Advertisment

Sunrise over Ayodhya: सलमान खुर्शीद की किताब पर क्यों मचा है बवाल, जानिए क्या लिखा है इस किताब में?

Sunrise over Ayodhya: सलमान खुर्शीद की किताब पर क्यों मचा है बवाल, जानिए क्या लिखा है इस किताब में? Sunrise over Ayodhya: Why is there a ruckus on Salman Khurshid's book, know what is written in this book? nkp

author-image
Bansal Digital Desk
Sunrise over Ayodhya: सलमान खुर्शीद की किताब पर क्यों मचा है बवाल, जानिए क्या लिखा है इस किताब में?

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को कहा कि सलमान खुर्शीद की किताब राज्य में बैन की जाएगी। हम इस किताब को बैन करने के लिए कानूनी विशेषज्ञों से राय ले रहे हैं। लेकिन सवाल यह उठता है कि इस किताब में ऐसा क्या है कि मध्य प्रदेश समेत पूरे देश में कोहराम मच गया है। आइए विस्तार इस किताब के बारे में जानते हैं।

Advertisment

इस किताब को लेकर हो रहा है बवाल

दरअसल, इनदिनों पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद की एक किताब 'सनराइज ओवर अयोध्‍या' (Sunrise over Ayodhya) पर बवाल मचा हुआ है। किताब का विमोचन इसी बुधवार हुआ है। हंगामे की वजह उसमें लिखा हुआ कोई विवादित हिस्सा माना जा रहा है। खुर्शीद पर इस किताब के जरिए हिंदू धर्म को बदनाम करने की कोशिश का आरोप लगाया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस किताब में उन्होंने हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठनों ISIS और बोको हराम से की है।

भाजपा का आरोप

अब इस किताब को लेकर राजनीति तेज हो गई है। भाजपा का आरोप है कि खुर्शीद सोनिया-राहुल गांधी के इशारे पर बहुसंख्यकों की भावनाओं को कुचलने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि 'बहुसंख्यक हिंदू देश में मुस्लिमों को जितना सम्मान मिला है उसके बाद भी वे खुश नहीं हैं। उनके मन में इतना जहर क्यों भरा हुआ है?' वहीं खुर्शीद की इस किताब पर दिल्‍ली के एक वकील विनीत जिंदल ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्‍होंने भी हिंदुत्‍व की आईएस से तुलना किए जाने पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है।

क्या है इस किताब में?

विवादित किताब के जिस अध्याय में हिंदू धर्म को बदनाम करने की कोशिश का आरोप है उसे 'सैफ्रान स्काई' नाम दिया गया है और ये किताब का पेज नंबर 113 है। बतादें कि देश का संविधान हर किसी को आजादी से बोलने और अपनी बात रखने का अधिकार देता है। लेकिन इसके साथ ही अपनी बातों से किसी की भावनाओं को भड़काना, राष्ट्र की गलत छवि बनाना एक अपराध है। खुर्शीद ने अपने किताब में लिखा है कि 'हिंदुत्व सनातन और प्राचीन हिंदू धर्म को किनारे लगाने का काम कर रहा है जो हर तरह से आईएसआईएस और बोको हरम की तरह ही है।' हालांकि उन्होंने इस किताब में यह भी लिखा है कि 'हिंदू धर्म उच्च स्तर का है'। उन्होंने ये भी लिखा कि गांधी जी इसको लेकर जो प्रेरणा दी, उससे बढ़कर कुछ और हो ही नहीं सकता है। यदि इस पर कोई नया लेबल लगा लेता है तो इसको मैं क्यों मानूं। इस किताब में उन्होंने हिंदुत्व की राजनीति करने वालों को भी गलत करार दिया है।

Advertisment

किस आधार पर बैन होती हैं किताबें

कानून के जानकार बताते हैं कि जिन किताबों से राष्ट्रीय एकता और अखंडता को खतरा पैदा होता है, या किसी धर्म विशेष की भावनाएं आहत होती हैं, उन किताबों को सरकार बैन कर सकती है। सरकार कुछ वजहों के आधार पर किसी किताब पर बैन लगा सकती हैं। मसलन हिंसा भड़काने वाली, जातीय भेदभाव को बढ़ावा देने वाली, कानून व्यवस्था के लिए खतरा पैदा करने वाली और सरकार के खिलाफ विद्रोह को उकसाने वाली किताबों पर बैन लगाया जा सकता है।

भारत में इन किताबों को किया गया है बैन

1. द ग्रेट सोल

2. नाइन ऑवर्स टू रामा

3. जिन्ना इंडिया पार्टिशन इंडिपेनडेंस

4. द प्राइस ऑफ पावर

5. नेहरू: अ पॉलिटिकल बायोग्राफी

war and peace salman khursid news salman khursid salman khurshid speech salman khurshid on hindutva salman khurshid on hinduism salman khurshid on amit shah salman khurshid news salman khurshid new book salman khurshid letter salman khurshid latest salman khurshid interview salman khurshid exclusive salman khurshid controversy salman khurshid books salman khurshid book salman khurshid bood salman khurshid Salman salmam khurshid leo tolstoy khurshid' how book is banned in india famous banned book in india book ban in india
Advertisment
चैनल से जुड़ें