Advertisment

Sukhvinder Singh Sukhu: सुखविंदर सिंह सुक्खू के हाथ हिमाचल की कमान, ये बने डिप्टी CM

author-image
Bansal News
Sukhvinder Singh Sukhu: सुखविंदर सिंह सुक्खू के हाथ हिमाचल की कमान, ये बने डिप्टी CM

शिमला। कांग्रेस नेता एवं चार बार के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को एक समारोह में हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शपथग्रहण समारोह में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने यहां ऐतिहासिक रिज मैदान में खुले आकाश के नीचे आयोजित एक समारोह में 58 वर्षीय सुक्खू को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।

Advertisment

निवर्तमान विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे मुकेश अग्निहोत्री ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी इस समारोह में शामिल हुए।पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और वरिष्ठ नेता सचिन पायलट भी शपथग्रहण समारोह में उपस्थित रहे।

हिमाचल राजनीति सुखविंदर सिंह सुक्खू मुकेश अग्निहोत्री Sukhwinder Singh Sukhu Mukesh Agnihotri himachal pradesh new cm Himachal Politics "हिमाचल प्रदेश नए सीएम
Advertisment
चैनल से जुड़ें