Advertisment

Surya Gochar 2023: सूर्य ने किया मिथुन में प्रवेश, एक महीने में पलट जाएगी इनकी किस्मत

author-image
Preeti Dwivedi
Surya Gochar 2023 : ये ग्रह बदलने वाला है चाल, कैरियर में आएगा भारी उछाल, प्रमोशन के प्रबल योग

नई दिल्ली। Surya Gochar 2023: अभी तक वृष राशि में चल रहे सूर्य ने 15 जून की रात 4 बजे अपनी राशि बदल कर मिथुन (Mithun) में प्रवेश कर दिला है। ज्योतिषाचार्य राम गोविंद शास्त्री के अनुसार ग्रहों के राजा सूर्य का गोचर (Surya gochar)  कुछ राशियों के लिए बेहद खास होने वाला है। इस दौरान इन 3 ​राशियों के वारे-न्यारे हो जाएंगे। इन्हें हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। कुछ राशियों के प्रमोशन के प्रबल योग बनेंगे।

Advertisment

मेष राशि (Aries)- Surya Gochar 2023

मेष राशि के लिए सूर्य का गोचर (Surya Gochar 2023) यात्रा संबंधी लाभ दिलाएगा। यदि आप इस दौरान कहीं यात्रा करने की सोच रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी। साथ ही आपके साहस और पराक्रम में वद्धि होगी। सरकारी नौकरी वालों को इस दौरान विशेष जिम्मेदारी मिल सकती है। उनका प्रशासनिक भूमिका में मान-सम्मान बढ़ेगा। मेष राशि वालों को इस दौरान आर्थिक दृष्टि से भी फायदा होने वाला है। आपकी प्रशासनिक और नेतृत्व क्षमता में बढ़ोतरी होने के योग बनते दिख रहे हैं। मिथुन राशि में सूर्य के गोचर (Surya Gochar 2023) करने पर आपको स्टॉक, म्यूचुअल फंड में निवेश करने पर लाभ होगा। साथ ही इस दौरान भाई-बहनों से आपके संबंध अच्छे होंगे।

Surya Gochar 2023: मिथुन संक्रांति पर क्यों नहीं करना चाहिए सिलबट्टे का उपयोग, क्या होगा सूर्य गोचर का असर

सिंह राशि (Leo)-

सिंह राशि की कुंडली में पहले भाव के स्वामी सूर्य होने के कारण आपके लिए कई मामलों में लाभ देने वाले होंगे। इन्हें इस गोचर काल (Surya Gochar 2023) में अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। यदि आप नौकरी पेशा हैं तो आपको कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। समाज में भी आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आपका प्रभावशाली लोगों से संबंध बढ़ेगा। इस दौरान आपके विदेश यात्रा के योग भी बनते दिख रहे हैं। कुल मिलाकर इस दौरान आपकी मनोकामना पूरी होगी। पैतृक संपत्ति का इंतजार कर रहे लोगों को भी लाभ होगा।

Advertisment

June Grah Gochar: जून में कौन सा ग्रह, कब बदलेगा अपनी चाल, जानें

कन्या राशि (Virgo)-

अगर आपकी राशि कन्या है तो आपको इस दौरान विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है। हो सकता है आप काम के सिललिसे में विदेश यात्रा पर जाएं। ये गोचर (Surya Gochar 2023) काल आपके लिए बेहद लाभदायक साबित होने वाला है। इस दौरान विदेशी संपर्कों से आपको अपने कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। हो सकता है इस दौरान आप पर कुछ नए कार्यों की जिम्मेदारी भी आए। इस दौरान आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। (surya ka rashi parivartan) इस दौरान आपकी लीडरशिप उभर कर आएगी। जो आपके ​कैरियर में आपको आगे लेकर जाएगा। जो आपको आर्थिक स्थिति से बाहर निकालने में भी मदद करेगा।

Stress Relieving Food: तनाव दूर करने के लिए क्या खाना चाहिए, ये हैं Super food

सूर्य राशि परिवर्तन surya rashi parivartan सूर्य का गोचर Surya Gochar surya-gochar-2023 मिथुन संक्रांति 2023 mithun sankranti Sun enters Gemini मिथुन में सूर्य
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें