Advertisment

कोरोना से रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी का निधन, पीएम मोदी ने कहा-अंगड़ी एक असाधारण कार्यकर्ता थे

author-image
Pooja Singh
कोरोना से रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी का निधन, पीएम मोदी ने कहा-अंगड़ी एक असाधारण कार्यकर्ता थे

नई दिल्ली: कोरोना वायरस संक्रमण के (Coronavirus) कारण केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी (Suresh Angadi Passes Away ) का निधन हो गया। बुधवार को उन्होंने दिल्ली के एम्स (Delhi AIIMS) में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। पीएम मोदी ने ट्वीट कर गहरा शोक जताया है।

Advertisment

पीएम मोदी ने ट्वीट कर जताया दुख

पीएम मोदी ने दुख जताते हुए लिखा कि, 'सुरेश अंगड़ी एक असाधारण कार्यकर्ता थे, जिन्होंने कर्नाटक में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। वह एक समर्पित सांसद और प्रभावी मंत्री थे, जो पूरे स्पेक्ट्रम में प्रशंसित थे। उनका निधन दुखद है। इस दुख की घड़ी में मेरी सांत्वना उनके परिवार और दोस्तों के साथ है। ओम शांति।'

https://twitter.com/narendramodi/status/1308796654364037120

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी केंद्रीय मंत्री सुरेश अंगड़ी के निधन पर शोक जाहिर किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, इस समाचार से मैं स्तब्ध हूं। यह जनसेवा के क्षेत्र की, विशेष रूप से कर्नाटक के लोगों के लिए एक त्रासद हानि है।

https://twitter.com/rashtrapatibhvn/status/1308802927897620480

आपको बता दें, बीते 11 सितंबर को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी थी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था कि, मेरा Covid19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। डॉक्टर्स की सलाह से मैं ठीक हो रहा हूं। साथ ही उन्होंने अपने संपर्क में आए सभी करीबियों से किसी भी तरह के लक्षण दिखने पर कोरोना टेस्ट कराने की अपील भी की थी।

Advertisment

https://twitter.com/SureshAngadi_/status/1304368183004991489

Advertisment
चैनल से जुड़ें