Advertisment

Chhattisgarh Weather Update: सरगुजा के मैनपाट में जमी बर्फ की परत, 19 दिसंबर के बाद तेजी से बढ़ेगी ठंड

21 दिसंबर से प्रदेशभर में इसका असर देखने को मिलेगा। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में सुबह घना कोहरा पड़ने

author-image
Agnesh Parashar
Chhattisgarh Weather Update: सरगुजा के मैनपाट में जमी बर्फ की परत, 19 दिसंबर के बाद तेजी से बढ़ेगी ठंड

सरगुजा। छत्तीसगढ़ में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। राजधानी रायपुर में तो लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग की माने तो 19 दिसंबर के बाद ठंड और बढ़ेगी।

Advertisment

21 दिसंबर से प्रदेशभर में इसका असर देखने को मिलेगा। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में सुबह घना कोहरा पड़ने की संभावना भी जताई गई है।

सरगुजा में जमी बर्फ की परत

वहीं इसके अलावा छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाले सरगुजा के मैनपाट में पाले की परत जमी नजर आई हैं। मैनपाट में पारा 4 डिग्री के नीचे आ गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री दर्ज किया गया।

सरगुजा में इस सीजन का अब तक सबसे ठंडा दिन शुक्रवार रहा है। सरगुजा में कड़ाके की ठंड पड़ने के साथ ही लोगों की दिनचर्या भी बदली हुई नजर आई बाजार में दुकानें लेट से खुल रही हैं।

Advertisment

रायपुर (Raipur Weather)

रायपुर में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहेगा और अधिकतम तापमान 28 तक हो सकता है। सुबह कोहरा/धुंध रात को ज्यादा ठंड महसूस की जा सकती है।

अम्बिकापुर (Ambikapur Weather)

अम्बिकापुर में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 तक हो सकता है। अम्बिकापुर में भी सुबह कोहरा/धुंध देखने को मिलेगी। इसके साथ यहाँ ज्यादा ठंड का अनुमान लगाया जा रहा है।

जगदलपुर (Jagdalpur Weather)

जगदलपुर में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक हो सकता है। जगदलपुर में भी सुबह कोहरा/धुंध देखने को मिलेगी। इसके साथ दिन में मौसम साफ रह सकता है, लेकिन ठंड तो ज्यादा महसूस की जाएगी।

Advertisment

बिलासपुर (Bilaspur Weather)

बिलासपुर का न्यूनतम तापमान आज 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक रहने की संभावना है। बिलासपुर में भी सुबह कोहरा/धुंध देखने को मिलेगी। तापमान कम रहने के कारण यहाँ भी ठंड ज्यादा रह सकती है।

दुर्ग (Durg Weather)

दुर्ग में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक रहने की संभावना है। दुर्ग में आज सुबह कोहरा/धुंध और बाद में आसमान साफ रहने की उम्मीद है।

आज छत्तीसगढ़ में हल्के बादल छाये रहेंगे। प्रदेश का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 06 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Advertisment

ये भी पढे़ं

Dhirendra Shastri: आज दिल्ली में कथा करेगें बागेश्वर सरकार, इस इलाके में ट्रैफिक रहेगा प्रभावित

Kharmas 2023: खरमास आज से शुरू, सभी मांगलिक कार्यों पर लगा ब्रेक, जानें राशियों का हाल

India Weather Update: कई हिस्सों में बारिश तो कई जगह बर्फबारी की संभावना, जानें कैसा रहेगा आज देश में मौसम

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री पर पहुंचा, जानें कैसा रहेगा आज प्रदेश का मौसम

MP Weather Update: आगामी दिनों में मौसम में कोई बदलाव नहीं, जानें कैसा रहेगा आज प्रदेश का मौसम

chhattisgarh news chhattisgarh weather news chhattisgarh weather update Surguja Weather News
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें