Advertisment

Surya Grahan ( Chaturgrahi Yoga ) 2021 : बनने जा रहा है चतुर्ग्रही योग, साथ में ग्रहण, हो जाएं सतर्क

Surya Grahan 2021 ( Chaturgrahi Yoga ) : बनने जा रहा है चतुर्ग्रही योग, साथ में ग्रहण, हो जाएं सतर्क Surya Grahan 2021 ( Chaturgrahi Yoga ) chaturgrahi-yoga-is-going-to-be-formed-together-with-eclipse-be-alert

author-image
Preeti Dwivedi
Surya Grahan ( Chaturgrahi Yoga ) 2021  : बनने जा रहा है चतुर्ग्रही योग, साथ में ग्रहण, हो जाएं सतर्क

भोपाल। 4 दिसंबर को Surya Grahan 2021 ( Chaturgrahi Yoga ) सूर्य ग्रहण है। इसी के साथ इस दिन एक विशेष योग भी बनने जा रहा है। जो कुछ लोगों को लिए तो फायदेमंद रहेगा। तो कुछ को इससे सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। पंडित अनिल कुमार पाण्डेय के अनुसार 4 दिसंबर को चतुर्ग्रही और 5 दिसंबर को पंचग्रही योग विभिन्न राशि के जातकों के जीवन पर शुभाशुभ फल देगा। जिसमें ग्रहों का यह मेल मिथुन, धनु राशि के जातकों के लिए लाभप्रद है। सभी राशियों के लिए यह संयोग लाभप्रद नहीं है। आइए जानते हैं कैसे।

Advertisment

इस तरह बनेगा चर्तुग्रही योग —
आपको बता दें सूर्य ग्रह 16 नवंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इसके बाद 20 नवंबर को बुध ने भी इसमें प्रवेश कर बुधादित्य योग बनाया था। इसके बाद अब चंद्रमा भी 4 दिसंबर को इसमें गोचर करेंगे। चूंकि केतु पहले से ही वृश्चिक राशि में बैठै हुए हैं। इसके बाद 5 दिसंबर को ही मंगल ग्रह भी सुबह 5:29 मिनट से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इसी के चलते 4 दिसंबर को यह विशेष चतुर्ग्रही योग बन रहा है। इसी के बाद 5 दिसंबर को कुछ समय के लिए पंचग्रही योग भी बनेगा।

आइए जानते हैं सूर्य, चंद्र, बुध और केतु के एक साथ वृश्चिक राशि में बनने वाले चतुर्ग्रही और 5 ​दिसंबर को मंगल के साथ बनने वाले पंचग्रही योग का विभिन्न राशियों पर क्या प्रभाव पड़ता है।

ये रहेगी ग्रहों की स्थिति
इन पांच ग्रहों में चंद्रमा और बुध अस्त रहेंगे। इन दोनों ग्रहों का असर अत्यंत अल्प होगा। सूर्य ग्रह अपने मित्र के राशि में अर्थात मंगल में रहेगा तथा केतु उच्च का होकर वृश्चिक राशि में विराजमान होगा। खेत के साथ में होने के कारण सूर्य का धनात्मक प्रभाव कम हो जाएगा एवं ऋणात्मक प्रभाव बढ जाएगा।

Advertisment

मेष राशि —
मेष राशि में यह संयोग अष्टम भाव में मृतक के भाव में होगा। जिसके कारण मेष राशि वालों के कोई दुर्घटना हो सकती है। यह दुर्घटना किसी कन्फ्यूजन के चलते हो सकती है।

वृष राशि —
वृष राशि के जातकों में यह संयोग सप्तम भाव में होगा। जिससे आपके जीवन साथी के साथ विवाद हो सकता है। इन्हें भी किसी तरह का कन्फ्यूजन पैदा हो सकता है। शादी तय होने में भी दिक्कत आ सकती है।

मिथुन राशि —
मिथुन राशि वालों के लिए यह संयोग ठीक है। शत्रुओं को परेशानी होगी। अगर आप बीमार हैं तो अच्छे डॉक्टर मिलने में दिक्कत आ सकती है।

Advertisment

कर्क राशि —
कर्क राशि के जातकों में यह संयोग पंचम भाव में आ रहा है। जिससे उनके पुत्र पुत्रियों को कष्ट होने की संभावना है।

सिंह राशि —
सिंह राशि के जातकों के लिए यह संयोग चतुर्थ भाव में है। जिसके कारण उनके सुख में कमी आएगी। और वे सुख का कोई नया सामान नहीं खरीद पाएंगे।

कन्या राशि —
कन्या राशि के जातकों में तृतीय भाव में आएगा। जिसके कारण उनके भाई बहन को कष्ट होगा। उन्हें भाई बहनों से सहयोग प्राप्त नहीं होगा।

Advertisment

jyotish anil kumar panday

तुला राशि —
तुला राशि के जातकों के लिए यह संयोग द्वितीय भाव में आएगा। धन प्राप्ति में बाधा आएगी। व्यापार में गिरावट हो सकती है।

वृश्चिक राशि —
वृश्चिक राशि मैं यह संयोग लग्न में होगा जिससे स्वास्थ्य में गिरावट होगी।

धनु राशि —
धनु राशि के जातकों में यह द्वादश भाव में होगा। उनके लिए इस प्रकार का संयोग लाभप्रद होगा। उनके खर्चे में कमी आएगी।

Advertisment

मकर राशि —
मकर राशि के जातकों में यह संयोग एकादश भाव में है। जिसके कारण धन लाभ में कमी होगी।

कुंभ राशि —
कुंभ राशि के जातकों में यह संयोग दशम भाव में है। जिसके कारण सहकर्मियों के साथ विवाद संभव है।

मीन राशि —
मीन राशि के जातकों में यह संयोग नवम भाव में होगा और भाग्य में कमी लाएगा।

Advertisment

नोट : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

सूर्य ग्रहण 2021 top news Surya Grahan Sutak Timing in india Surya Grahan Sutak Timing Surya Grahan News Surya Grahan Mantra surya grahan kab lagega surya grahan kab hai Surya Grahan ka Cancer Surya Grahan Effect Surya Grahan Date Time And Effect in Hindi Surya Grahan 2021 surya grahan 4 december 2021 surya grahan 4 dec 2021 surya grahan 2021 time surya grahan 2021 in india timings surya grahan 2021 in india surya grahan 2021 date Surya Grahan 2021 ( Chaturgrahi Yoga ) Surya Grahan 2021 surya grahan Sun on Pisces people eclipse effect solar eclipse 2021 Solar eclipse scorpio Pisces rashi par Effects in Hindi Pisces rashi par Effects Pisces MP Samachar in Hindi mp news hindi MP Live News Hindi MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News Hindi Libra Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP Gayatri Mantra Effect of solar eclipse on people of Scorpio Effect of solar eclipse on Libra people Effect of solar eclipse on Cancer people Effect of solar eclipse on Cancer bansal news today bansal mp news today bansal mp news 5th December Panchagrahi Yoga 5 दिसंबर पंचर्ग्रही योग 4th December Solar Eclipse 4th December Chaturgrahi Yoga ​4 दिसंबर सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर चतुर्ग्रही योग 4 december surya grahan 2021 4 december surya grahan 4 december 2021 surya grahan timing 4 december 2021 surya grahan time 4 december 2021 surya grahan sutak timing 4 december 2021 surya grahan 4 dec surya grahan 2021 4 Dec Chaturgrahi Yoga(Surya Grahan) 4 dec 2021 surya grahan
Advertisment
चैनल से जुड़ें