Advertisment

Surya Gochar 2023 : राशि चक्र की आखिरी राशि में सूर्य का प्रवेश, ये राशि वाले जो चाहेंगे वो पूरा होगा

Surya Gochar 2023 : राशि चक्र की आखिरी राशि में सूर्य का प्रवेश, ये राशि वाले जो चाहेंगे वो पूरा होगा surya-gochar-2023-suns-entry-in-the-last-sign-of-the-zodiac-whatever-the-people-of-this-zodiac-wish-will-be-fulfilled-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Surya Gochar 2023 : राशि चक्र की आखिरी राशि में सूर्य का प्रवेश, ये राशि वाले जो चाहेंगे वो पूरा होगा

नई दिल्ली। Surya Gochar 2023 राशि चक्र की 12 राशियों में सूर्य 30 से 31 दिन के लिए गोचर करते हैं। इसी तरह अब सूर्य आखिरी गोचर में दो दिन बाद यानि 15 मार्च को मीन में प्रवेश कर जाएंगे। पंडित राम गोविंद शास्त्री के अनुसार सूर्य sun हर राशि में एक महीने के लिए रहते हैं। ये जिस राशि में जाते हैं उसे उस संक्रांति के नाम से जाना जाता है। अत: मीन राशि meen sankranti 2023 में प्रवेश करते ही मीन संक्रांति शुरू हो जाएगी। तो चलिए जानते हैं सभी 12 राशियों पर इसका क्या असर होने वाला है।

Advertisment

मेष राशि- mesh rashifal 

मेष राशि वालों के संचित धन में कमी आने से हो सकता है आपमें नकारात्मक विचारों का समावेश होगा। जिसके चलते आप तनाव में रहते हैं। इसलिए इस दौरान आपको विशेष सावधान रहने की जरूरत है। आपको बता दें इस दौरान आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। नकरात्मक विचारों को अपने पर हावी न होने दें। आपको ध्यान रखना है कि अपने पर व्यर्थ की बातों को हावी न होने दें। हो सकता है आपको कोई शुभ समाचार मिल मिल जाए। आप परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। कार्यालय मे अधिकारी आपसे खुश होंगे।

वृष राशि- vrish rashifal 
इस राशि वालों को कहीं से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको लाभ मिल सकता है। आप परिवार संग कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। अगर आप व्यापारी हैं तो खरीद-बिक्री में आपको लाभ हो सकता है।

मिथुन राशि- mithun rashifal 
आपको मेहनत अनुसार सफलता न मिलने से मन दुखी हो सकता है। लेकिन हो सकता है इस दौरान आपके बिगड़े काम बन जाएं। किसी प्रकार के निर्णय में जल्दबाजी न करें।

Advertisment

कर्क राशि-
आपको सलाह दी जा रही है कि बिना सोचे समझे कहीं पैसा न लगाएं। इसलिए आपको सावधान रहने की सख्त जरूरत है। परेशानियां सामने आ सकती हैं। आपको कार्यक्षेत्र में भी बदलाव आने के योग बनते दिख रहे हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। परिवार के साथ स्नेह बढ़ सकता है।

सिंह राशि- singh rashifal 
अगर आपके प्रापर्टी के काम से जुड़े हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। किसी नए काम की प्लानिंग भी कर सकते हैं। लेकिन इनके पूरे होने में थोड़ा समय लग सकता है। तो वही अगर आप लेन—देन में लगे हैं तो इस दौरान आपको विशेष सावधान रहने की जरूरत है। कोई पुराना मित्र आपसे मुलाकात कर सकता है।

कन्या राशि- kanya rashifal 

कन्या राशि वालों को इस गोचर काल में थोड़ी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन अच्छी बात ये होगी कि इस दौरान आपको रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। किसी नए काम की प्लानिंग कर सकते हैं।
कोई नई योजना बनेगी, जो भविष्य में लाभप्रद रहेगी। अपनी गाड़ी होते हुए भी आपको दूसरे का वाहन इस्तेमाल करना पड़ सकता है। सबसे अहम बात यह कि आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आ सकती हैं, जिससे आप सुस्त हो सकते हैं।

Advertisment

तुला राशि - tula rashifal 
इस दौरान आपके अधिकारियों से संबंध अच्छे होंगे। अगर आप जमीन से जुड़ा कोई विवाद सुलझाना चाहते हैं तो आपको लाभ होगा। आर्थिक रूप से दिन अच्छा बीतने वाला है। हो सकता है कहीं यात्रा पर जाना पड़ जाए।

वृश्चिक राशि -vrishchik rashifal 
इस गोचर काल में लिया गया बड़ा निर्णय लाभ दिलाएगा। इस दौरान रुके काम भी पूरे होंगे। धन लाभ का योग बनते दिख रहे हैं। उधारी चुका पाएंगे। अधिकारियों से लाभ होगा। माहौल खुशनुमा रहेगा।

धनु राशि- dhanu rashifal 
व्यापार से लाभ होगा। सफलता का समय चलेगा। जो चाहेंगे वही कार्य पूरा होने के योग हैं। आपको साझेदार से फायदा होगा। रोजमर्रा के काम फायदा देने वाले होंगे। पर मन में कश्मकश बनी रहेगी। पारिवारिक समस्याओं के समाधान का मौका मिलेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक लाभ होगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

Advertisment

मकर राशि- makar rashifal 
सावधान रहें। नकरात्मक विचार परेशान करेंगे। संचित धन में कमी आ सकती है। आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

 कुंभ राशि- kumbh rashifal 
पैसों के लेनदेन में सावधानी रखनी होगी। कोई नया काम शुरू करने से पहले सावधान रहें। वरना परेशानियां बढ़ सकती हैं। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।

मीन राशि- meen rashifal 
मेहनत के अनुसार सफलता मिलेगी। ये दौर शांति और धैर्य के साथ काम करने का है। इस दौरान आपके पुराने रुके काम कभी पूरे होंगे। व्यापार में लाभ होगा।

Astrology jyotish surya ka gochar 2023 surya-gochar-2023 meen sankranti surya rashiparivartan 2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें