Advertisment

Surya Gochar 2023: ग्रहों के राजा सूर्य कल करेंगे मिथुन में प्रवेश, इन राशियों का चमकेगा भाग्य

author-image
Preeti Dwivedi
Surya Gochar 2022 : बहुत जल्द सूर्य करेंगे कुंभ में प्रवेश, इन राशियों को रहेंगे खास, क्या आप भी हैं इसमें शामिल

नई दिल्ली। Surya Gochar 2023: ग्रहों के राजा सूर्य कल यानि 15 जून को राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। सूर्य का ये गोचर मिथुन राशि (Mithu me Surya gochar) में होने जा रहा है। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो ये सूर्य का राशि परिवर्तन (surya ka rashi parivartan) कुछ राशियों के लिए शुभ रहने वाला है। इस दौरान उनका भाग्य चमकेगा। साथ ही जिनका सूर्य कमजोर है उन्हें क्या उपाय करने हैं। जानते हैं।

Advertisment

Dhamtari News: महास्नान के बाद अस्वस्थ्य हुए भगवान जगन्नाथ, गर्भ गृह में दाखिल, औषधीय काढ़ा से इलाज

मेष राशि (Aries)- Surya Gochar 2023

मेष राशि के लिए सूर्य का गोचर (Surya Gochar 2023) यात्रा संबंधी लाभ दिलाएगा। यदि आप इस दौरान कहीं यात्रा करने की सोच रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी। साथ ही आपके साहस और पराक्रम में वद्धि होगी। सरकारी नौकरी वालों को इस दौरान विशेष जिम्मेदारी मिल सकती है। उनका प्रशासनिक भूमिका में मान-सम्मान बढ़ेगा। मेष राशि वालों को इस दौरान आर्थिक दृष्टि से भी फायदा होने वाला है। आपकी प्रशासनिक और नेतृत्व क्षमता में बढ़ोतरी होने के योग बनते दिख रहे हैं। मिथुन राशि में सूर्य के गोचर करने पर आपको स्टॉक, म्यूचुअल फंड में निवेश करने पर लाभ होगा। साथ ही इस दौरान भाई-बहनों से आपके संबंध अच्छे होंगे।

Shivraj Cabinet Dicision: MP में ट्रांसफर से हटी रोक, 15 जून होंगे स्थानांतरण, 12 वीं टॉपर्स को मिलेगी ई-स्कूटी

Advertisment

सिंह राशि (Leo)-

सिंह राशि की कुंडली में पहले भाव के स्वामी सूर्य होने के कारण आपके लिए कई मामलों में लाभ देने वाले होंगे। इन्हें इस गोचर काल (Surya Gochar 2023) में अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। यदि आप नौकरी पेशा हैं तो आपको कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। समाज में भी आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आपका प्रभावशाली लोगों से संबंध बढ़ेगा। इस दौरान आपके विदेश यात्रा के योग भी बनते दिख रहे हैं। कुल मिलाकर इस दौरान आपकी मनोकामना पूरी होगी। पैतृक संपत्ति का इंतजार कर रहे लोगों को भी लाभ होगा।

Basi Roti Ke Upay : क्या आपने कभी किए हैं बासी रोटी के ये अचूक उपाय, नहीं तो जानें

कन्या राशि (Virgo)-

अगर आपकी राशि कन्या है तो आपको इस दौरान विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है। हो सकता है आप काम के सिललिसे में विदेश यात्रा पर जाएं। ये गोचर (Surya Gochar 2023) काल आपके लिए बेहद लाभदायक साबित होने वाला है। इस दौरान विदेशी संपर्कों से आपको अपने कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। हो सकता है इस दौरान आप पर कुछ नए कार्यों की जिम्मेदारी भी आए। इस दौरान आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इस दौरान आपकी लीडरशिप उभर कर आएगी। जो आपके ​कैरियर में आपको आगे लेकर जाएगा। जो आपको आर्थिक स्थिति से बाहर निकालने में भी मदद करेगा।

Advertisment

यह भी पढ़ें :

Mithun Sankranti 2023: 15 जून को सूर्य करेंगे मिथुन राशि में गोचर, मिथुन संक्रांति पर करें ये दान

Shri Hanuman Chalisa Upay : शनिवार को करना न भूलें श्रीहनुमान चालीस से जुड़ा ये उपाय, क्या है पढ़ने का तरीका

Study Vastu Tips: बच्चे का नहीं लगता पढ़ाई में बिल्कुल मन, माता-पिता अपनाएं ये आसान वास्तु टिप्स, मंत्र

Advertisment
सूर्य राशि परिवर्तन surya rashi parivartan surya-gochar-2023 सूर्य गोचर 2023 grahon ke raja surya surya ka mithun men pravesh ग्रहों के राजा सूर्य सूर्य का मिथुन में प्रवेश
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें