Advertisment

Super 30 Anand Kumar: संस्थापक और गणितज्ञ आनंद कुमार को एनसीटीएस ने किया पुरस्कृत

‘सुपर-30’ के संस्थापक और गणितज्ञ आनंद कुमार Super 30 Anand Kumar को गणित सिखाना आसान बनाने एवं गरीब बच्चों को आईआईटी की प्रवेश परीक्षाओं....

author-image
Bansal News
Super 30 Anand Kumar: संस्थापक और गणितज्ञ आनंद कुमार को एनसीटीएस ने किया पुरस्कृत

अहमदाबाद। ‘सुपर-30’ के संस्थापक और गणितज्ञ आनंद कुमार Super 30 Anand Kumar को गणित सिखाना आसान बनाने एवं गरीब बच्चों को आईआईटी की प्रवेश परीक्षाओं में सफल बनाने के लिये उन्हें कोचिंग देने को लेकर राष्ट्रीय अध्यापक वैज्ञानिक परिषद (एनसीटीएस) ने ‘साराभाई अध्यापक वैज्ञानिक राष्ट्रीय मानद पुरस्कार 2021’ प्रदान किया है।

Advertisment

एनसीटीएस के अध्यक्ष चंद्रमौली जोशी ने यहां एक बयान में बताया कि रविवार को शिक्षक दिवस के अवसर Super 30 Anand Kumar पर डिजिटल तरीके से हुए एक कार्यक्रम में बिहार के निवासी कुमार को इस संगठन की आजीवन सदस्यता भी प्रदान की गयी। जोशी के अनुसार कुमार करीब दो दशकों से कमजोर तबकों के बच्चों को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान में दाखिले से संबंधित प्रवेश परीक्षा ‘जेईई एंडवास्ड’ के लिए कोचिंग दे रहे हैं।

गुजरात के रमन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी फाउंडेशन ने अध्यापकों के बीच Super 30 Anand Kumar वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए एनसीटीएस की स्थापना की, जिसका मुख्यालय दिल्ली में है। कुमार ने पुरस्कार आयोजकों को धन्यवाद दिया एवं कहा कि समाज के कमजोर तबके पर सबसे बुरा असर डालने वाली कोविड-19 महामारी के आलोक में वह अब प्रौद्योगिकी के माध्यम से अधिकाधिक लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।

बंसल हिंदी न्यूज़ बंसल न्यूज़ हिंदी बंसल न्यूज भोपाल बंसल न्यूज़ दैनिक समाचार दैनिक खबर दुनिया Samachar ताज़ा समाचार ताज़ा ख़बर World News in Hindi world news World Headlines viral news updates trending news todays news today's viral news in Hindi today's viral news today's update in Hindi today's update today's trending news today's latest news in Hindi today's latest news today's Hindi news today's breaking news in Hindi today's breaking news Super 30 Anand Kumar news updates in Hindi news updates Latest World News latest news latest Bansal News hindi news update Breaking News bansal news in hindi bansal news bhopal Bansal News bansal hindi news bansal breaking news anand kumar wife anand kumar super 30 online classes Anand Kumar Super 30 anand kumar students anand kumar net worth anand kumar brother anand kumar age Anand Kumar
Advertisment
चैनल से जुड़ें