Advertisment

Surya Gochar 2025: शत्रु के घर में प्रवेश करते ही कमजोर पड़ेंगे सूर्य, धनु-मकर-कुंभ-मीन सहित सभी 12 राशियों पर असर

Surya Gochar 2025 Vrash Effect Dhanu Makar Kumbh Meen Asar : शत्रु के घर में प्रवेश करते ही कमजोर पड़ेंगे सूर्य, धनु-मकर-कुंभ-मीन सहित सभी 12 राशियों पर असर surya-gochar-2025-vrash-effect-dhanu-makar-kumbh-meen-12-zodic-sign-par-rashi-parivartan-ka-asar-rashifal Jyotis Upay Astrology hindi-news-pds

author-image
Preeti Dwivedi
surya gochar 2025 vrash effect dhanu makar kumbh meen rashifal

surya gochar 2025 vrash effect dhanu makar kumbh meen rashifal

Surya Gochar 2025 Vrash Effect Dhanu Makar Kumbh Meen Asar : नवग्रहों में सबसे खास माने जाने वाले ग्रह सूर्य बुधवार 14 मई को मेष राशि से वृष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे के अनुसार वृष शत्रु ग्रह शुक्र की राशि है। ऐसे में शत्रु की राशि में सूर्य के प्रवेश करने पर धनु, मकर, कुंभ सहित सभी 12 राशियों पर क्या असर होगा। जानते हैं सूर्य गोचर के असर में।

Advertisment

सूर्य का 14 मई को मेष राशि से वृष राशि में गोचर।

लाला रामस्वरूप पंचांग के अनुसार सूर्य देव मेष राशि में 14 अप्रैल को प्रातः काल 5:30 पर प्रवेश किए थे। आने वाले 15 मई को 3:51 प्रातः से वे मेष राशि को छोड़कर वृष राशि में गमन करना प्रारंभ कर देंगे। वृष राशि में सूर्य देव 15 जून को के 1:48 दिन तक रहेंगे। उसके बाद उनका प्रवेश मिथुन राशि में होगा।

सूर्य की प्रवृत्ति, राशि स्वामी

ज्योतिष के अनुसार सूर्य देव सिंह राशि के स्वामी है।‌ ये हर राशि में एक महीने के लिए गोचर करते हैं। सूर्य देव मेष राशि में उच्च के तथा तुला राशि में नीच के माने जाते हैं।

5 दिन पहले से दिखाने लगते हैं असर

ज्योतिष के अनुसार सूर्य देव 5 दिन पहले से अपना असर दिखाना प्रारंभ कर देते हैं। यानि वृष राशि पर उनका असर 10 मई से प्रारंभ हो गया है।

Advertisment

सूर्य का असर सबसे ज्यादा किस भाव में होता है

ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे के अनुसार सूर्य देव का सबसे ज्यादा असर दशम भाव पर होता है। ज्योतिष में दशम भाव आत्मा को दर्शाता रहता है।
जो आत्मा को दर्शाता है।

शत्रु के घर में सूर्य का प्रवेश

ज्योतिष के अनुसार वृष राशि के स्वामी शुक्र होते हैं जो कि सूर्य देव से शत्रुता रखते हैं। इससे स्पष्ट है कि सूर्य देव जब तक मेष राशि में रहेंगे अत्यंत बलशाली रहेंगे। वृष राशि में प्रवेश के पश्चात उनके बल में काफी कमी आ जाएगी।‌

सूर्य गोचर का सोने के भाव पर असर

सूर्य से प्रभावित व्यक्ति, राज्य शासन रूपों के लेनदेन, सोना तांबा फसलों के बीच, लाल वस्तुओं के व्यापार में सफल रहते हैं। ज्यादातर राजनीति या प्रशासन में सफल व्यक्तियों का सूर्य बलवान होता है। सूर्य और चंद्र जब साथ में रहते हैं यह मानसिक चिंता को पैदा करते हैं।

Advertisment

वृषभ स्थिर राशि है, पृथ्वी तत्व की है और शुक्र ग्रह द्वारा शासित है, इसलिए जब सूर्य इसमें आता है तो जीवन में स्थिरता, भौतिक सुख-सुविधाओं, वित्तीय योजनाओं और धैर्य में वृद्धि का असर पड़ता है।

सूर्य के इस गोचर का सभी राशियों पर पढ़ने वाले प्रभाव के बारे में राशिवार चर्चा करते हैं।

1. मेष राशि (Aries) पर सूर्य गोचर का असर

मेष राशि वालों में ऊर्जा में स्थिरता आएगी। धन कमाने के अच्छे अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिश्रम का फल मिलेगा। इस समय मेष राशि वालों के लग्न में शुक्र है तथा केंद्र में नीचे का मंगल है जिसके कारण इनको तथा उनके परिवार के लोगों को स्वास्थ्यगत परेशानी भी हो सकती है।

Advertisment

2. वृष राशि (Taurus) पर सूर्य गोचर का असर

व्यक्तित्व में निखार आएगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। नए प्रोजेक्ट्स शुरू हो सकते हैं। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है, ध्यान दें। मानसिक चिंताएं भी बढ़ेगी। व्यापार में लाभ होगा। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपका अपने सहकर्मियों और अधिकारियों से वाद विवाद हो सकता है।

3. मिथुन राशि (Gemini) पर सूर्य गोचर का असर

मन थोड़ा बेचैन रह सकता है। गुप्त शत्रुओं से सावधानी रखें। मेडिटेशन और आध्यात्म से लाभ होगा। खर्च बढ़ सकते हैं। कचहरी के कार्यों में सावधान रहें भाग्य से मदद नहीं मिल पाएगी।

4. कर्क राशि (Cancer) पर सूर्य गोचर का असर

मित्रों से लाभ मिलेगा। सोशल नेटवर्क बढ़ेगा। लक्ष्य पूरे करने में सफलता मिलेगी। नए अवसर मिल सकते हैं। थोड़ी मात्रा में धन भी आएगा कार्यालय के कार्यों में आप सावधान रहें।

5. सिंह राशि (Leo) पर सूर्य गोचर का असर

कैरियर में सामान्य रहने का योग हैं। अधिकारी वर्ग से प्रशंसा मिलेगी। नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं।प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाग्य से मदद नहीं मिल पाएगी। आपको या आपके जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है।

6. कन्या राशि (Virgo) पर सूर्य गोचर का असर

लंबी यात्राओं का योग बन सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। शिक्षा और उच्च अध्ययन में सफलता मिलेगी। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें। शत्रुओं से सावधान रहें।

7. तुला राशि (Libra) पर सूर्य गोचर का असर

धन संबंधी मामलों में सतर्कता जरूरी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।मनोबल मजबूत रहेगा। गूढ़ विषयों में रुचि बढ़ सकती है। अविवाहित लोगों के विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। शत्रु शांत रहेंगे।

8. वृश्चिक राशि (Scorpio) पर सूर्य गोचर का असर

दांपत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी। पार्टनरशिप में लाभ मिलेगा। नए समझौते हो सकते हैं। सहयोगियों से संबंध अच्छे रहेंगे। व्यापार में उन्नति होगी।

9. धनु राशि (Sagittarius) पर सूर्य गोचर का असर

कार्यक्षेत्र में मेहनत बढ़ेगी। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। दिनचर्या में अनुशासन जरूरी होगा।

छोटे-छोटे विवादों से बचें। संतान से कोई मदद नहीं मिल पाएगी।

10. मकर राशि (Capricorn) पर सूर्य गोचर का असर

प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। बच्चों से सुख मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मनोरंजन के अवसर मिल सकते हैं। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी।

11. कुंभ राशि (Aquarius) पर सूर्य गोचर का असर

पारिवारिक जीवन में सुख बढ़ेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ संभव। घर की साज-सज्जा में रुचि बढ़ेगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है भाई बहनों के साथ तनाव हो सकता है।

12. मीन राशि (Pisces) पर सूर्य गोचर का असर

छोटी यात्राओं का योग है। भाई-बहनों से संबंध मधुर होंगे। नए कौशल सीखने का अवसर मिलेगा। गार्डन या कमर में दर्द हो सकता है भाई बहनों के साथ संबंध नरम गरम रहेंगे धन आने की कोई विशेष आशा नहीं है संतान से सहयोग प्राप्त होगा।

सूर्य को मजबूत के उपाय

सूर्य के इस गोचर से जिनको कष्ट हो रहा है उनको चाहिए कि वह प्रतिदिन आदित्य स्त्रोत का पाठ करें।

इस पाठ के अलावा उनको चाहिए कि वे प्रतिदिन स्नान करने के उपरांत तांबे के पात्र में जल, अक्षत और लाल पुष्प डालकर भगवान सूर्य को प्रतिदिन जल अर्पण करें।

[caption id="attachment_727937" align="alignnone" width="1280"]jyotish aacharya pandit anil pandy sagar jyotish aacharya pandit anil pandy sagar[/caption]

यह भी पढ़ें: Guru Gochar 2025 Mithun: आज से गुरु बदल रहे हैं चाल,धनु, वृश्चिक और मीन को 8 जून तक क्यों रहना है सतर्क, जानें उपाय

hindi news surya gochar effect surya gochar 2025 Vrash me surya gochar ka asar dhanu makar kumbh meen 12 zodic sign par surya rashi parivartan ka asar
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें