Advertisment

Summer Jeera Pani Benefits: गर्मियों में खाली पेट जीरा पानी पीना कितना फायदेमंद, यहां जानें सच

Summer Jeera Pani Benefits: गर्मियों सेहत का खास ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में खाली पेट जीरा पानी पीने से क्या होता है, आइए जानें।

author-image
Vishalakshi Panthi
Summer Jeera Pani Benefits

Summer Jeera Pani Benefits: गर्मियों में सेहत का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। इस मौसम में गलत खानपान या अधिक तली-भुनी चीजें खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, अपच और पाचन संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। ऐसे में शरीर को ठंडक और राहत देने वाले पेय पदार्थों का सेवन फायदेमंद होता है।

Advertisment

इन्हीं में से एक है जीरा पानी, जिसे लेकर अक्सर लोगों के मन में सवाल उठते हैं कि क्या गर्मियों में इसका सेवन सुरक्षित है या नहीं। कुछ लोग इसे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी मानते हैं, जबकि कुछ इसे गर्मी बढ़ाने वाला मानते हैं।

क्या गर्मियों में जीरा पानी पीना फायदेमंद है?

डायटिशियन प्राची छाबरा के अनुसार, जीरा पानी एक लाभकारी और प्राकृतिक ड्रिंक है, जो गर्मियों में शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है। यह ड्रिंक शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में असरदार साबित हो सकती है। नियमित रूप से इसका सीमित सेवन गर्मियों में सुरक्षित माना जाता है।

हालांकि, बहुत अधिक गर्म पानी में इसे लेने या जरूरत से ज्यादा पीने से कुछ लोगों को असुविधा हो सकती है। इसलिए संतुलन बनाए रखना जरूरी है।

Advertisment

Summer Jeera Pani Benefits: गर्मियों में जीरा पानी पीने के फायदे

  1. शरीर को ठंडक पहुंचाता है – जीरा पानी शरीर का बढ़ा तापमान कम करता है और पेट को शीतलता प्रदान करता है।
  2. पाचन में मदद करता है – इससे गैस, अपच और अन्य पाचन समस्याएं दूर होती हैं।
  3. मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है – मेटाबॉलिज्म बेहतर होने से वजन घटाने में मदद मिलती है।
  4. डिटॉक्स करता है – यह शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में सहायक होता है।
  5. हाइड्रेशन बनाए रखता है – गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखना जरूरी है, और जीरा पानी इसमें सहायक होता है।
  6. ब्लड शुगर कंट्रोल करता है – जीरा पानी से ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में मदद मिल सकती है।

कितनी मात्रा में पीना चाहिए?

विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार, गर्मियों में एक गिलास जीरा पानी पर्याप्त होता है। ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से पेट में जलन या गर्मी बढ़ सकती है। इसे बनाने के लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच जीरा रातभर भिगो दें और सुबह खाली पेट छानकर पी लें।

Summer Night Skin Care Routine: गर्मियों में निखरी और हेल्दी त्वचा के लिए रात में लगाइए ये 5 नेचुरल चीजें

Advertisment

Summer Night Skin Care Routine

Summer Night Skin Care Routine: गर्मी के मौसम में तेज धूप और पसीने के चलते चेहरे पर दाग-धब्बे, रुखापन और दूसरी स्किन प्रॉब्लम्स आम हो जाती हैं। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा साफ, चमकदार और हाइड्रेटेड रहे, तो रात का स्किन केयर रूटीन जरूर अपनाना चाहिए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें..

Jeera Pani Benefits Jeera Pani For Health Jeera Pani Ke Fayde Jeera Pani For Summer
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें