Advertisment

Surya Gochar 2023 : सितंबर 2022 से मार्च 2023 तक सूर्य कब-कब बदलेंगे अपनी चाल, आप पर क्या होगा असर

Surya Gochar 2023 : सितंबर 2022 से मार्च 2023 तक सूर्य कब-कब बदलेंगे अपनी चाल, आप पर क्या होगा असर surya-gochar-2023-from-september-2022-to-march-2023-when-will-the-sun-change-its-movement-what-will-be-the-effect-on-you-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Surya Gochar 2023 : सितंबर 2022 से मार्च 2023 तक सूर्य कब-कब बदलेंगे अपनी चाल, आप पर क्या होगा असर

नई दिल्ली। ग्रहों की चाल दिनो Surya Gochar 2023 प्रतिदिन बदलती है। मंगलवार यानि आज बुध वक्री vakri budh 2022 होने जा रहे हैं। तो वहीं इसके बाद दूसरा बड़ा गोचर सूर्य का होेने जा रहा है। जी हां जब सूर्य 17 सितंबर को सुबह 7ः38 पर कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। तो चलिए जानते हैं पंडित अनिल पांडे से कि सितंबर से लेकर अगले साल यानि मार्च 2023 तक सूर्य कब-कब अपनी राशि बदलेंगे। साथ ही ये भी जानते हैं कि इनका राशियों पर क्या असर होगा।

Advertisment

सितंबर 2022 से मार्च 2023 तक सूर्य का विभिन्न राशियों में गोचर -
सूर्य देव को भारतीय ज्योतिष में राजा माना जाता है। यह पूर्व दिशा का स्वामी, पुरुष, रक्त वर्ण, पित्त प्रकृति और पाप ग्रह है। सूर्य आत्मा, स्वभाव, योग्यता, राज्य और देवालय का सूचक तथा पितृकारक है। पिता के संबंध में सूर्य से विचार किया जाता है। नेत्र कलेजा और स्नायु आदि पर इसका विशेष प्रभाव पड़ता है। यह सप्तम स्थान में बली माना गया है। इससे शारीरिक रोग, सिरदर्द, टी बी, महाज्वर, नेत्र विकार, मानसिक रोग, अपमान आदि का विचार किया जाता है।

अगले साल मार्च तक कब-कब बदलेगी सूर्य की चाल -
17 सितंबर  - 17 अगस्त से सिंह राशि में विराजमान हैं। जो 17 सितंबर को प्रातः 7ः38 बजे कन्या राशि में प्रवेश करेंगे।
17 अक्टूबर - इसके उपरांत 17 अक्टूबर को रात्रि 7ः36 मिनट पर तुला राशि में।
16 नवंबर - 16 नवंबर को रात्रि 7ः25 पर वृश्चिक राशि में।
16 दिसंबर - 16 दिसंबर को दिन में 10ः06 पर धनु राशि में प्रवेश करेंगे।
14 जनवरी - 14 जनवरी को रात्रि 8ः51 पर मकर राशि में।
13 फरवरी - 13 फरवरी को दिन के 9ः51 पर कुंभ राशि में।
15 मार्च - 15 मार्च को प्रातः काल 6ः43 पर मीन राशि में प्रवेश करेंगे।

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सूर्य कन्या राशि में रहेंगे। इस अवधि में विभिन्न राशियों पर इसका प्रभाव निम्न वत होगा।

Advertisment

मेष राशि -
शत्रुओं पर आपको विजय प्राप्त होगी ।कचहरी के कार्यों में सफलता मिलने की कम संभावना है।

वृष राशि -
आपको अपनी संतान से सुख मिलेगा । संतान का सहयोग आपको प्राप्त होगा । छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी । धन आने का उत्तम योग है।

मिथुन राशि -
समाज में सम्मान प्राप्त होगा कार्यालय में आखिर स्थिति अत्यंत उत्तम होगी ।

Advertisment

कर्क राशि -
क्रोध की मात्रा में वृद्धि होगी । भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा । भाग्य साथ देगा।

सिंह राशि -
सिंह राशि के व्यक्तियों को इस अवधि में धन प्राप्ति होने की संभावना है । छोटी मोटी दुर्घटना भी हो सकती है।

कन्या राशि -
स्वास्थ्य सामान्य रहेगा । जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा । तरक्की होने की संभावना है।

Advertisment

तुला राशि
कचहरी के कार्यों में सफलता का योग है । नए शत्रु बन सकते हैं।

वृश्चिक राशि
धन आने का उत्तम योग है । आपको अपनी संतान से सहयोग कम प्राप्त होगा । छात्रों की पढ़ाई में बाधा आ सकती है।

धनु राशि
अगर आप किसी कार्यालय में कार्य करते हैं तो आप को अपने कार्यालय के कार्यों में सफलता मिल सकती है। अगर आप किसी शासकीय कार्य को करना चाहते हैं तो उसमें भी आप सफल हो सकते हैं।

मकर राशि
इस अवधि में मकर राशि के जातकों का भाग्य साथ देगा। साथ ही इनको क्रोध भी अधिक आएगा ।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के कुंडली के गोचर में धन आने का उत्तम योग है। दुर्घटना हो सकती है।

मीन राशि
शादी के कार्य में बाधा पड़ सकती है स्वास्थ्य उत्तम रहेगा जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है।

नोट : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Budh Vakri 2022 : आज से बुध की उल्टी चाल शुरू, ये राशियां हो जाएं एलर्ट

Surya Rashi Parivartan : 17 सितंबर को सूर्य करेंगे राशि परिवर्तन, सभी 12 राशियां होंगी प्रभावित, क्या कहती है आपकी राशि

astrology in hindi news 2023 me surya kub kub badlenge chal surya ka gochar 2023 surya ka rashi parivartan 2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें