/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/Super-Blue-Moon-2023.jpg)
Super Blue Moon 2023: आज 30 अगस्त को आसमान में चांद रोजाना की तुलना में थोड़ा बड़ा और चमकीला दिखेगा। अगस्त महीने में 2 पूर्णिमा होने की वजह से आज ब्लू मून दिखेगा। बता दें कि पहली पूर्णिमा 1 अगस्त को थी और दूसरी पूर्णिमा आज है।
आज के दिन चांद का साइज प्रतिदिन की तुलना में 14 प्रतिशत ज्यादा बड़ा होगा। यह नजारा हर 2 या 3 साल में देखने को मिलता है।तो आइए जानते हैं कि ब्लू मून कब निकलेगा और इसे कैसे देखना है?
आज आसमान में दिखेगा ब्लू मून
अंतरिक्ष में कुछ खगोलीय घटनाओं के कारण न्यू मून, फुल मून, सुपर मून और ब्लू मून हमें आसमान में नजर आते हैं। ब्लू मून भी ऐसी ही एक खगोलीय घटना है, जो हर 2 से 3 साल में देखने को मिलती है।
जब एक महीने में दो फुल मून निकलते हैं तो दूसरे वाले फुल मून को ब्लू मून कहा जाता है।
2018 में देखने को मिला था फुल मून
अगर किसी साल के दो या दो से अधिक महीने में दो पूर्णिमा हों तो उस साल को मून ईयर कहते हैं। ऐसी घटना साल 2018 में देखने को मिली थी क्योंकि इस साल के जनवरी और मार्च महीने में दो-दो पूर्णिमा थीं।
साल का सबसे बड़ा चांद होगा
चंद्रमा 29.53 दिन में पृथ्वी का एक पूरा चक्कार लगाता है। चांद एक साल में पृथ्वी के 12.27 चक्कर लगाता है। पृथ्वी पर एक साल में 12 महीने होते हैं और हर महीने एक पूर्णिमा होता है।
इस तरह हर कैलंडर ईयर में चांद के पृथ्वी की 12 बार पूर्ण परिक्रमा करने के बाद भी 11 दिन ज्यादा होते हैं और हर साल इन अतिरिक्त दिनों को जोड़ा जाए तो दो साल में यह संख्या 22 और तीन साल में 33 होती है।
इस वजह से हर 2 या 3 साल में एक स्थिति बनती है, जिसमें एक अतिरिक्त पूर्णिमा पड़ती है। इसी स्थिति को ब्लू मून कहा जाता है। 30 अगस्त को निकलने वाला ब्लू मून साल का सबसे बड़ा और सबसे चमकीला चांद होगा।
क्या ब्लू मून में चांद नीला दिखाई देता है
ब्लू का मतलब यह नहीं है कि चांद नीला नजर आएगा, लेकिन कभी-कभी वायुमंडलीय घटनाओं के कारण चांद का रंग नीला दिख सकता है। नैचुरल हिस्ट्री म्यूजियम के साथ बातचीत में साइंटिस्ट मार्टिन मेंगलन ने बताया कि जो रोशनी हम देखते हैं वह सूरज से परिवर्तित सफेद रोशनी होती है।
इसलिए अगर रास्ते में कोई चीज हो जो लाल रोशनी को रोकती है तो कभी-कभी चांद नीला भी दिखाई दे सकता है। ऐसा ज्लावामुखी विस्फोट के बाद हो सकता है।
इस समय देखें चांद
बता दें कि सूरज ढलने के तुरंत बाद ब्लू मून देखने की सलाह दी जाती है उस वक्त यह बेहद खूबसूरत दिखता है। जानकारी के मुताबिक इस बार जिस वक्त ब्लू मून निकलेगा उस वक्त भारत में दिन होगा। यह अमेरिका में दिखेगा इसलिए भारतीय लोग फोन पर ब्लू मून का दीदार कर सकते हैं।
अब 2026 में दिखेगा ब्लू मून
30 अगस्त की रात को 8 बजकर 37 मिनट पर ब्लू मून सबसे ज्यादा चमकदार होगा। यह नजारा वाकई दिलचस्प होगा क्योंकि इसके बाद तीन साल बाद 2026 में ब्लू मून देखा जा सकेगा।
चंद्रयान-3 की उपस्थिति में निकलेना ब्लू मून
चंद्रयान-3 की उपस्थिति में यह खगोलीय घटना होने जा रही है। ऐसे में इस बार का ब्लू मून भातवासियों के लिए और भी ज्यादा खास है। 40 दिन की यात्रा तय करके चंद्रयान 23 अगस्त को चांद के साउथ पोल में पहुंच गया है।
ये भी पढ़ें:
CG News: आम जनता को बड़ी राहत, बिजली हुई सस्ती, इतने घटे दाम
MP News: दिग्विजय सिंह की बढ़ी मुश्किलें, इस मामले में बजरंग दल ने की शिकायत, मामला दर्ज
CG Election 2023: भाजपा के लिए मुंगेली अभेद्य किला, MLA रूपक शर्मा ने किया चुनाव जीतने का दावा
Super Blue Moon 2023, Blue Moon, Super Moon, Moon, Chandryaan-3, ब्लू मून
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें