Advertisment

Surya Gochar 2023 : फरवरी में इस दिन सूर्य बदलेंगे अपनी राशि, इन राशियों को मिलेगा प्रमोशन, जाएंगे विदेश

Surya Gochar 2023 : फरवरी में इस दिन सूर्य बदलेंगे अपनी राशि, इन राशियों को मिलेगा प्रमोशन, जाएंगे विदेश surya-gochar-2023-sun-will-change-its-zodiac-on-this-day-in-february-these-zodiac-signs-will-get-promotion-will-go-abroad-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Surya Gochar 2022 : बहुत जल्द सूर्य करेंगे कुंभ में प्रवेश, इन राशियों को रहेंगे खास, क्या आप भी हैं इसमें शामिल

नई दिल्ली। Surya Gochar 2023: ग्रहों के राजा सूर्य हर महीने अपनी राशि बदलते हैं।astrology  इसी क्रम में अब सूर्य फरवरी में jyotish अपना ग्रह परिवर्तन करेंगे। आपको बता दें सूर्य साल में पूरी 12 राशियां बदलता है। surya ka rashiparivartan हर राशि में प्रवेश करने पर उसके नाम जानी जाती है। अब सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। जिसे कुंभ संक्रांति कहा जाएगा। आपको बता दें सूर्य 13 फरवरी को कुंभ में प्रवेश करने जा रहे हैं। इसके बाद वे शनि के साथ युति बना लेंगे। चलिए जानते हैं सूर्य के इस गोचर का राशियों पर क्या असर पड़ेगा।

Advertisment

सूर्य का कुंडली में असर —
ज्योतिष में सूर्य को आत्मा, पिता, राजनीति आदि का कारक माना जाता है। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो कुंडली में सूर्य अगर मजबूत स्थिति में होते हैं तो वे आपको जीवन में उच्च पद और मान-सम्मान दिलाते हैं। इनके स्थान की बात करें तो सूर्य मेष राशि में उच्च के और तुला राशि में नीच के माने जाते हैं।

इस समय होगा सूर्य का गोचर —
आपको बता दें सूर्य 13 फरवरी यानि सोमवार को सुबह 09:21 मिनट पर मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसी के साथ वे कुंभ राशि में पहले से ही मौजूद शनि के साथ युति बना लेंगे।

विभिन्न राशियों पर असर —

मेष
ज्योतिषीय गणना के अनुसार सूर्य का ये परिवर्तन मेष राशि के एकादश भाव में होने के कारण इन जातकों की आय में वृद्धि कराएगा। यानि इस दौरान इनका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। हो सकता है इस दौरान आप अपने अंदर छुपे टेलेंट को आप दूसरों के सामने लाने की कोशिश कर पाएं। नौकरी पेशा लोगों को इस दौरान प्रमोशन मिलने के चांसेस बनेंगे। तो वहीं कार्यालय में भी आपके काम की सराहना होगी। धन के मामले में ये गोचर काल बेहद खास होने वाला है।

Advertisment

वृषभ
कुंभ राशि वालों के लिए दशम भाव में सूर्य का ये गोचर जीवनसाथी के साथ रिश्तों में कड़वाहट ला सकता है। जो पुरुष अविवाहित हैं उनके जीवन में विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। अगर आप नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो ये समय अच्छा रहेगा। व्यापारिक दृष्टि से भी दिन अच्छा बीतने वाला है।
इस दौरान आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। लेकिन समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मिथुन
इस राशि के नवमें भाव में सूर्य का गोचर होने से आपको सरकारी कार्यो में जबरजस्त सफलता मिलेगी। तो वहीं आपको इस दौरान अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जा रही है। हालांकि इस दौरान आपको अपने मेहनत का पूरा फल मिलने लगेगा। हो सकता है किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो जाए।

कर्क
इस राशि के अष्टम भाव में सूर्य का गोचर होने के कारण आपको निवेश के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। वरना हो सकता है आपको आर्थिक नुकसान झेलना पड़ जाए। इस दौरान सेहत को लेकर भी सतर्क रहना होगा। अगर आप व्यापारी हैं तो कई महत्तवपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। राजनीति से जुड़े कार्यो में सफलता मिल सकती है।

Advertisment

सिंह

इस राशि के सप्तम भाव में ये गोचर होने के कारण आप पर सबसे ज्यादा असर दिखाई देगा। व्यापारिक गति धीमी पड़ सकती है। आप जैसे परिणाम चाहेंगे वैसा परिणाम मिलेंगे नहीं। कार्य स्थल या आफिस में किसी से विवाद हो सकता है।

कन्या
आपकी राशि में सूर्य को गोचर षष्ठम भाव में होने के कारण सूर्य का ये गोचर आपको मिलाजुला असर दिखाएगा। आपके अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। आर्थिक रूप से आप सुदृढ़ होंगे। आप सफलता की ओर बढ़ते चले जाएंगे। अगर आप चीजों को गंभीरता से लेंगे तो हो सकता है आपको सफलता मिले। अप्रत्याशित स्रोत से धन की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि इस दौरान आपको शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है।

तुला
आपकी राशि में इस राशि के पंचम में होने के कारण आपको लंबे समय से पीड़ित बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। पर इस बीच आपको अपने शत्रुओं से सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। कार्यालय में अधिकारियों से आपक संबंध बेहतर होंगे। व्यापार को विस्तार दे पाएंगे। रुका या उधार दिया धन वापस मिल सकता है।

Advertisment

वृश्चिक
सूर्य का ये गोचर आपको चतुर्थ भाव में होने के कारण आपको काम और करियर में लाभ के आसार दिख रहे हैं। स्वास्थ्य में उतार—चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

धनु

सूर्य का ये गोचर आपके तीसरे भाव में होने के कारण इस गोचर काल के बाद से आपके अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं। सोचे—समझे कार्यों को लागू कर पाएंगे। आपके द्वारा किए गए इंवेस्ट से रिटर्न मिलने लगेगा। कैरिएर के लिहाज से समय पलटने वाला है। साथ ही आपकी चतुराई और बौद्धिक क्षमता में भी बदलाव देखने को मिलेगा।

मकर

सूर्य का ये गोचर द्वितीय भाव में होने के कारण आपको आर्थिक रूप से बड़ा लाभ होने वाला है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक रूप से लाभ के संकेत दिख रहे हैं। छात्रों को इस दौरान सफलता हाथ लगेगी।

कुंभ
सूर्य का ये गोचर कुंभ राशि वालों को मिलाजुला असर दिखाएगा। आपको अपने नेचर में परिवतन लाना होगा। वरना परिवार या दोस्तों से विवाद हो सकता है। हो सकता है आपका ट्रांसफर हो जाएं। अगर आप साझेदारी में व्यापार कर रहे हैं तो आपका पार्टनर के साथ विवाद हो जाए। पैत्रृक संपत्ति में अचानक लाभ मिल सकता है। लेकिन यदि आप कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए समय ठीक नहीं है।

मीन
मीन राशि के लिए ये गोचर द्वादश भाव में होने के कारण सेहत पर असर डालेगा। हो सकता है इस दौरान सिरदर्द, आंखों की रोशनी, सर्दी और खांसी से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़े। हालांकि इसके विपरीत इस दौरान आपका विदेशी यात्रा के संयोग बनते दिख रहे है। खर्चों पर नियं​त्रण रखना होगा। मानसिक तनाव झेलने पड़ सकता है।

Astrology jyotish surya ka gochar 2023 "surya rashi parivartan 2023" surya-gochar-2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें