Advertisment

Sukhoi 30 MKI fighter jet: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देश के बड़े विमान में भरी उड़ान ! 1 मिनट में 150 राउंड फायर करता है सुखोई

तेजपुर वायु सेना स्टेशन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान में उड़ान भरी। बता दें कि, इन दिनों राष्ट्रपति मुर्मू असम के तीन दिवसीय दौरे पर चल रही है ।

author-image
Bansal News
Sukhoi 30 MKI fighter jet:  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देश के बड़े विमान में भरी उड़ान !  1 मिनट में 150 राउंड फायर करता है सुखोई

असम।Sukhoi 30 MKI fighter jet इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर तेजपुर वायु सेना स्टेशन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान में उड़ान भरी। बता दें कि, इन दिनों राष्ट्रपति मुर्मू असम के तीन दिवसीय दौरे पर चल रही है ।

Advertisment

तेजपुर में दिया गया था गार्ड ऑफ ऑनर

आपको बताते चलें कि, इससे पहले तेजपुर वायु सेना स्टेशन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया था। जहां पर आपको बताते चलें कि, आज सुखोई में उड़ान भरने के लिए पहले ही राष्ट्रपति मुर्मू का पायलट अवतार नजर आया ह। आपको बता दें कि, इससे पहले सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान में पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, प्रतिभा पाटील और रामनाथ कोविंद इसमें उड़ान भर चुके हैं।

https://twitter.com/i/status/1644570790980104192

जानिए सुखोई कितना है खास

आपको बताते चलें कि, सुखोई को रूस के सैन्य विमान निर्माता कंपनी सुखोई और भारत की हिन्दुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड के सहयोग से बनाया गया है। सुखोई सुखोई-30 MKI विमान चौथी पीढ़ी का लड़ाकू विमान है। सुखोई 2100 किमी प्रतिघंटे से भी तेज रफ्तार से उड़ सकता है। वहीं पर बात करें तो, सुखोई करीब 1 मिनट में 150 राउंड फायर कर सकता है। ये हवा में ही इंधन भर सकता है और ब्रह्मोस समेत कई मिसाइलों और लेजर बमों को लेकर भी उड़ान भर सकता है।

Tezpur Airforce Base Sukhoi-30 MKI Fighter Aircraft national news Sukhoi 30 MKI president droupadi murmu Draupadi Murmu Fighter Aircraft Assam visits Aircraft Sukhoi 30 Flight
Advertisment
चैनल से जुड़ें