Advertisment

Surya Grahan 2025: आज साल का पहला सूर्य ग्रहण, मेष का गोल्डन पीरियड होगा शुरू, सिंह को मिलेगा नौकरी में लाभ

Surya Grahan 2025 Rashifal, 29 मार्च को साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए मेष से लेकर मीन राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव

author-image
Kushagra valuskar
Surya Grahan 2025: आज साल का पहला सूर्य ग्रहण, मेष का गोल्डन पीरियड होगा शुरू, सिंह को मिलेगा नौकरी में लाभ

सूर्य ग्रहण 2025 राशिफल (फोटो कैनवा)

Surya Grahan 2025 Rashifal: 29 मार्च को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण को एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना माना जाता है, जिसका आध्यात्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व होता है। इस बार यह ग्रहणआंशिक होगा, जो भारत में दिखाई नहीं देगा। यह ग्रहण मुख्य रूप से दक्षिण अमेरिका, उत्तरी अमेरिका, उत्तरी एशिया, यूरोप, उत्तरी अफ्रीका, आर्कटिक और अटलांटिक महासागर क्षेत्रों में दिखेगा।

Advertisment

सूर्य ग्रहण का समय (भारतीय समयानुसार)

  • आरंभ: दोपहर 2:21 बजे
  • समाप्ति: शाम 6:14 बजे
  • कुल अवधि: 3 घंटे 53 मिनट
  • इस दिन शनि अमावस्या का भी संयोग बन रहा है, जिससे इस ग्रहण का महत्व और बढ़ जाता है।

सूर्य ग्रहण का 12 राशियों पर प्रभाव

मेष राशि

इस ग्रहण का मेष राशि वालों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। आपके कार्यों में गति आएगी और नए अवसर मिलेंगे। नौकरी या व्यवसाय में सफलता मिलेगी। किसी भी काम में देरी न करें, क्योंकि यह समय आपके लिए उन्नति का है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए यह समय सुखद रहेगा। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। मेहनत करने से लाभ मिलेगा, लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचें।

Advertisment

मिथुन राशि

इस राशि के जातकों को थोड़ी मुश्किलें आ सकती हैं। आपको कामों में अकेले ही प्रयास करना पड़ सकता है। शुभ कार्यों से बचें और धैर्य बनाए रखें।

कर्क राशि

ग्रहण का प्रभाव मिश्रित रहेगा। यात्रा के योग बन सकते हैं, लेकिन परिवार के साथ ही जाएं। धन के मामले में सावधानी बरतें।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए यह समय लाभदायक रहेगा। करियर में प्रगति होगी और आर्थिक लाभ मिलेगा। हालांकि, यात्रा में सतर्कता बरतें।

Advertisment

कन्या राशि

इस राशि पर ग्रहण का मिश्रित प्रभाव पड़ेगा। धन हानि की आशंका है, इसलिए खर्चों पर नियंत्रण रखें। नौकरी या नए आय स्रोत के योग बन सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि वालों को स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। कार्यों को उत्साह से पूरा करें, तभी सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि

इस दौरान मानसिक तनाव हो सकता है। शांत रहकर काम करें और महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।

Advertisment

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए समय अनुकूल है। कार्यों में तेजी लाएँ और नए अवसरों का लाभ उठाएँ।

मकर राशि

इस राशि के जातकों को सावधानी बरतनी चाहिए। नियमों का पालन करें और शांत रहकर काम करें। वैवाहिक जीवन में सुख मिलेगा।

कुंभ राशि

पारिवारिक मामलों में शांति बनाए रखें। कर्ज से राहत मिल सकती है और प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

मीन राशि

इस राशि के लोगों के लिए समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। मेहनत करने से सफलता मिलेगी। माता-पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

नोट: इस लेख में दी गई जानकारियां सामान्य सूचनाओं पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें।

Solar eclipse Surya Grahan 2025 Surya grahan rashifal 2025
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें