Advertisment

Summer Fruits with Low Sugar: गर्मियों में शुगर के मरीज भी खा सकते हैं ये 6 फल, जानें फायदे

Summer Fruits with Low Sugar: गर्मी में शरीर को ठंडक और पोषण देने के लिए कम शुगर वाले फलों जैसे तरबूज, कीवी, स्ट्रॉबेरी, नाशपाती, जामुन और अमरूद को आहार में शामिल करें।

author-image
Vishalakshi Panthi
Summer Fruits with Low Sugar Watermelon Kiwi Strawberry Java Plum benefits

Summer Fruits with Low Sugar: गर्मी का मौसम अपने साथ कई चुनौतियां लेकर आता है, खासतौर पर सेहत को लेकर। इस मौसम में शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए सही खानपान बेहद जरूरी है। ऐसे में मौसमी फल एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं, जो शरीर को ठंडक देने के साथ जरूरी पोषक तत्व भी प्रदान करते हैं।

Advertisment

Summer Fruits with Low Sugar जानें फायदे 

गर्मियों में अधिकतर लोग कुछ हल्का, ठंडा और ताजगी भरा भोजन पसंद करते हैं। ऐसे में फल सबसे बेहतर विकल्प होते हैं। खास बात यह है कि कुछ फलों में प्राकृतिक शुगर की मात्रा बहुत कम होती है, जो उन्हें डायबिटीज के मरीजों और शुगर का ध्यान रखने वालों के लिए आदर्श बनाते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ फलों के बारे में:

1. तरबूज

गर्मियों का सबसे लोकप्रिय फल तरबूज 90% से अधिक पानी से भरपूर होता है। इसमें प्राकृतिक शुगर की मात्रा भी काफी कम होती है। तरबूज खाने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है और कैलोरी इनटेक भी ज्यादा नहीं बढ़ता। हालांकि, इसका सेवन संतुलित मात्रा में करना चाहिए।

2. कीवी

कीवी फाइबर, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे ब्लड शुगर अचानक नहीं बढ़ता। इसके नियमित सेवन से शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाव भी मिलता है और पाचन भी बेहतर होता है।

Advertisment

3. स्ट्रॉबेरी

स्ट्रॉबेरी स्वाद और पोषण का बेहतरीन मेल है। इनमें फाइबर, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर पाए जाते हैं, जबकि शुगर की मात्रा बहुत कम होती है। गर्मियों में स्ट्रॉबेरी को स्मूदी या सलाद में शामिल करना सेहतमंद विकल्प हो सकता है।

4. नाशपाती

नाशपाती में फाइबर और विटामिन K प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं। फाइबर ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है, वहीं विटामिन K हड्डियों को मजबूत बनाता है। नाशपाती में पेक्टिन नामक घुलनशील फाइबर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक है।

5. जामुन

गर्मियों में जामुन का सेवन डायबिटीज के रोगियों के लिए बेहद लाभकारी होता है। जामुन इंसुलिन की संवेदनशीलता बढ़ाने में मदद करता है, जिससे ब्लड शुगर नियंत्रण में रहता है। गर्मी के मौसम में जामुन का सेवन जरूर करना चाहिए।

Advertisment

6. अमरूद

अमरूद एक ऐसा फल है जो पूरे साल उपलब्ध रहता है, लेकिन गर्मियों में इसकी ताजगी और स्वाद का अलग ही आनंद है। इसमें विटामिन C की भरपूर मात्रा पाई जाती है और शुगर कंटेंट भी कम होता है। साथ ही अमरूद में मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है।

नोट: इस लेख में दी गई जानकारियां सामान्य सूचनाओं पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ले लें।

Yoga Vs Strengthening Exercise For Knees: घुटनों के दर्द से राहत, योग या स्ट्रेंथनिंग एक्सरसाइज – कौन है बेहतर विकल्प?

Advertisment

Yoga Vs Strengthening Exercise For Knees

Yoga Vs Strengthening Exercise For Knees: आज के समय में तेज रफ्तार जिंदगी के चलते लोग अपनी सेहत पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। घंटों बैठे रहने की आदत ने कई शारीरिक समस्याओं को जन्म दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें..

Natural Remedies for Diabetes Natural Blood Sugar Regulators Low Glycemic Index Foods Healthy Eating for Diabetics Green Fruits to Lower Blood Sugar Green Fruits for Diabetes Green Fruits and Diabetes Fruits for Diabetes Control Diabetic Superfoods Diabetes Diet diabetes Blood Sugar Control Best Fruits for Diabetics 5 Green Fruits for Diabetes
Advertisment
चैनल से जुड़ें