Advertisment

Surya Gochar 2023: दो दिन बाद सूर्य करेंगे तुला में प्रवेश, इनके लिए मुश्किल भरे हो सकते हैं 30 दिन

Surya Gochar 2023: दो दिन बाद सूर्य करेंगे तुला में प्रवेश, इनके लिए मुश्किल भरे हो सकते हैं 30 दिन, चेक करें अपनी राशि

author-image
Preeti Dwivedi
Surya Gochar 2022 : आज से सूर्य बदलेंगे अपनी राशि, इनके अच्छे दिन

Surya Gochar 2023: बीते माह 17 सितंबर को कन्या राशि में पहुंचे सूर्य एक बार फिर अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। दो दिन बाद यानि 18 अक्टूबर को सूर्य का तुला राशि में गोचर (Tula me Surya Gochar) होने वाला है। नवग्रहों में सूर्य एक ऐसा ग्रह है जो हर महीने यानि 30 दिन में अपनी राशि बदलते हैं। इसी क्रम में अब ये तुला राशि में गोचर करेंगे। सूर्य का ये गोचर कुछ जातकों की मुश्किलें बढ़ा सकता है। ज्योतिषाचार्य पंडित राम गोविंद शास्त्री से जानते हैं कौन सी हैं वे राशियां।

Advertisment

सूर्य गोचर से किसे मिलेगा लाभ, कौन रहें सतर्क

मेष राशि

सूर्य का तुला राशि में गोचर के प्रभाव से मेष राशि के जातकों के लिए थोड़ा सतर्क रहने की सलाह दे रहा है। इस दौरान हो सकता है आपको नौकरी में परेशानियों का सामना करना पड़ें। कार्यलय में इस वजह से कई रुकावटें भी आ सकती हैं। हो सकता है बिजनिस के सिलसिलें में आपको कहीं यात्रा पर जाना पड़ जाए। जो आपको हानि पहुंचा सकता है। तो वहीं यदि आप नौकरी पेशा हैं तो आपको कार्यालय में भी नुकसान झेलना पड़ सकता है। आपको भौतिक सुखों में भी कमी आ सकती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए सूर्य का ये गोचर मानसिक चिंता ला सकता है। इस दौरान आपके द्वारा किए जा रहे काम में बार—बार बाधाएं आ सकती हैं। आपके मन में बेचैनी का भाव पैदा हो सकता है। हो सकता है इस दौरान आपके मन में नौरी चेंज करना का विचार भी आए। लेकिन इस दौरान आपको जॉब का सिलेक्शन भी बहुत सावधानी से करना है। अगर आप व्यापार से जुड़े हैं तो भी आपको इस दौरान सावधान रहने की जरूरत है। इस दौरान आपको आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।

कन्या राशि

सूर्य के राशि परिवर्तन से कन्या राशि के जातकों को हानि हो सकती है। इस दौरान आपको जीवन में पारिवारिक और आर्थिक समस्याएं उठानी पड़ सकती हैंं। सूर्य का तुला में गोचर आपको वरिष्ठों की चुनौतियों को बढ़ा सकता है। इस दौरान कार्यालय में आप काम का दबाव भी बढ़ सकता है। साथ ही आपके सहकर्मी आपकी परेशानी भी बढ़ा सकते हैं। आइ इस दौरान ​थोड़ी निराशा महसूस करेंगे।

Advertisment

तुला राशि

चूंकि सूर्य का गोचर तुला राशि में ही होने जा रहा है इसलिए इस दौरान इस राशि के जातकों को रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी प्रगति रुक सकती है। आप अपनी जॉब से असंतुष्ट दिखाई देंगे। ऑफिस में काम के लिए सराहना न मिलने पर आप टेंशन में आ सकते हैं। ऑफिस का तनाव बढ़ सकता है। सूर्य का तुला राशि में गोचर आपको व्यापार में मुश्किलें बढ़ा सकता है। आपके साथी के साथ रिश्ते बिगड़ सकते हैं। आपके स्वास्थय में भी गिरावट आ सकती है।

मकर राशि

सूर्य का तुला में गोचर आपको कार्यस्थल में परेशानी बढ़ा सकता है। हो सकता है इस दौरान आप पर काम का बोझ भी बढ़ जाए। इसलिए ये गोचर आपके लिए भी अच्छा नहीं कहा जा सकता। व्यापार में घाटा झेलना पड़ सकता हे। दुश्मनों से बचकर रहना होगा। इस दौरान आपके खर्चे बढ़ सकते हैं।

मीन राशि

यदि आपकी राशि मीन है तो आपको भी इस दौरान थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। सूर्य का यह गोचर को प्रभावशाली होने से आपको कार्य में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी मेहनत पर पानी फिर सकता है। आपको इस दौरान हानि का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। समय आपको लिए एक महीने चुनौतीपूर्ण रह सकता है।

Advertisment

Surya Gochar 2023, Sun in Libra, tula me surya ka gochar, gurya rashi parivartan, news in hindi, astrology, jyotish, bansal news, Tula sankrantri 2023, सूर्य गोचर 2023

सूर्य गोचर 2023 Tula sankrantri 2023 tula me surya ka gochar surya-gochar-2023 Sun in Libra news in hindi jyotish gurya rashi parivartan Bansal News Astrology
Advertisment
चैनल से जुड़ें