Advertisment

Surya Ka Gochar (Dhanu Sankranti ) Dec 2021 : थकने वाले हैं घोड़े, खर खीचेंगे रथ, एक माह के लिए टल जाएगी बात

Surya Ka Gochar (Dhanu Sankranti ) Dec 2021 : थकने वाले हैं घोड़े, खर खीचेंगे रथ, एक माह के लिए टल जाएगी बात surya-ka-gochar-dhanu-sankranti-dec-2021-horses-are-going-to-get-tired-the-chariot-will-pull-the-matter-will-be-postponed-for-a-month

author-image
Preeti Dwivedi
Surya Ka Gochar (Dhanu Sankranti ) Dec 2021 : थकने वाले हैं घोड़े, खर खीचेंगे रथ, एक माह के लिए टल जाएगी बात

नई दिल्ली। ग्रहों में खास सूर्य देव Surya Ka Gochar (Dhanu Sankranti ) Dec 2021 एक बार फिर राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। तीन दिन बाद इनका गोचर धनु राशि में होने वाला है। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो धनु में सूर्य के प्रवेश के बाद से खरमास प्रारंभ हो जाता है। जब धनु संक्रांति लगती है। तो भगवान सूर्य का रथ घोड़े नहीं खर खीचते हैं। इस दौरान विवाह कार्यक्रमों पर रोक लग जाती है। इसके अलावा धार्मिक अनुष्ठान पूजा—पाठ किए जा सकते हैं।

Advertisment

धनु संक्रांति में पांच राशियों की किस्मत पलटने वाली है। आपकी राशि भी इन पांच राशियों में से है। तो बहुत जल्द आपकी किस्मत चमकने वाली है। जी हां तेज, ओजस, मान—सम्मान के प्रतीक ग्रह सूर्य चार दिन बाद यानि 19 दिसंबर को अपना राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। हिन्दु धर्म और ज्योतिष शास्त्र में ग्रह परिवर्तन का अपना एक अलग महत्व है।
ये नव ग्रह सीधे तौर पर सभी 12 राशियों पर प्रभाव डालते हैं। मेष, मिथुन, कर्क, सिंह और धनु राशियों के लिए सूर्य का यह परिवर्तन खासा बदलाव लेकर आएगा। ग्रहों की अपनी राशि स्वामी ग्रहों में जाने पर वे उस राशि पर शुभ बाकी पर सामान्य और अशुभ प्रभाव डालते हैं। पंडित राम गोविन्द शास्त्री के अनुसार सूर्य का गोचर 29 से 30 दिन में अपना राशि परिवर्तन करते हैं। आइए जानते हैं किन राशि के जातकों को ये शुभ फल देने वाले हैं।

ram govind shashtri

पौराणिक कथा के अनुसार थक गए थे घोड़े —
मान्यता अनुसार ब्रहृमांण की परिक्रमा के दौरान सूर्य देव के अश्व थक गए थे। इस दौरान उन्हें पानी पीने के लिए मुक्त किए जाने का फैसला लिया गया। उस अंतराल में खर को अपने रथ में बांध कर उनसे खीचा गया था। पंडित राम गोविन्द शास्त्री के अनुसार परिक्रमा करते हुए दोबारा उसी स्थान पर आने पर वापस अश्वों को रथ में जोड़ा गया। खर को रथ में जोड़े जाने के कारण इस अवधि को खरमास कहते हैं।

मेष राशि-
मेष राशि के जातकों को सूर्य का गोचर धन लाभ दिलाएगा। इनका आर्थिक पक्ष मजबूत होने वाला है। व्यापार से जुड़े लोगों को भी लाभ होगा। आपके साहस में भी वृद्धि होगी। कार्यों में आपको सफलता मिलने लगेगी। समाज में सम्मान बढ़ेगा। भाग्य आपका प्रबल रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ खुशनुमा समय बिता पाएंगे। कहीं से शुभ समाचार मिल सकता है।

Advertisment

यह खबर भी पढ़ें Guru Ka Gochar 2022 : क्या आपकी राशि में भी चौथे भाव में हैं गुरू, तो खुल जाएगी आपकी किस्मत, ऐसे देखें अपनी कुंडली

मिथुन राशि-
मिथुन राशि के जातकों को शुभ समाचार प्राप्त होगा। कार्यों में सफलता मिलने लगेगी। लेन—देन के लिए भी समय अच्छा है। शुभ परिणाम मिलने शुरू हो जाएंगे। अगर आप रोजगार या नौकरी खोज रहे हैं तो आपकी तलाश पूरी हो सकती है। इतना ही नहीं पदोन्नति के योग भी दिख रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहने वाला है। अगर किसी नए काम की शुरुआत करने की सोच रहे हैं तो समय आपके लिए शुभ रहने वाला है।

कर्क राशि –
कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी कराएगा। परिवार में रिश्तेदारों से संबंध मजबूत होंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ परिणाम मिल सकता है। दांपत्य जीवन सुखद व खुशनुमा रहेगा। आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। इस राशि के जातकों को भी निवेश से लाभ होगा।

Advertisment

सिंह राशि-
सिंह राशि वालों के लिए साल का आखिरी म​हीना शुभ फल देकर जाएगा। अगर आप भी लेन—देन करना चा​हते हैं तो समय शुभ रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। सूर्य आपको सफलता के योग बनाएंगे। व्यापार क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय खास रहने वाला है। यह समय आपके लिए एक वरदान साबित हो सकता है। इस समय का आपको विशेष लाभ उठाना होगा।

धनु राशि-

इस दौरान आपको नौकरी व व्यापार में शुभ फलों की प्राप्ति होगी। पदोन्नति के योग बनते दिख रहे हैं। व्यय पर आपको काबू करना होगा। पाविारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। सूर्य का गोचर आपको आर्थिक लाभ दिला कर जाएगा। आपके विरोधी जो अभी सक्रिय हैं वे पराजित होंगे। कार्य स्थल में सम्मान मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

नोट : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Advertisment

Zodiac change 2021 which planets will change their movement in December which planets will change in December which planets will change in April Which Planet Transit in December 2021 vivah muhurta 2022 vivah muhurta 2021 transit of Mercury surya rashi parivartan 2021 Surya Ka Gochar Dec 2021 : Sun Transit December 2021 sun transit dec 2021 Rashi Parivartan December 021 rashi parivartan 2021 Rashi parivartan planetary zodiac change 2021 planetary zodiac change Mangal Transit 2021 mangal gochar 2021 lucky rashi in 2021 kharmaas financial horoscope today financial horoscope 2021 financial horoscope Bhudh Gochar 2021 Astrology Today In Hindi Astrology Today arthik rashifal 2021 in hindi arthik rashifal 2021 aarthik rashifal today aarthik rashifal 2021 aaj ka arthik rashifal 2021 horoscope "articleSection
Advertisment
चैनल से जुड़ें