Advertisment

छत्तीसगढ़ी फिल्म एक्टर Suraj Mehar की एक्सीडेंट में मौत, फिल्मों में विलन के रूप में थे मशहूर

Suraj Mehar: छत्तीसगढ़ी फिल्मी दुनिया के मशहूर विलेन सूरज मेहर की आज सड़क हादसे में मौत हो गई है. फिल्मों में विलन के रूप में थे मशहूर

author-image
Harsh Verma
छत्तीसगढ़ी फिल्म एक्टर Suraj Mehar की एक्सीडेंट में मौत, फिल्मों में विलन के रूप में थे मशहूर

   हाइलाइट्स

  • सूरज मेहर की आज ओडिसा में थी सगाई
  • स्कार्पियो में सवार दो अन्य लोग हुए गंभीर घायल
  • छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत में शोक की लहर
Advertisment

Suraj Mehar:छत्तीसगढ़ी फिल्मी दुनिया के मशहूर विलेन सूरज मेहर की आज सड़क हादसे में मौत हो गई है. बिलाईगढ़ के सरसीवा क्षेत्र में उनकी गाड़ी और पिकअप वाहन में टक्कर हो गई.  सूरज की मौत मौके पर ही हो गई. वे फिल्म आखिरी फैसला की शूटिंग कर लौट रहे थे. वहीं आज ही ओडिशा में उनकी सगाई भी होनी थी. लेकिन खुशियां मातम में बदल गई.

   स्कार्पियो में सवार दो अन्य लोग हुए गंभीर घायल

[caption id="" align="alignnone" width="523"]publive-image साथी कलाकारों के साथ सूरज मेहर[/caption]

हादसे के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. हादसे में उनके ड्राइवर भूपेश पाटले और एक साथी आर्या वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. जिन्हें बिलाईगढ़ के अस्पताल में भर्ती करया गया, जहां से दोनों को बिलासपुर रेफर किया गया है. फिलहाल दोनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है.

Advertisment

बता दें कि सूरज मेहर उर्फ नारद मेहर फिल्म आखिरी फैसला' की शूटिंग कर रहे थे. इससे पहले सूरज ने फिल्म 'तोर मया के चिन्हा' में विलेन का रोल किया था. उनके निधन की खबर से छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है. सूरज के परिजनों को उनकी मौत की खबर सुबह 5 बजे मिली.

   मंगलवार देर रात स्कॉर्पियो से लौट रहे थे घर 

40 साल के सूरज मेहर का आज 10 अप्रैल बुधवार को ओडिशा के भठली में सगाई थी. जिसके चलते वे फिल्म शूटिंग करने के बाद मंगलवार देर रात स्कॉर्पियो से घर लौट रहे थे. तभी पिपरडुला गांव के समीप सरसीवा की और से आ रहे पिकअप वाहन ने सामने से टक्कर मार दी. स्कॉर्पियो के सामने बैठे सूरज मेहर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई.

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Board: 5th Class में अंधविश्‍वास को बढ़ावा देने वाला हिंदी का Chapter चमत्‍कार हटा, ये क्‍यों है विवादित?

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें