/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/nkjoj-2025-11-18T103848.218.webp)
Sukma Naxals News: छत्तीसगढ़ के सुकमा ज़िले से नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता की जानकारी सामने आ रही है। खूंखार नक्सली और वांछित कमांडर माडवी हिड़मा सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में ढेर हो गया है। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में हिड़मा की पत्नी राजे समेत कुल 6 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। यह मुठभेड़ आंध्र प्रदेश की सीमा से सटे मारेडपल्ली के घने जंगलों में हुई, जहां ग्रेहाउंड फोर्स के जवान अभियान चला रहे हैं। मुठभेड़ अभी भी जारी है और क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
बस्तर रेंज के आईजी सुंदर राज पी ने कहा है कि पड़ोसी प्रदेश से बड़ी खबर आ रही है, हालांकि मुठभेड़ के सभी विवरणों की आधिकारिक पुष्टि का अभी इंतज़ार है। यह ऑपरेशन नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।
1 करोड़ इनामी कुख्यात माओवादी कमांडर माडवी हिडमा (43) को सुरक्षाबलों ने आंध्र प्रदेश में एक मुठभेड़ के दौरान मार गिराया है। हिडमा पर देश के सबसे खतरनाक नक्सली हमलों की साजिश रचने का आरोप था। हिडमा, कम से कम 26 बड़े हमलों का मास्टरमाइंड था, जिनमें 2013 का दरभा घाटी नरसंहार और 2017 का सुकमा हमला भी शामिल है। 43 वर्षीय हिडमा को लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी चुनौती माना जाता रहा है।
https://twitter.com/BansalNews_/status/1990647594885001223
कैसे हुई मुठभेड़?
जानकारी के अनुसार, आंध्र प्रदेश की एलीट फोर्स ग्रे हाउंड्स और छत्तीसगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम को नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद इलाके में सघन सर्चिंग अभियान शुरू किया गया। ग्रे हाउंड्स के जवान जैसे ही मरेडपल्ली के घने जंगलों में पहुंचे, नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मुस्तैदी से जवाबी कार्रवाई की।
नक्सलियों के ठिकानों पर जबरदस्त कार्रवाई
भारी गोलीबारी के बीच मारे गए नक्सलियों में कुछ कुख्यात सदस्य शामिल होने की आशंका है। इलाके में भारी नक्सली मूवमेंट की पुष्टि होने के बाद सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। जंगल को चारों तरफ से घेर लिया गया है, और आस-पास के इलाकों में भी कॉम्बिंग ऑपरेशन चल रहा है।
एक अन्य मुठभेड़ भी जारी
इससे पहले भी पास के इलाके में सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने एक दूसरी मुठभेड़ की पुष्टि की थी, जिसमें एक नक्सली के मारे जाने की बात कही गई थी। बताया जा रहा है कि दोनों ऑपरेशन नक्सलियों के अलग-अलग समूहों के खिलाफ चलाए गए हैं।
आधिकारिक बयान का इंतजार
हालांकि, अभी तक इस मुठभेड़ को लेकर न तो पुलिस और न ही सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि मारे गए नक्सलियों में बड़े इनामी कमांडर शामिल हो सकते हैं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें