Advertisment

सूरीनाम के राष्ट्रपति ने अपने देश और भारत के बीच लोगों के वीजा मुक्त आवागमन का प्रस्ताव रखा

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

नयी दिल्ली, नौ जनवरी (भाषा) सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी ने अपने देश और भारत के बीच लोगों के मुक्त आवागमन के लिए शनिवार को एक प्रस्ताव दिया और द्विपक्षीय व्यापार एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने का समर्थन किया।

Advertisment

सूरीनाम के भारतीय मूल के राष्ट्रपति ने प्रवासी भारतीय दिवस के डिजिटल माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में कहा, ‘‘सूरीनाम से भारत आने वाले यात्रियों के लिए वीजा परमिट समाप्त करके इस दिशा में पहला कदम उठाने के लिए सूरीनाम तैयार है।’’

उन्होंने कहा कि व्यापार और पर्यटन के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने की गुंजाइश भी है।

भाषा सिम्मी सुभाष

सुभाष

Advertisment
चैनल से जुड़ें