Advertisment

CG News: शीतकालीन सत्र में 10 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट करेगी पेश, रामविचार नेताम बने प्रोटेम स्पीकर

CG News: छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के गठन के बाद 19, 20 और 21 दिसंबर तीन दिवसीय विधानसभा का शीतकालीन सत्र की शुरूआत होने जा रही है।

author-image
Bansal news
CG News: शीतकालीन सत्र में 10 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट करेगी पेश, रामविचार नेताम बने प्रोटेम स्पीकर

CG News: छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के गठन के बाद 19, 20 और 21 दिसंबर तीन दिवसीय विधानसभा का शीतकालीन सत्र की शुरूआत होने जा रही है।

Advertisment

जहां आज राजभवन में रामविचार नेताम ने प्रोटेम स्पीकर की शपथ ली। वहीं दूसरी ओर सरकार पहले सत्र में 10 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश करेगी।

यह अनुपूरक बजट 3 योजनाओं के लिए पेश किया जाएगा।

पूरी रफ़्तार से चल रही है सरकार-उप मुख्यमंत्री

बंसल न्यूज़ से बातचीत में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा पूरी रफ्तार से सरकार चल रही हैं।।। जो वादा था प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति मुख्यमंत्री अपने आवास में जाने के पहले करेंगें वैसा ही मुख्यमंत्री ने किया। "

इतना ही नही विजय शर्मा ने कहा, "5 साल तक मंत्रालय में कोई नही गया।।। चौक चौराहों में किस तरह सरकार चलती रही सबको मालिम हैं।

Advertisment

नक्सली घटना के विषय को लेकर कहा पुनः सूचना मिली है सब इंस्पेक्टर की जवान शहिद हुए है। यह लगातार तीसरी घटना है नई सरकार बनने के बाद, मुख्यमंत्री ने भी इसपर चिंता की हैं। जल्द ही इसपर बड़ा फैसला जरूर होगा।"

संबंधित ख़बरें:

CG News: डॉ रमन सिंह बने विधानसभा अध्यक्ष, भूपेश बघेल और चरणदास महंत बने प्रस्तावक

CG News: विधायक ईश्वर साहू ने छोटे बेटे की नौकरी का ठुकराया प्रस्ताव, मंत्रालय की ओर से आया था नियुक्ति पत्र

Advertisment

पहले सत्र में पेश होगा अनुरूपक बजट

छत्तीसगढ़ में नई सरकार बनने के बाद पहले सत्र में सरकार लगभग 10 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश करेगी।

19 दिसंबर से 21 दिसंबर के बीच चलने वाले विधानसभा सत्र में अनुपूरक बजट 3 योजनाओं के लिए पेश होगा।

ये योजनाएं हैं शामिल

नई सरकार द्वारा पेश किए जाने वाले अनुरूपक बजट में  किसानों के 2 साल के बकाया बोनस के लिए 2500 करोड़, पीएम आवास के लिए 3 हजार करोड़ की राशि प्रस्तावित की जाएगी।

Advertisment

इसके साथ ही महतारी वंदन योजना के लिए 500 करोड़ की राशि तय की गई है।

रामविचार नेताम अनुरूपक बजट vishnu deo sai raipur news pro-tem speaker dr raman singh chhattisgarh news chattisgarh winter session chattisgarh news in hindi CG news 10 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट
Advertisment
चैनल से जुड़ें