Advertisment

Surya Gochar 2023 : ग्रहों के राजा का मीन राशि में प्रवेश, बेहद खतरनाक है एक महीना

Surya Gochar 2023 : ग्रहों के राजा का मीन राशि में प्रवेश, बेहद खतरनाक है एक महीना surya-gochar-2023-the-entry-of-the-king-of-planets-in-pisces-one-month-is-very-dangerous-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Surya Gochar 2023 : ग्रहों के राजा का मीन राशि में प्रवेश, बेहद खतरनाक है एक महीना

नई दिल्ली। Surya Gochar 2023 अभी तक कुंभ राशि में चल रहे सूर्य ने बुधवार को मीन राशि में प्रवेश कर लिया है। आपको बता दें सूर्य का जिस राशि में गोचर होता है उसे उस संक्रांति के नाम से जाना जाता है। तो आपको बता दें ज्योतिषाचार्य पंडित राम गोविंद शास्त्री के अनुसार सूर्य का ये गोचर कुछ राशियों के लिए एक महीने के लिए बेहद खतरनाक होगा।

Advertisment

ज्योतिषाचार्य पंडित राम गोविंद शास्त्री Surya Gochar 2023 के अनुसार 15 मार्च को सूर्य मीन राशि में गोचर कर गए हैं। मीन राशि गुरु कि राशि है, जिसके स्वामी बृहस्पति देव हैं। आपको बता दें सूर्य और गुरू ग्रह के संबंध अच्छे है। वो इसलिए क्योंकि मीन जोकि जल तत्व की राशि है जबकि इसके विपरीत सूर्य उग्र स्वभाव प्रधान ग्रह है। इसलिए सूर्य का गोचर से कई राशियों की परेशानियां बढ़ा सकता है।

इन राशियों को रहना होगा सतर्क —

मेष राशि — Surya Gochar 2023
आपको बता दें सूर्य का ये गोचर काल मीन राशि वालों को अच्छा नहीं माना जा रहा है। इस दौरान आपके स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव आ सकता है। तो वहीं इस दौरान आपको नेत्र संबंधी रोग उभर सकते हैं। मानसिक विकार और मौसमी बीमारी आपको झेलनी पड़ सकती है। अत: स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सेहत पर धन खर्च हो सकता है। वाणी पर संयम रखना होगा। अन्यथा वाद—विवाद बढ़ सकता है।

सिंह राशि — Surya Gochar 2023
सूर्य के मीन में गोचर से सिंह राशि वालों को थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। हो सकता है आपके स्वास्थ्य में उतार—चढ़ाव आए। इसलिए सावधान रहें। क्रोध पर नियंत्रण रखने की सलाह आपको दी जा रही है। अगर आप ​विवाहित हैं तो आपको ससुराल पक्ष से परेशानी झेलनी पड़ सकती है। हालांकि आर्थिक रूप से लाभ के योग बनते दिख रहे हैं।

Advertisment

कन्या राशि — Surya Gochar 2023
अगर आपकी राशि कन्या है तो आपको इस सूर्य के गोचर काल में सतर्क रहने की जरूरत है। ये आप पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। आपके वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव हो सकता है। बेवजह तनाव के कारण इस दौरान वाद-विवाद भी हो सकते हैं। आप अपने और अपने जीवनसाथी के सेहत का ध्यान रखें। ऐसे लोग जिन्हें बीपी संबंधी परेशानी है वो भी अपना खास ध्यान रखें।

मकर राशि — Surya Gochar 2023
मकर राशि वाले लोगों के लिए भी सूर्य का गोचर बेहद खास होने वाला है। हालांकि इस दौरान आपको जरा—जरा सी बात पर क्रोध आ सकता है। इस दौरान आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। अन्यथा संबंध खराब हो सकते हैं।

Astrology jyotish Aaj ka rashifal "surya rashi parivartan 2023" surya-gochar-2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें