Advertisment

Supreme Court: केस सॉल्व करने में आई तेजी, पिछले 6 सालों के मुकाबले इस साल सबसे ज्यादा मामलों का निपटारा

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने 2023 में लगभग 52 हजार मामलों को निपटाया है। इसी के साथ पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने करीब 39 हजार...

author-image
Bansal News
Supreme Court: केस सॉल्व करने में आई तेजी, पिछले 6 सालों के मुकाबले इस साल सबसे ज्यादा मामलों का निपटारा

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने 2023 में लगभग 52 हजार मामलों को निपटाया है। इसी के साथ पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने करीब 39 हजार मामले सॉल्व किये थे।

Advertisment

यह जानकारी आज शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने प्रेस रिलीज के जरिए दी। यह आंकड़ा 1 जनवरी 2023 से 15 दिसंबर 2023 तक का है।

केस सॉल्व करने में आई तेजी

प्रेस रिलीज में सुप्रीम कोर्ट ने लिखा - पिछले साल की तुलना में इस साल कोर्ट ने 12 हजार (31.13%) ज्यादा मामलों को सॉल्व किया। यह बीते 6 सालों में सबसे ज्यादा है।

इस साल सुप्रीम कोर्ट में 49,191 मामले सुनवाई के लिए आए। इस साल कोर्ट ने बैकलॉग के 3 हजार मामलों को भी सॉल्व किया है। कोर्ट ने इस उपलब्धि का श्रेय ज्यूडिशियल सिस्टम में हुए रिफॉर्म और नई टेक्नोलॉजी को अपनाने को दिया।

Advertisment

5 करोड़ से ज्यादा केस पेंडिंग

सुप्रीम कोर्ट ने प्रेस रिलीज में बताया कि CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने ज्यूडिशियल सिस्टम को स्ट्रीम लाइन किया है। पहले केस दर्ज होने के बाद उसकी सुनवाई में 10 दिन लगते थे।

अब सुनवाई 5 या 7 दिन के अंदर हो जाती हैं। अब जमानत और अग्रिम जमानत के मामले एक दिन में या फिर तुरंत सुनवाई पर लगा दिए जाते हैं। इससे जल्दी केस सॉल्व हो रहे हैं।

कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने 15 दिसंबर को संसद में कहा था कि देश की अदालतों में 5 करोड़ से ज्यादा केस पेंडिंग पड़े हुए हैं। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट में ही 80 हजार से ज्यादा केस पेंडिंग हैं। पिछले 6 महीने में पेंडिंग केस की संख्या 10 हजार बढ़ गई है।

Advertisment

ये भी पढ़ें: 

डीवाई चंद्रचूड़ supreme court SC dy chandrachud dhananjaya yeshwant chandrachud court pending cases court cases solve this year
Advertisment
चैनल से जुड़ें