ka Gochar Dec 2021 : surya ka gochar 2022 Sun Transit December 2021 sun transit dec 2021 rashifal 2022 makar Rashi Parivartan December 021 rashi parivartan 2021 Rashi parivartan planetary zodiac change 2021 planetary zodiac change Narad muni Mangal Transit 2021 mangal gochar 2021 makar sankranti muhutra 2022 Makar Sankranti Muhurta 2022 : makar sankranti ka shubh ashubh fal makar rashifal 2022 ka makar rashifal 2022 in hindi makar rashifal 2022 makar rashi love 2022 makar rashi january 2022 makar rashi career 2022 makar rashi bhavishya 2022 makar rashi 2022 rashifal in hindi makar rashi 2022 rashifal makar rashi 2022 kaisa rahega makar rashi 2022 ka rashifal makar rashi 2022 in hindi makar rashi 2022 Makar Rashi makar 2022 lucky rashi in 2021 financial horoscope today financial horoscope 2021 financial horoscope Bhudh Gochar 2021 Astrology Today In Hindi Astrology Today arthik rashifal 2021 in hindi arthik rashifal 2021 aarthik rashifal today aarthik rashifal 2021 aaj ka arthik rashifal 2022 makar rashifal 2022 makar rashi 2021 horoscope "articleSection
Advertisment
चैनल से जुड़ें